Skip to main content

ताजा खबर

22 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 36 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। अपने 11 साल के लंबे क्रिकेट करियर में उन्होंने इंग्लैंड के दो क्रिकेट वर्ल्ड कप और चार प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि वुड ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था, और कुछ ही समय में अपनी तेज गेंदबाजी के चलते वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम की पेस अटैक के अगुआ बन गए। हालांकि, इंजरी की वजह से वह इंग्लिश टीम से अंदर-बाहर होते रहे। वुड ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले

2. एशियन गेम्स 2026 में DRS क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल? जान लीजिए इसके पीछे की वजह

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले बिना डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के खेले जा रहे हैं। पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टूर्नामेंट में टीमों को अंपायर के फैसले को चुनौती देने के लिए DRS का इस्तेमाल करने की सुविधा नहीं दी गई है। महिला क्रिकेट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि श्रीलंका ने सिल्वर और पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

हालांकि, एशियन गेम्स में DRS की गैर-मौजूदगी क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि DRS के लिए कई आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञों की जरूरत होती है। इसमें गेंद की ट्रैकिंग के लिए विशेष कैमरे, UltraEdge जैसी तकनीक और रिप्ले से जुड़े उपकरण शामिल होते हैं। इसके अलावा इन सभी तकनीकी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की भी जरूरत होती है।

मल्टी स्पोर्ट्स प्रतियोगिता होने के कारण एशियन गेम्स में इन सुविधाओं को अलग से तैयार करना आसान नहीं होता। क्रिकेट के लिए इस्तेमाल होने वाले मैदानों पर DRS की तकनीक को लगाना, उसकी जांच करना और पूरे टूर्नामेंट के दौरान उसे संचालित करना अतिरिक्त समय और संसाधनों की मांग करता है। इस वजह से एशियन गेम्स में इस तकनीक का इस्तेमाल नहीं हो रहा है।

3. Japan vs India: एकमात्र टी20 मैच में भारत ने जापान को 2 रनों से हराया

एशियन गेम्स से पहले जापान और भारत के बीच एकमात्र ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर को सानो इंटरनेशल क्रिकेट ग्राउंड, सानो में खेला गया। वर्षा बाधित इस रोमांचक मैच में भारत ने 2 रनों के मामूली अंतर से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 33 रनों का लक्ष्य जापान के सामने जीत के लिए रखा, जबाव में जापान सिर्फ 30 रन ही बना सकी।

4. Asian Games 2026: श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। बता दें महिला श्रेणी में क्रिकेट का फाइनल मैच 22 सितंबर को भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच निशिन के कारोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। इस मुकाबले में विमेन इन ब्लू ने श्रीलंका को 147 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने 217 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने जीत के लिए रखा, जबाव में श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने सिर्फ 69 रनों पर सिमट गई।

5. CSK द्वारा जहीर खान को हेड कोच बनाना क्यों है सही फैसला? जान लीजिए ये 3 बड़े कारण

हाल में ही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और वर्ल्ड चैंपियन जहीर खान (Zaheer Khan) को आगामी आईपीएल 2027 के लिए टीम को हेड कोच नियुक्त किया है। हालांकि, इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सीएसके की हेड कोच बनने की रेस में हेमांग बदानी, इयोन माॅर्गन और माइक हसी का नाम सबसे आगे है, लेकिन अंत में सीएसके मैनजेमेंट ने जहीर खान पर भरोसा जताया।

बता दें कि आईपीएल 2017 तक जहीर खान बतौर खिलाड़ी एक्टिव रहे थे और 100 मैचों में 102 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस में टैलेंट स्काउंट, ग्लोबल हेड व लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बतौर मेंटर काम कर चुके हैं। यह जहीर का किसी आईपीएल टीम के साथ बतौर हेड कोच पहला काम है, जिसमें वे बेहतर काम करना चाहेंगे। खैर, आइए जानते हैं उन 3 बड़े कारणों के बारे में जिसकी वजह से जहीर खान का सीएसके का हेड कोच बनना एकदम सही फैसला है: 1. नई चीजों प्राथमिकता, 2. मैन मैनजमेंट में कोई समझौता नहीं, 3. धोनी के साथ रिश्ता

6. 200 टी20आई मैच जीतने वाली पहली टीम बनी भारत

भारत और जापान के बीच मंगलवार 22 सितंबर को सानो में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम बड़े उलटफेर से बच गई। भारतीय टीम इस मैच में सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज की। बारिश के कारण यह मैच पांच-पांच ओवर का खेला गया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 32 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में मेजबान जापान टीम 30 रन ही बना सकी। यह भारत की 200वीं टी20 इंटरनेशनल जीत है। इसके साथ ही भारत दुनिया की ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने सबसे छोटे फॉर्मेट में 200 मैच जीते हैं। इन 200 जीतों में 6 सुपर ओवर जीत भी शामिल हैं।

7. कप्तानी के दबाव में बाबर आजम प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं: वसीम अकरम

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने बाबर आजम (Babar Azam) की टेस्ट कप्तानी को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी का दबाव बाबर की बल्लेबाजी को प्रभावित कर रहा है। वकार के मुताबिक, अगर यही स्थिति जारी रही तो पाकिस्तान एक शानदार बल्लेबाज के तौर पर बाबर को खो सकता है।

21 सितंबर को मैनचेस्टर में एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान वकार यूनिस ने बाबर के बारे में अपनी राय रखी। उनके साथ पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वसीम अकरम भी मौजूद थे। वकार ने कहा कि उन्हें बाबर की तकनीक और बल्लेबाजी की क्षमता पर कोई संदेह नहीं है। वह उन्हें एक तकनीकी रूप से मजबूत और शानदार बल्लेबाज मानते हैं। हालांकि, वकार के अनुसार जब बाबर पर नेतृत्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी आती है, तो उसका असर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर दिखाई देता है।

8. बाएं हाथ की स्टाइलिस्ट बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हिला कर रख दी रिकॉर्ड बुक, विमेंस टी20 क्रिकेट में कर दिया बड़ा कारनामा

एशियन गेम्स विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के गोल्ड मेडल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। स्मृति मंधाना ने खिताबी मुकाबले में 45 गेंद में 79 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। साथ ही वह इस पारी की बदौलत एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारत की तीसरी बल्लेबाज बन गईं।

আরো ताजा खबर

जापान के खिलाफ 2 रन की जीत के बाद, भारत को इन 3 क्षेत्रों में करना होगा सुधार

Indian team (Image credit Twitter – X) भारत ने 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ बारिश प्रभावित मुकाबले में सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज की। सानो इंटरनेशनल क्रिकेट...

एशियन गेम्स में हमारा लक्ष्य सिर्फ गोल्ड मेडल जीतना था: रिचा घोष

Richa Ghosh (Image credit Twitter – X) भारत ने महिला क्रिकेट में एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीत लिया। 22 सितंबर...

एशियन गेम्स 2026 में DRS क्यों नहीं हो रहा इस्तेमाल? जान लीजिए इसके पीछे की वजह

No DRS at Asian Games 2026 (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबले बिना डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) के खेले जा रहे हैं। पुरुष और महिला...

SM Trends: 22 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जापान और भारत के बीच आज 22 सितंबर को ऐतिहासिक एकमात्र टी20 मैच सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। इस मैच में भारत...