Skip to main content

ताजा खबर

23 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

23 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs ENG (Pic Source-X)

1) IND vs ENG 1st T20I Highlights: अभिषेक शर्मा ने उड़ाए इंग्लैंड के परखच्चे, भारत का टी20 सीरीज में विजयी आगाज

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में विजयी आगाज किया है। भारत ने बुधवार को पहले टी20 में इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा। इंग्लैंड ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 133 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 12.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर चेज किया। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के परखच्चे उड़ा दिए। उन्होंने 34 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के मारे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) 232.35 के स्ट्राइक रेट से बनाए 79 रन, फिर भी अभिषेक शर्मा नहीं ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहले T20I में 7 विकेट से धूल चटाकर 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने भारत के सामने जीत के लिए मात्र 133 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को युवा भारतीय ब्रिगेड ने 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भारत की इस रनचेज में अहम भूमिका अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर 79 रनों की धुआंधार पारी खेलकर निभाई, हालांकि इस पारी के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नहीं नवाजा गया। पहले T20I में अपनी फिरकी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को नचाने वाले वरुण चक्रवर्ती को यह अवॉर्ड मिला। (पढ़ें पूरी खबर)

3) Champions Trophy के लिए आईसीसी ने जारी किया प्रोमो, देखें वायरल वीडियो

हाल में ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आगामी चैंपियंस ट्राॅफी टूर्नामेंट के लिए एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। वीडियो के जारी होने के बाद यह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी टाइटल चुराने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट भी कप चुराने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले एकमात्र भारतीय

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप सिंह ने मुकाबले में बेन डकेट (4) को आउट करने के बाद यह कीर्तिमान हासिल किया। इस मैच से पहले अर्शदीप के 95 टी20 इंटरनेशनल विकेट थे, तो वहीं मुकाबले में फेंके गए पहले दो ओवर में दो विकेट लेने के बाद, अर्शदीप सिंह अब भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी का ‘गुरु’ युवराज सिंह से क्या है खास कनेक्शन, जानें यहां

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में एक बार फिर तूफानी बैटिंग कर महफिल लूट ली। 24 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 34 गेंदों पर 5 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 79 रनों की धुआंधार पारी खेली, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232.35 का रहा। अभिषेक ने इस दौरान अपना फिफ्टी मात्र 20 गेंदों पर पूरी की थी। अपने अर्धशतक के साथ अभिषेक ने गुरु युवराज सिंह के क्लब में एंट्री कर ली है। अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ T20I में सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। पहले नंबर पर उनके गुरु युवराज सिंह हैं, जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लिश टीम के खिलाफ 12 गेंदों पर यह कारनामा किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

6) सूर्यकुमार यादव ने उठाया पर्दा, बताया 3 स्पिनर खिलाने का कारण; शमी को मौका क्यों नहीं मिला?

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम अपनी ताकत पर टिके रहना चाहते थे, हमने साउथ अफ्रीका में खेलते समय भी यही किया था। हार्दिक ने नई गेंद से गेंदबाजी की जिम्मेदारी ली। इसलिए मेरे पास अतिरिक्त स्पिनर को खेलने के लिए थोड़ी सहूलियत थी और वे तीनों शानदार काम कर रहे हैं।” वहीं मैच को लेकर भारतीय कप्तान बोले, “टॉस जीतने के बाद जिस तरह से हमने शुरुआत की, उससे बेंचमार्क सेट हो गया। हमने इसे वहीं से आगे बढ़ाया। सभी गेंदबाजों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाई, उसे लागू किया, मैदान पर अच्छी ऊर्जा दिखाई और जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, वह सोने पर सुहागा था।” (पढ़ें पूरी खबर)

7) इस फैन ने की दीवानगी की सारी हदें पार, RCB की जर्सी को करवाया गंगा स्नान, आप भी देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरूआत जल्द होने वाली है। आगामी टूर्नामेंट में सभी टीमों को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। हालांकि अभी तक इस फ्रेंचाइजी ने एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है। इस समय उत्तर प्रदेश में तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। माना जाता है कि महाकुंभ के दौरान पवित्र संगम में डुबकी लगाने से सारे पाप धुल जाते हैं। आरसीबी के फैन ने संगम में स्नान के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की जर्सी को भी डुबकी लगवाई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) टीम इंडिया की जर्सी पर छपेगा पाकिस्तान का नाम, BCCI ने कर दिया कंफर्म; रोहित पर नहीं हुआ फैसला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब पाकिस्तान का ‘लोगो’ लगाने से इनकार करने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई ने कंफर्म कर दिया है कि भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम छपेगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को उन अटकलों को खारिज किया कि बोर्ड ने टीम की आधिकारिक चैंपियंस ट्रॉफी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, ”चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बीसीसीआई पोशाक से जुड़े आईसीसी के हर नियम का पालन करेगा।’’ (पढ़ें पूरी खबर)

9) जिसकी कप्तानी में टेस्ट टीम से आउट हुए रहाणे, उसी रोहित की तारीफों के बांधे पुल

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बुधवार को कहा कि रोहित शर्मा को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना है और जब वह फॉर्म में वापसी कर लेंगे तो उन्हें बड़ी पारी खेलने में कोई परेशानी नहीं आएगी। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित लगभग 10 के अंतराल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे। मुंबई की टीम गुरुवार से यहां बीकेसी मैदान पर जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी तो सभी की निगाहें रोहित और उनके भारत के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल पर होंगी। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट हॉल की लिस्ट में मिचेल स्टार्क से आगे तैजुल इस्लाम

Taijul Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए नया इतिहास रच...

‘यह बहुत सम्मान की बात होगी’ इंग्लैंड का नया टेस्ट कप्तान बनने की संभावना पर हैरी ब्रूक

Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और मौजूदा व्हाइट-बॉल कप्तान हैरी ब्रूक ने पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी...

“मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखता”: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग और हाइप पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर बना हुआ...

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में गरजे वैभव सूर्यवंशी; भारतीय स्टार गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

Vaibhav Sooryavanshi Smashes Senior India Bowlers in Nets Ahead of England T20Is (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई से पहले डरहम में भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान...