Skip to main content

ताजा खबर

22 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. T20 World Cup 2026, Super 8: श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 चरण में 42वां मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में सह-मेजबान श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। साथ ही इस मुकाबले के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जबकि इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका (SL): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका

इंग्लैंड (ENG): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद

2. T20 WC 2026, IND vs SA: मैच से पहले जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े, टी20 फॉर्मेट में किस टीम का है दबदबा

हेड टू हेड

मैच खेले 35
भारत जीता 21
दक्षिण अफ्रीका जीता 13
टाई / कोई नतीजा नहीं 01

3. T20 World Cup 2026, Super 8: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजरें

भारत और दक्षिण अफ्रीका रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 सुपर आठ के मैच 43 में आमने-सामने होंगे। भारत ग्रुप A में चार मैचों में चार जीत और 2.500 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर रहा। उन्होंने यूएसए पर 29 रन की जीत के साथ शुरुआत की और फिर नामीबिया को 93 रन से हराया। पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन की जीत ने उनका दबदबा दिखाया, जबकि अहमदाबाद में नीदरलैंड्स पर 17 रन की जीत ने उनके ग्रुप-स्टेज में बिना हारे रहने का सिलसिला पक्का कर दिया।

ग्रुप D में साउथ अफ्रीका भी उतना ही शानदार रहा, उसने चार जीत और 1.943 के नेट रन रेट के साथ मैच खत्म किया। उन्होंने कनाडा पर 57 रन से जीत के साथ शुरुआत की, एक रोमांचक डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हराया, न्यूजीलैंड को आराम से हराया और यूएई को आसानी से हराया। इस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर फैंस की नजर रहेगी: 1. अभिषेक शर्मा, 2. डेवाल्ड ब्रेविस, 3. सूर्यकुमार यादव

4. T20 WC 2026, IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

अगर पिच की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सतह शुरुआत में गेंदबाजों को मदद देती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ यह धीमी हो जाती है और बल्लेबाजों के लिए अनुकूल बन जाती है। यहां बड़े स्कोर बनते रहे हैं। इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच डबल सुपर ओवर वाला रोमांचक मुकाबला भी खेला गया था।

मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो अहमदाबाद में दिन के समय गर्मी रहेगी। सुबह तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो दोपहर में बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। शाम होते-होते तापमान 26 डिग्री के आसपास आ जाएगा। हल्की धुंध जैसी स्थिति दिन में रह सकती है, लेकिन मैच के समय मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच बिना रुकावट के होने की उम्मीद है।

5. T20 World Cup 2026: भारत से इस मामले में आगे निकला पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमों के लिए उसके स्पिनर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सबसे अच्छा प्रदर्शन पाकिस्तान की ओर से हुआ है जिसके स्पिनर्स ने भारतीय स्पिनर्स को भी पीछे छोड़ दिया है।  पाकिस्तान के बाद श्रीलंका के स्पिनर्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और तीसरे नंबर पर भारतीय टीम है। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने कुल 26 विकेट हासिल किए हैं, जबकि भारत की ओर से स्पिनरों ने 17 विकेट हासिल किए हैं।

6. Women’s Asia Cup Rising Stars 2026: भारत ए बना चैंपियन, बांग्लादेश ए को 46 रनों से हराया

भारतीय महिला की ए टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है, फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 46 रनों से हरा दिया है। बांग्लादेश की टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था। वहीं भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। फाइनल में राधा यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ग्रुप बी में अजेय रहने वाली बांग्लादेश की टीम को आसानी से धूल चटा दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 134 रन बनाए। इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश 19.1 ओवरों में 88 रनों पर सिमट गई।

7. हार्दिक पांड्या ने बेटे अगस्त्य को गिफ्ट की डिफेंडर कार, करोड़ो में है कीमत

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को एक खास गिफ्ट दिया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। पांड्या ने अपने बेटे को एक महंगी कार दी है। हार्दिक ने गिफ्ट में एक लग्जरी एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर दी है, जिसकी कीमत 3 से 4 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं, जिसमें नताशा और अगस्त्य कार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

8. T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले बहुत सारे भारतीय मूल के खिलाड़ी, पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 22 फरवरी, रविवार को मन की बात में कहा जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के खिलाड़ी अलग-अलग टीमों की ओर से खेल रहे हैं, जो भारत देश का नाम रौशन कर रहे हैं। यह भारतीयों की पहचान है कि भारतीय जहां भी जाते हैं, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं। जहां भारतीय रहते हैं या काम करते हैं उसके विकास में योगदान देते हैं।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड से हार के बाद इंग्लैंड पर भड़के केविन पीटरसन, ‘बैजबाॅल’ को लेकर कही ये बड़ी बात

Kevin Pietersen (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार...

धोनी हैं क्रिकेट के ‘रोजर फेडरर’, तो विराट कोहली हैं ‘कार्लोस अल्काराज’: संजू सैमसन

Sanju Samson Compares Dhoni and Kohli to Tennis Greats (image via X) विंबलडन 2026 से पहले क्रिकेट और टेनिस के बीच समानता पर बात करते हुए, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू...

IRE vs IND 2026: कब, कहां और कितने बजे खेले जाएंगे मैच? जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

IRE vs IND 2026: When, where, and at what time will the matches be played? (image via getty) भारत के 2026 के आयरलैंड दौरे में 26 जून से 28 जून,...

22 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Womens T20 WC 2026: सेमीफाइनल में पहुंचना है तो भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा – मिताली राज पूर्व भारतीय कप्तान मिताली...