
Noor Ahmed, Afghanistan Team, Shivam Dubey, Suryakumar Yadav & Vivian Richards (Photo Source: X/Twitter)
1. IND vs BAN: तो इस वजह से सुपर 8 मैच में भारत के खिलाफ हारी बांग्लादेश, शाकिब अल हसन ने बताई बड़ी वजह
भारत के खिलाफ मुकाबले में बांग्लादेश की हार पर टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) का बड़ा बयान सामने आया है। शाकिब का कहना है कि एक यूनिट के तौर पर हमारे पास रनों की कमी थी।
2. नूर अहमद के इस अविश्वसनीय कैच की वजह से अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती बाजी, आप भी देखें वीडियो
अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को अंतिम छह ओवर में 44 रनों की जरूरत थी और उनके पांच विकेट बचे हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर टिके हुए थे। मैक्सवेल ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा। गेंद उनके बल्ले से सही तरह से लगी और बैकवर्ड पॉइंट की ओर गई जहां नूर अहमद फील्डिंग कर रहे थे।
3. T20 WC 2024 में तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं भारतीय बल्लेबाज, स्ट्राइक रेट दे रहा है गवाही
टीम इंडिया की ओर से जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान कुछ ऐसे खिलाड़ी भी है, जो काफी धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिनमें- ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिवम दुबे शामिल है।
4. USA के आरोन जोन्स ने इंग्लिश टीम को दी कड़ी चेतावनी, कहा- यह मुकाबला…
आगामी मैच से पहले अमेरिका के कप्तान आरोन जोन्स ने बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है और टीम इसे जीतना जरूर चाहेगी। ICC के मुताबिक आरोन जोन्स ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है।
5. VIDEO: AUS को हराने के बाद अफगानी प्लेयर्स ने काटा बवाल, ब्रावो के साथ किया चैंपियन गाने पर डांस
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अफगानी टीम के प्लेयर्स की ख़ुशी मानों सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। मैच जीतने के बाद जिस तरह से अफगानिस्तान के प्लेयर्स ने जश्न मनाया उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उन्होंने वर्ल्ड कप जीत लिया हो।
6. इंटरनेशनल क्रिकेट में Rohit Sharma ने पूरे किए 17 साल, आईसीसी ने शेयर की स्पेशल वीडियो
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज 23 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 साल पूरे कर लिए हैं। गौरतलब है कि आज के ही दिन रोहित ने साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था।
7. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे विवियन रिचर्ड्स, SKY को दिया बेस्ट फील्डर का मेडल
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने विवियन रिचर्ड्स को भारतीय ड्रेसिंग रूम में बुलाया। पूरी टीम ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ड्रेसिंग रूम में विवियन रिचर्ड्स का स्वागत किया। विवियन रिचर्ड्स ने आते ही सबसे पहले विराट कोहली को गले लगाया और टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से हाथ मिलाया।
8. AFG vs AUS सुपर 8 मैच के दौरान Rahmanullah Gurbaz और Marcus Stoinis के बीच हुई तीखी बहस, देखें वायरल वीडियो
AFG vs AUS मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए इस तीखी नोंकझोंक की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
9. “यह हमारे क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है, हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे”- AUS को जख्म देने के बाद बोले गुलबदीन नईब
गुलबदिन नईब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने के बाद कहा, ‘हम लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मेरे लिए, मेरे देश के लिए, मेरे लोगों के लिए या खास पल है। यह हमारे क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। हमारी क्रिकेट जर्नी का समर्थन करने के लिए हमारे प्रशंसकों को धन्यवाद। हमने पिछले 2 महीनों से कड़ी मेहनत की है और इसका परिणाम आपके सामने है।
हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज
17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा
BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल
राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

