
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सीएसके ने होम टीम के खिलाफ कमाल की स्पिन गेंदबाजी के चलते 103 रनों से जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट में सीएसके के लिए तीसरी जीत है। तो वहीं, सीएसके की इस जीत के सूत्रधार रहे स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन और नूर अहमद जिन्होंने 208 रनों की पीछा कर रही हार्दिक एंड कंपनी को 104 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।
2. RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन
RCB के खिलाड़ी
- विराट कोहली: 1 चौका लगाते ही 800 IPL चौके पूरे कर लेंगे
- कोहली: 1 छक्का लगाते ही 300 IPL छक्के पूरा कर लेंगे
- देवदत्त पडिक्कल: 41 रन बनाते ही 2000 IPL रन पूरे कर लेंगे
- जितेश शर्मा: 1 कैच से 50 IPL कैच पूरे कर लेंगे
- जोश हेजलवुड: 2 विकेट से RCB के लिए 50 विकेट पूरे कर लेंगे
GT के खिलाड़ी
- साई सुदर्शन: 72 रन से 2000 IPL रन पूरे कर लेंगे
- शुभमन गिल: 1 चौका से 400 IPL चौके पूरे कर लेंगे
- जोस बटलर: 6 छक्कों से 200 IPL छक्के पूरे कर लेंगे
- राहुल तेवतिया: 5 चौकों से 200 T20 चौके पूरे कर लेंगे
- तेवतिया: 6 छक्कों से 100 T20 छक्के पूरे कर लेंगे
3. IPL 2026: संजू सैमसन ने ठोका आईपीएल में रिकॉर्ड पांचवा शतक, लगा दी रिकार्ड्स की झड़ी!
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में, संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन की शतकीय पारी खेली, जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। अपनी पारी में संजू ने 187.04 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और 6 छक्के जड़े।
आईपीएल 2026 में अपनी इस दूसरी सेंचुरी के साथ संजू ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। टी20 में भारतीयों के बीच सबसे ज्यादा सेंचुरी की बात करें, तो अब संजू सैमसन के नाम कुल 8 सेंचुरी हो गई हैं और इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। और अब वह विराट कोहली और अभिषेक शर्मा से बस थोड़ा ही पीछे हैं, जिनके नाम 9-9 सेंचुरी हैं।
4. PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो
गुरुवार, 23 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पीएसएल 2026 के मुकाबले के दौरान माहौल काफी गरमा गया। मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच तीखी नोक-झोंक हुई, जब आमिर ने अपने पूर्व पाकिस्तानी टीममेट को आउट करने के बाद काफी जोश भरे अंदाज में एक तीखा सेंड-ऑफ दिया।
हो सकता है कि उस समय आमिर ने कुछ कहा हो, और इसी बात पर अशरफ ने पलटकर जवाब दिया। आमिर को अशरफ की ओर इशारा करते हुए देखा गया कि वह वापस अपने डगआउट की ओर चले जाएं। अशरफ ने अपना बल्ला आमिर की ओर किया और कुछ तीखे शब्द कहे, जिसके बाद अब्बास अफरीदी और साद मसूद स्थिति को शांत करने के लिए आगे आए।
5. IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए रणजी ट्रॉफी के 3 गेंदबाज, जिन्हें चयनकर्ता दे सकते हैं मौका
टीम इंडिया 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। पिछले कुछ समय में भारत का टेस्ट प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में हार ने टीम की कमजोरियों को उजागर किया है।
इसके अलावा, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास के बाद टीम एक बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में यह टेस्ट मैच नए खिलाड़ियों को आजमाने का बेहतरीन मौका हो सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में सेलेक्टर्स इन 3 गेंदबाजों को मौका दे सकते हैं:
1. श्रेयस गोपाल – अनुभव और संतुलन का मेल
2. आकिब नबी – तेज गेंदबाजी में नई उम्मीद
3. सारांश जैन – ऑलराउंडर का बेहतरीन विकल्प
6. IPL 2026: RCB vs GT मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स शुक्रवार, 24 अप्रैल को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 34वें मैच में आमने-सामने होंगे। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक छह मैच खेले हैं, जिनमें से चार जीते हैं और दो हारे हैं। अपने सबसे हालिया मुकाबले में, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने एक बेहद रोमांचक मैच में छह विकेट से हरा दिया था। शुक्रवार को जीत हासिल करने पर बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
इस बीच, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की, जिसके बाद उन्होंने लगातार तीन मैच जीते। हालांकि, अपने सबसे हालिया मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में 99 रनों से हरा दिया था। आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकते हैं: 1. शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स), 2. भुवनेश्वर कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 3. टिम डेविड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
7. IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा से प्रभावित हुए एलन बॉर्डर, दी खास सलाह
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने वैभव की जमकर सराहना की है। उन्होंने मिड-डे से कहा कि इतनी कम उम्र में इतनी ताकत के साथ बल्लेबाजी करना बेहद खास बात है। बॉर्डर ने यह भी कहा कि वैभव की बल्लेबाजी में उन्हें वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा की झलक दिखाई देती है। उनके अनुसार, मैंने 14-15 साल की उम्र में किसी खिलाड़ी को इतनी ताकत से गेंद मारते हुए नहीं देखा।
जहां एक ओर बॉर्डर ने वैभव की तारीफ की, वहीं उन्होंने एक जरूरी सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि वैभव को अब अपनी डिफेंस तकनीक को मजबूत करना चाहिए। इंटरनेशनल लेवल पर सफल होने के लिए सिर्फ आक्रामक खेल काफी नहीं होता, बल्कि ठोस डिफेंस भी उतना ही जरूरी है।
8. IPL 2026: सीएसके में आयुष मातरे के रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा, ले चुका है एक आईपीएल मैच में 5 विकेट
आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें सीएसके ने इंजरी के कारण जारी टूर्नामेंट से बाहर हुए आयुष मातरे की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर, तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को शामिल किया है।
उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गेंदबाज को हाल ही में शनिवार, 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हैदराबाद में चेन्नई टीम के नेट प्रैक्टिस सेशन में देखा गया। इससे पहले बतौर रिप्लेसमेंट मधवाल सीएसके में शामिल हुए कुछ अन्य खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन अब सीएसके ने रिप्लेसमेंट की घोषणा को अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर, आधिकारिक कर दी है।

MI vs CSK: सेंटनर की कंधे की चोट के लिए कैसे कन्कशन सबस्टीट्यूट बने शार्दुल ठाकुर? MI के फैसले उठे सवाल
IPL 2026: MI vs CSK, Match 33: मुंबई बनाम चेन्नई मैच मे बने ये रिकाॅर्ड और माइलस्टोन
MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

