Skip to main content

ताजा खबर

23 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

23 दिसंबर Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Cheteshwar Pujara, KL Rahul, Irfan Pathan & Steve Smith (Photo Source: X)

1. मेलबर्न टेस्ट से पहले यशस्वी जायसवाल नेट्स में जमकर कर रहे हैं बैटिंग प्रैक्टिस, क्या ठोकेंगे शतक?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यशस्वी जायसवाल मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के लिए अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रैक्टिस के दौरान वह अपने ओपनिंग पार्टनर केएल राहुल के साथ भी बातचीत करते हुए नजर आए। वीडियो को देखने के बाद फैंस का कहना है कि ऐसी अच्छी प्रैक्टिस के बाद यशस्वी को मैदान में भी शानदार बल्लेबाजी करनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

2. BCCI को ‘Powerhouse’ और ICC को ये क्या बोल गए स्टीव स्मिथ, वायरल हुआ वीडियो

ABC Sport के साथ बातचीत के दौरान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, नाथन लियोन, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक कर बीसीसीआई, आईसीसी और इंडियन क्रिकेट टीम को वन वर्ड में डिफाइन किया।

स्टीव स्मिथ की बारी आई तो उन्होंने बीसीसीआई को‘Powerful’ और ‘Powerhouse’ बताया और ICC  को ‘Not As Powerful‘ (इतना शक्तिशाली नहीं) बताया। फिर तुरंत उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैं ऐसा नहीं कह सकता, यह केवल एक मजाक है”। स्मिथ ने फिर आईसीसी को ‘Leaders’ (लीडर) और भारतीय टीम को ‘Passionate’ (जुनूनी) बताया।  (पढ़ें पूरी खबर)

3. बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा केएल राहुल के लिए बेहद ही खास, हासिल कर सकते हैं ये शानदार उपलब्धि

मेलबर्न टेस्ट में केएल राहुल के पास एक शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। वह बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतकों की हैट्रिक लगा सकते हैं। राहुल ने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाए थे। 2021 में सेंचुरियन में 123 रन बनाए। फिर 2023 में इसी मैदान पर 101 रन बनाए। 2021 में भारत को जीत मिली थी। 2023 में हार का सामना करना पड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में एकमात्र बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 2014 में खेला है। यह उनका डेब्यू टेस्ट था, जहां उन्होंने 3 और 1 रन बनाए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

4. रोहित की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, नेट्स में पार्ट टाइमर की गेंद पर हुए आउट

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंताएं और बढ़ गई है। दरअसल 37 वर्षीय रोहित नेट्स में पार्ट टाइम गेंदबाज देवदत्त पडिक्कल के खिलाफ बोल्ड हो गए और उसका एक फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी गुस्से में नजर आए।(पढ़ें पूरी खबर)

5. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर सैम अयूब ने रचा इतिहास, विराट के साथ एलिट लिस्ट में हुए शामिल

सैम अयूब ने रविवार को जोहानसबर्ग में आयोजित तीसरे और आखिरी वनडे में 94 गेंदों में 101 रन की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनके वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने पहले मैच में भी शतक जमाया था। अयूब ने साल 2024 में अपनी तीनों सेंचुरी साल 2024 में विदेशी सरजमीं पर लगाई हैं। उन्होंने एक मामले में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की बराबरी कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. आकाश चोपड़ा ने चुने 2024 के टॉप-5 T20I बल्लेबाज, रोहित को बताया नंबर 1, विराट को नहीं दी जगह

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 2024 के अपने टॉप पांच T20I बल्लेबाजों के नाम बताए हैं, जिसमें भारत के टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे हैं। उन्होंने रोहित के अलावा, फिल साल्ट, संजू सैमसन, ट्रैविस हेड और जोस बटलर को जगह दी है। चोपड़ा, जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर लिस्ट शेयर की है, उन्होंने अपना चयन उन खिलाड़ियों पर आधारित किया जिन्होंने कम से कम 10 पारियां खेलीं और मजबूत विपक्ष के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया हो। (पढ़ें पूरी खबर)

7. विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना मुझे बहुत हंसाती है: मोहम्मद आमिर

हाल में ही Cricket Predicta Show पर बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने कहा- विराट कोहली इस पीढ़ी के सबसे महान खिलाड़ी हैं। मुझे हंसी आती है जब उनके और बाबर आजम, स्टीव स्मिथ या जो रूट के बीच तुलना की जाती है।

विराट कोहली की तुलना हम किसी से नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने भारत को इतने सारे मैच जिताए हैं, जो किसी एक खिलाड़ी के लिए नामुमकिन सा लगता है। और यह सिर्फ एक फॉर्मेट में नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में, विराट इस पीढ़ी के सबसे महान बल्लेबाज हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. BCL T20 खिताब जीतने के बाद, परिवार के लिए इरफान पठान ने लिखा भावुक संदेश

बिग क्रिकेट लीग (BCL) 2024 का पहला सीजन मुंबई मरीन्स और साउदर्न स्पार्टन्स (Mumbai Marines vs Southern Spartans) के बीच हुए फाइनल मैच के बाद समाप्त हो गया। बता दें कि फाइनल मैच में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और वर्ल्ड चैंपियन इरफान पठान की अगुवाई वाली मुंबई मरीन्स ने जीत हासिल की है। इस जीत बाद इरफान ने अपने माता-पिता की फोटो को एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- उनके सामने कोई भी ट्रॉफी जीतना ही सब कुछ है (Winning any trophy in front of them is everything) (पढ़ें पूरी खबर)

9. “वह खतरनाक दिख रहे हैं”, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के खेल से काफी प्रभावित हुए हैं चेतेश्वर पुजारा

पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स से खास बातचीत में कहा, वह इस सीरीज में उनके लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। और मिचेल स्टार्क ने पिछले एक डेढ़ साल में जिस तरह से खेला है, उनमें काफी सुधार आया है। अगर मैं अपने निजी अनुभव की बात करूं तो जब वह आखिरी सीरीज 2018 या 2021 में खेले थे, तो मुझे लगता था कि अगर वह मेरे खिलाफ खेलेंगे तो मुझे रन मिलेंगे। और इस सीरीज में ऐसा लगता है कि वह विकेट लेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

10. AUS vs IND: MCG में टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान एक पिता ने कुछ तरह बताई बेटे को विराट कोहली की महानता

टीम इंडिया की प्रैक्टिस करने के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैन, अपने नन्हे बेटे को कोहली की महानता के बारे में बताता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार यह फैन कहता है कि देखो बेटा वो जो चौथी लाइन में बैटिंग कर रहा है, वह दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज है। उसे ध्यान से देखो। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...