Skip to main content

ताजा खबर

23 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. T20 WC 2026: ‘उसकी एप्रोच से निराश हूं’ तिलक वर्मा के खराब प्रदर्शन पर जमकर बरसा ये पूर्व दिग्गज

तिलक वर्मा को लेकर गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- “हां, मुझे लगता है कि वह बहुत ही चतुर बल्लेबाज रहे हैं। आज उनके खेलने के तरीके से मैं थोड़ा निराश था क्योंकि देखिए, एक विकेट पहले ही गिर चुका था। हां, आवश्यक रन रेट 9.5 रन प्रति ओवर था, लेकिन ऐसा नहीं था कि आपको 15 रन प्रति ओवर का पीछा करना था।”

2. T20 WC 2026, ZIM vs WI: वानखेड़े स्टेडियम में कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल? पढ़ें यहां

2026 टी20 वर्ल्ड कप में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं। पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 160 रहा है। तीन मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि दो बार चेज करने वाली टीमें जीती हैं। पिचें बैटिंग के लिए उतनी प्रोडक्टिव नहीं रही हैं जितनी आमतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान होती हैं। इसमें बॉलर्स के लिए कुछ है और बैट्समैन को बड़े शॉट लगाने से पहले खुद को थोड़ा समय देना होगा।

वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होने वाले मैच में बारिश की कोई रुकावट नहीं आने का अनुमान है। तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे आम तौर पर तटीय इलाके गर्म रहते हैं। ह्यूमिडिटी का लेवल 60 परसेंट से थोड़ा ज्यादा रहने की संभावना है।

3. ZIM vs WI, Super 8: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच की संभावित XI पर डालें एक नजर!

जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डियोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ

4. T20 WC 2026, Super 8: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

जिम्बाब्वे की पुरुष क्रिकेट टीम 2026 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के 44वें मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी, जो 23 फरवरी को खेला जाएगा। खास बात यह है कि यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे होगा। यह ग्रुप 1 का दूसरा मैच है। इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने रविवार को अहमदाबाद में भारत को 76 रन से हराया था।

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों ही 2026 टी20 वर्ल्ड कप में बिना हारे हैं। सिकंदर रजा की लीडरशिप वाली जिम्बाब्वे टीम ने ग्रुप स्टेज में तीन मैच जीते, जबकि एक मैच रद्द हो गया। वेस्टइंडीज ने अपने सभी 4 मैच जीते। दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका पर जिम्बाब्वे की उलटफेर भरी जीत और ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज के शानदार प्रदर्शन के बीच फैंस की नजरें इन 3 शानदार खिलाड़ियों पर हो सकती हैं। 1. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), 2. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे), 3. शिमरॉन हेटमायर (वेस्टइंडीज)

5. ZIM vs WI, Super 8: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के T20I हेड टू हेड आंकड़ो पर डालें एक नजर

हेड टू हेड

खेले गए मैच 04
जिम्बाब्वे जीता 21
वेस्टइंडीज जीता 13
टाई / कोई नतीजा नहीं 01

6. ‘मैच पावरप्ले में जीता नहीं जाता है, लेकिन हार जरूर जाता है’ सुपर 8 में हार के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 का मुकाबला 76 रनों के बड़े अंतर से गंवाने के बाद, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- ‘शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि हम मैच में बने हुए हैं। गेंदबाजी की शुरुआत हमने काफी अच्छी की थी। मगर 7 से 15 ओवरों के बीच उन्होंने (दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज) काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी रही, बल्लेबाजी भी अच्छी हो सकती थी। कभी-कभी आपको समझना पड़ता है कि मैच पावरप्ले में जीता नहीं जाता है, हां हारा जरूर जा सकता है। हम जरूरी साझेदारियां नहीं कर पाए। यह खेल का हिस्सा है, हार से हम सबक लेंगे और इसपर विचार करेंगे, फिर मजबूती के साथ वापसी करेंगे।’

7. T20 World Cup 2026: एडेन मार्करम बने नंबर 1 कप्तान, रोहित शर्मा को पछाड़ा

एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने भारत को जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में 76 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका की इस जीत के साथ ही एडेन मार्करम एक मामले में दुनिया के नंबर 1 कप्तान बन गए हैं, उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ दिया है। एडेन मार्करम का टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत हो गया है। एडेन मार्करम ने टी20 वर्ल्ड कप में 14 में से 13 मैच जीते हैं और उनका जीत प्रतिशत 92.9 फीसदी हो गया है। उन्होंने रोहित शर्मा को पछाड़ा जिन्होंने 14 में से 12 मैच जीते और उनका जीत प्रतिशत 85.7 रहा।

8. T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की शर्मनाक हार के बाद संजय मांजरेकर ने साउथ अफ्रीका को कहा Thank You

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 का मुकाबला 76 रनों के बड़े अंतर से गंवाने के बाद, पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि साउथ अफ्रीका का शुक्रिया क्योंकि उसने बता दिया कि आखिर टीम इंडिया को आने वाले मैचों में क्या करना है। संजय मांजरेकर ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका का शुक्रिया उसकी वजह से पता चल गया कि अब टीम इंडिया को आगे क्या करना है। बल्लेबाजों को स्पिनर्स के खिलाफ अच्छी तकनीक के साथ खेलना होगा। थ्रो डाउन प्रैक्टिस में स्लोअर गेंदों का ज्यादा अभ्यास हो और कुलदीप यादव को जरूर मौका देना चाहिए।’

আরো ताजा खबर

IPL ही सेट कर रहा है नया ट्रेंड – T20 में बल्लेबाजों की सोच बदलने पर करुण नायर का बड़ा बयान

Karun Nair’s huge statement on shift in mindset in T20 format (image via getty) सीनियर बल्लेबाज करुण नायर का मानना ​​है कि आईपीएल 2026 में देखि गई बहुत आक्रामक बल्लेबाजी...

22 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया जारी आईसीसी...

ENG vs NZ 2026: नाइटक्लब विवाद के बाद ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की इंग्लैंड टीम में वापसी

ENG vs NZ 2026: Ben Stokes, Gus Atkinson included in third Test squad (image via getty) टीम प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से हाल ही में हुए दूसरे मैच से बाहर...

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...