Skip to main content

ताजा खबर

23 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty)
morning cricket news headlines (image via getty)

1. SL vs IND: श्रीलंका ने ब्रूक के रिकॉर्ड दोहरे शतक को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक चेज किया

गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ दो विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने 430 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, एक गेंद शेष रहते जीत हासिल की, जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है। हैरी ब्रूक ने 116 गेंदों पर 202 रन बनाए थे, जो वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक था, लेकिन पवन रत्नायके के 130 रन, अविष्का फर्नांडो और दासुन शनाका के 97-97 रन, और जनिथ लियानागे की 27 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी ने ब्रूक के इस प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

2. SA vs AUS 2nd Test: मुल्डर और रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका को दिलाई रोमांचक जीत

दक्षिण अफ्रीका ने गेबेरहा में शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 31 रनों से हराया और सीरीज बराबर कर दी। ट्रैविस हेड के 121 और स्कॉट बोलैंड के संघर्षपूर्ण 40 रनों के बावजूद, वियान मुल्डर (3/64) और कगिसो रबाडा (4/77) ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को ध्वस्त कर दिया। मार्को यानसन ने आखिरी विकेट लिया, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली ‘फॉलो-ऑन’ से जीत दर्ज की।

3. जिम्बाब्वे वनडे के लिए रेनुका ठाकुर की जगह जिन्तिमणि कलिता को शामिल किया गया है

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला वनडे टीम में रेणुका सिंह ठाकुर की जगह जिन्तिमणि कलिता को शामिल किया गया है। रेणुका को टीम से बाहर होना पड़ा है क्योंकि वह अभी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 ओवर के क्रिकेट के लिए जरूरी गेंदबाजी वर्कलोड तैयार करने की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। हाल ही में टी20आई टीम का हिस्सा रहीं कलिता अब वडोदरा में टीम के साथ जुड़ गई हैं, जहां 23 अक्टूबर से सीरीज की शुरुआत होगी।

4. NZ vs IND 1st T20I: सैमसन की तूफानी पारी और धीर की फिनिशिंग से भारत ने रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया

22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च में भारत ने अपना सबसे बड़ा सफल टी20आई रन-चेज पूरा किया। टीम ने न्यूजीलैंड के 225/4 के स्कोर को दो गेंदें शेष रहते ही पार कर लिया। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पावरप्ले में 93 रनों की साझेदारी की, जबकि नमन धीर ने 15 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर चार विकेट से एक रोमांचक जीत पक्की कर दी।

5. NAM vs IRE: होए के तीन विकेट और स्टर्लिंग की फिफ्टी से आयरलैंड को मिली शानदार जीत

विंडहोक में खेले गए पहले वनडे मैच में पॉल स्टर्लिंग ने शानदार 56 रन बनाए, जिससे आयरलैंड ने नामीबिया के खिलाफ 229/9 का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गैविन होए ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे नामीबिया की पारी लड़खड़ा गई। रूबेन ट्रम्पेलमैन के अर्धशतक के बावजूद नामीबिया की पूरी टीम 174 रन पर सिमट गई। इस तरह आयरलैंड ने 55 रनों से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

6. भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय मैचों के लिए न्यूजीलैंड ए की स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम में मारियु, निकोल्स, लिस्टर और हे शामिल

न्यूजीलैंड ए ने भारत ए के खिलाफ तीन चार-दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए 19 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है, जिसमें 11 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। यह सीरीज लिंकन में शुरू होगी। पहले दो मैचों में रीस मारियू कप्तानी करेंगे, जबकि तीसरे मैच के कप्तान के नाम की पुष्टि अभी होनी बाकी है। यह सीरीज न्यूजीलैंड ए के खिलाड़ियों को भारत ए की मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का बेहतरीन अनुभव देगी; भारत ए की इस टीम में केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।

भारत ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच के लिए न्यूजीलैंड ए की टीम

रीस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिचेल हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडन लेनॉक्स, जैरोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट

भारत ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए न्यूजीलैंड ए की टीम

रीस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिचेल हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेडन लेनॉक्स, जैरोड मैके, टिम रॉबिन्सन, फ्रेजर शीट

भारत ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मैच के लिए न्यूजीलैंड ए की टीम

आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, रीस मारियू, जैरोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकोल्स, फ्रेजर शीट

7. बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर एलिस अल इस्लाम के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध माना गया है

अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की हार के बाद, बांग्लादेश के ऑफ-स्पिनर एलिस अल इस्लाम के बॉलिंग एक्शन को संदिग्ध माना गया है। मैच ऑफिशियल्स ने उनके बॉलिंग एक्शन की वैधता पर सवाल उठाए हैं, और अब आईसीसी से अक्क्रेडिटेड़ सेंटर में उनके एक्शन का इंडिपेंडेंट असेसमेंट किया जाएगा। जब तक नतीजे नहीं आ जाते, तब तक वह बॉलिंग करना जारी रख सकते हैं। इससे पहले 2019 में और पिछले साल बीपीएल के दौरान भी उनके बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठे थे, लेकिन दोनों ही मौकों पर वह बीसीबी के टेस्ट में पास हो गए थे।

8. टी20आई सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद, भारतीय महिला टीम आज (23 अक्टूबर) पहले वनडे में जिम्बाब्वे का सामना करेगी

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को वडोदरा में भारत महिला टीम का सामना जिम्बाब्वे महिला टीम से पहले वनडे मैच में होगा। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टी20आई सीरीज में 3-0 से शानदार जीत हासिल करने के बाद, मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन भारतीय टीम उसी दमदार फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, टी20आई सीरीज में मिली करारी हार के बाद जिम्बाब्वे की टीम वापसी करना चाहेगी और भारत के खिलाफ अपनी इस सीरीज में एक अच्छी छाप छोड़ने की कोशिश करेगी।

আরো ताजा खबर

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND W vs ZIM W 2026, 1st ODI: Zimbabwe opted to bat first (image via JioHotstar) 23 अक्टूबर, शुक्रवार को वडोदरा के कोटांबी के बीसीए स्टेडियम में इंडिया विमेन बनाम...

NZ vs IND: चोट के कारण दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, प्लेइंग XI में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?

NZ vs IND 2026: Ishan Kishan Ruled Out of 2nd T20I (image via getty) क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले टीम इंडिया को...

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई...

वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज! श्रीलंका ने ब्रूक के दोहरे शतक पर फेरा पानी, इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया

SL vs ENG: Rathnayake and Shanaka Power Sri Lanka to Historic Rawalpindi Triumph (image via getty) गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ट्राई-नेशन सीरीज के रोमांचक तीसरे...