
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. IPL 2026: KKR में चोटिल आकाशदीप को रिप्लेस करेगा SRH का ये पूर्व गेंदबाज
अनुभवी तेज गेंदबाज आकाशदीप आईपीएल 2026 के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया का यह अनुभवी गेंदबाज चोटिल हो गया है और फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि केकेआर टीम में चोटिल आकाशदीप को सौरभ दुबे रिप्लेस करने वाले हैं। इससे पहले वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अभी तक आईपीएल डेब्यू नहीं कर पाए हैं। घरेलू क्रिकेट में वह विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं।
2. सुरेश रैना को रिलीज करने के चार साल बाद, CSK ने अपने पूर्व उप-कप्तान का अब जाकर किया सम्मान
आईपीएल में सीएसके से अलग होने के बाद, रैना किसी भी तरह की भूमिका में सीएसके के साथ नजर नहीं आए हैं। लेकिन रैना को रिलीज करने के चार साल बाद, अब सीएसके अपने पूर्व उपकप्तान का सम्मान करती हुई नजर आई है। बता दें कि 22 मार्च को सीएसके ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में फैन मीट-अप इवेंट का आयोजन किया, जिसमें रैना को सीएसके के हाॅल ऑफ फेम में शामिल किया गया। रैना के अलावा टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को भी हाॅल ऑफ फेम में शामिल किया।
3. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के वो 5 खिलाड़ी जो अकेले दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख
इस बार आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। तो वहीं, एक बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स टीम का स्क्वाॅड सभी टीमों में सबसे ज्यादा बैलेंस नजर आ रहा है। खिलाड़ियों को चोटिल होने की खबरों के बीच भी, अगर दिल्ली अपना ए गेम दिखाने में सफल रही, तो वह प्लेऑफ में आसानी से जगह बना सकती है।
आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने विजयी अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल से करेगी। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। खैर, इस सीजन में दिल्ली टीम के खेमे में ऐसे 5 खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं: 5. ट्रिस्टन स्टब्स, 4. केएल राहुल, 3. कुलदीप यादव, 2. अक्षर पटेल, 1. लुंगी एनगिडी
4. सुरक्षा की गारंटी नहीं, PSL में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी भरा पत्र
पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च को शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले पीएसएल में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर संशय बना हुआ है। बता दें पाकिस्तान में होने वाले पीएसएल टूर्नामेंट से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा संबंधी मुद्दे को लेकर नया खुलासा हुआ है। पाकिस्तान में हथियारबंद विरोधी गुटों ने एक बयान जारी कर पीएसएल मैचों में हिस्सा लेने वाले सभी विदेशी खिलाड़ियों से पाकिस्तान न आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उनकी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है और उन्हें नुकसान पहुंचने का खतरा है। इन हथियारबंद गुटों ने कहा कि वे क्रिकेट के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तान में मौजूदा सुरक्षा हालात इस खेल की मेजबानी के लिए ठीक नहीं हैं।
5. पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ IPL में पहुंचे कई खिलाड़ी, मोहसिन नकवी को लगी मिर्ची, दे ये गीदड़ भपकी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुखिया मोहसिन नकवी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर बयान दिया है। नकवी ने कहा कि बोर्ड उन खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, जो आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए पीएसएल में नहीं खेलते हैं। बता दें कि उन्होंने पिछले साल कॉर्बिन बॉश पर लगे एक साल के बैन का उदाहरण भी दिया है।
6. कब होगी एमएस धोनी की IPL से विदाई ? थाला ने तोड़ी चुप्पी
22 मार्च को सीएसके के एक फैन इवेंट कार्यक्रम के दौरान धोनी ने माना है कि वो अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहे हैं। बता दें कि सीएसके के कार्यक्रम के दौरान एक्टर सिवाकार्तिकेयन ने धोनी से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और 60 साल तक खेलते रहें। इस पर धोनी ने रिएक्ट किया और कहा मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं।
7. IPL 2026: अब इस देश में भी दिखाए जाएंगे आईपीएल के मैच, सरकार लेने वाली है बड़ा फैसला
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश में आईपीएल का प्रसारण हो सकता है और वहां की नई सरकार बैन हटाने पर विचार कर रही है। बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के खेल मंत्री अमीनुल हक ने इशारों ही इशारों में ये कहा है कि पूर्व सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर जो रोक लगाई थी उस फैसले पर विचार होगा।
8. भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक साथ जीता ये अवॉर्ड
आईसीसी ने फरवरी महीने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईसीसी प्लेयर्स ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा है। इस बार ये अवॉर्ड भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के मिला है। मेंस क्रिकेट में ये अवॉर्ड पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को मिला है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए। तो वहीं महिला क्रिकेट में ये अवॉर्ड भारत की ऑलराउंडर अरुंधति रेड्डी को मिला।
25 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम लिया वापिस, इंटरनेशनल क्रिकेट को बताया बड़ी वजह
IPL 2026: मिलिए इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले 5 कप्तानों से
‘मेरे गेंदबाज शांत नहीं, फियरलेस हों’ – Shubman Gill का IPL 2026 से पहले बड़ा संदेश

