Skip to main content

ताजा खबर

23 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. चिन्नास्वामी नहीं, बल्कि यहां खेलेंगे विराट कोहली दिल्ली के लिए VHT मैच, पढ़ें बड़ी खबर

पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्राॅफी में दिल्ली के लिए पहले दो मैच खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्राॅफी 2024-25 में हिस्सा लिया था। तो वहीं, अब एक बार फिर से घरेलू क्रिकेट में कोहली की वापसी के बाद उनके फैंस के बीच उत्साह नजर आ रहा है।

हालांकि, आरसीबी व कोहली के बेंगलुरू में मौजूद क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो विजय हजारे ट्राॅफी में दिल्ली का बेंगलुरू के ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला प्रस्तावित मैच अधर में लटक गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अब सभी मैच केवल सीओई में ही आयोजित किए जाएंगे, जिससे घरेलू जर्सी में कोहली की चिन्नास्वामी स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित वापसी में देरी होने वाली है।

2. Ashes 2025-26: पैट कमिंस खेलेंगे 2026 टी20 वर्ल्ड कप, ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड को है उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड को उम्मीद है कि अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस 2026 के टी20वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। पिछले हफ्ते एडिलेड ओवल में तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान कमिंस ने कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में सफल वापसी की थी। हालांकि, मैकडॉनल्ड ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक कमिंस की फिटनेस पर नजर रखी जाएगी, और इस बड़े इवेंट में उनके खेलने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

3. ‘हर जगह एक जैसा नहीं खेल सकते’ – मिश्रा ने पंत को टेस्ट क्रिकेट में खेल बदलने की नसीहत दी

मिश्रा ने मेन्स XP पॉडकास्ट पर कहा “मुझे ऋषभ पंत से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। जिस तरह के खिलाड़ी वह हैं, उन्हें अपने गेम में भी बदलाव करना होगा। अब, आप उन्हें सच में युवा खिलाड़ी नहीं कह सकते – वह 2018 से टीम में हैं। मैं यही कह रहा हूं: एक समय के बाद, अपने गेम में बदलाव करना बहुत जरूरी हो जाता है,”

4. IPL 2026 Auction: सरफराज खान की जगह CSK को खरीदने चाहिए थे ये 3 खिलाड़ी!

स्टार बल्लेबाज सरफराज खान 16 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी-ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे, लेकिन आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें एक्सीलरेटेड बिडिंग राउंड में 75 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीद लिया। इस तरह तीन सीजन के बाद उन्होंने इस बड़े टूर्नामेंट में वापसी की।

दाएं हाथ के बल्लेबाज का सिलेक्शन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उनके शानदार फॉर्म की वजह से हुआ, जिसमें उन्होंने सात पारियों में 65.80 की औसत और 203.39 के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए। हालांकि, टीम की जरूरतों को देखते हुए तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। 1. अभिनव मनोहर, 2. महिपाल लोमरोर, 3. पृथ्वी शाॅ

5. 24 दिसंबर से शुरू हो रही है विजय हजारे टाॅफी, रोहित-कोहली दिखेंगे एक्शन में, जानें कहां देखें टूर्नामेंट लाइव?

भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्टार, रोहित शर्मा और विराट कोहली, चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले हैं, जिससे इस घरेलू 50-ओवर टूर्नामेंट में और भी रोमांच बढ़ गया है। दोनों खिलाड़ियों को उनकी अपनी-अपनी राज्य टीमों में शामिल किया गया है रोहित मुंबई के लिए और विराट दिल्ली के लिए और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें इंटरनेशनल मैचों से पहले मैच फिटनेस बनाए रखने के लिए इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।

रोहित और विराट वाले मैचों सहित सभी विजय हजारे ट्रॉफी मैच सुबह 9 बजे पर शुरू होंगे। क्रिकेट प्रेमी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव एक्शन देख सकते हैं, जो अपने चैनलों पर मैचों का प्रसारण करेगा। इसके अलावा, प्रशंसक जिओ सिनेमा पर गेम को लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं, जो मोबाइल और वेब प्लेटफॉर्म पर सुविधाजनक एक्सेस प्रदान करता है।

6. शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव का टी20 वर्ल्ड कप मामला अलग-अलग है: मोहम्मद कैफ

कैफ ने हाल में अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा- गिल और सूर्या के मामले में अंतर है। सूर्या टी20 में एक मैच-विनर रहे हैं। वह आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके हैं और उन्होंने कई मैच जिताए भी हैं। हम यहां दोनों की तुलना नहीं कर सकते। गिल को भारतीय टीम में इस प्रारूप में खुद को साबित करना पड़ा है।

7. Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से बाहर हुए पैट कमिंस और नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आज इंग्लैंड के खिलाफ जारी एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तो वहीं, इस टीम में एडिलेड ओवल में तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाले कप्तान पैट कमिंस व नाथन लियोन को शामिल नहीं किया गया है। एक बार फिर कमिंस की गैर-मौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को स्टैंड इन कप्तान नियुक्त किया गया है।

बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाय रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड और ब्यू वेबस्टर

8. IND W vs SL W: भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच आज 23 दिसंबर को विशाखापत्तनम में

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेला जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 दिसंबर, मंगलवार को विशाखापत्तनम स्थित एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारत ने पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। टीम इंडिया इस मैच में अपने इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। जबकि श्रीलंका की निगाहें वापसी पर होंगी।

আরো ताजा खबर

MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs CSK: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 33वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने...

IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

MI vs CSK (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सीएसके ने...

RCB vs GT: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स और माइलस्टोन

IPL 2026 RCB vs GT (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला...

PSL 2026: मोहम्मद आमिर के उकसावे पर भड़के फहीम अशरफ, बल्ला तानकर की बहसबाजी, देखें वीडियो

Mohammad Amir’s animated send-off irks Faheem Ashraf in PSL 2026 (image via X) गुरुवार, 23 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में रावलपिंडीज और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच पीएसएल 2026...