Skip to main content

ताजा खबर

22 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. आखिरकार आ ही गया RCB की आईपीएल जीत पर माही का रिएक्शन, देखें वायरल वीडियो

हाल में ही इंडिगो की फैन चर्चा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में धोनी ने 18 साल बाद आईपीएल खिताब जीतने वाली आरसीबी को लेकर कहा- अगर मैं सीएसके का हिस्सा होता, तो मैं किसी और टीम को आईपीएल जीतते हुए सोच भी नहीं सकता था। लेकिन यह जीत लंबे समय से प्रतीक्षित थी और उन्होंने बहुत अच्छा खेला। उन्हें (आरसीबी) बहुत-बहुत बधाई और मैंने तब भी यही कहा था।

2. IND vs NZ 2026: ‘रिंकू सिंह को अब 100 मैच खेलने’ नागुपर टी20 के बाद आखिर किसने दिया ऐसा बयान

भारत बनाम न्यूजीलैंड नागुपर में पहले टी20 मैच के समाप्त होने के बाद, साइमन डूल ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- “रिंकू सिंह क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक हैं। हमने उन्हें चार-पांच साल पहले आईपीएल में उभरते हुए देखा था, और मुझे अब भी लगता है कि उन्होंने तब से भारत के लिए पर्याप्त टी20 क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें और अधिक मैच खेलने चाहिए थे और वे अब तक आसानी से 100 मैच खेल सकते थे।”

3. T20 World Cup 2026: माइकल क्लार्क की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ये 2 टीमें बनाएंगी फाइनल में जगह

हाल में ही व्योंड 23 क्रिकेट पाॅडकास्ट पर माइकल क्लार्क ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनलिस्ट के रूप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों को चुना। बता दें कि भारत टी20 वर्ल्ड कप को दो बार जीत चुका है। सबसे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू सीजन को जीता था, और आखिरी बार 2024 में वेस्टइंडीज-यूएसए में हुए टूर्नामेंट को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया। तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी साल 2021 में दुबई हुए टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

4. पीएम मोदी के बाद गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच को लेकर बड़ी बात बोल गए शशि थरूर

पहले टी20 मैच के बाद शशि थरूर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक गंभीर की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘नागपुर में पुराने दोस्त गौतम गंभीर के साथ खुलकर और अच्छी बात हुई, जो भारत के प्रधानमंत्री के बाद सबसे मुश्किल काम करने वाले इंसान हैं। लाखों लोग रोज उनके फैसलों पर सवाल उठाते हैं, लेकिन वह शांत रहते हैं और बगैर डरे आगे बढ़ते हैं। उनकी शांत दृढ़ता और नेतृत्व तारीफ के काबिल हैं। उन्हें सभी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं।’

5. IND vs NZ 2026: ‘मैं हमेशा अपने शाॅट बैक करता हूं’ नागपुर में पहले टी20 में तूफानी बल्लेबाजी करने के बाद बोले अभिषेक शर्मा

नागुपर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- अगर आप गेंदबाजों के वीडियो देखते हैं या अपने बल्लेबाजी के वीडियो भी देखते हैं, तो आपको अंदाजा हो जाता है कि गेंदबाज कहां गेंदबाजी करने की योजना बना रहा है या शायद मैं अपने शॉट कहां खेलूंगा।

अभिषेक ने आगे कहा- एक बात जो मैंने समझ ली है, वह यह है कि अगर आप सभी गेंदों पर शॉट लगाना चाहते हैं या शायद 200 के स्ट्राइक रेट से खेलना चाहते हैं, तो आपको उस इरादे को बनाए रखना होगा और उसके लिए बहुत अभ्यास करना होगा। इसलिए मुझे पता था कि इन गेंदबाजों से मुझे चुनौती मिलेगी, लेकिन जाहिर है मैं अपने गेम को बैक करूंगा, क्योंकि मैंने इसके लिए काफी प्रैक्टिस भी की है।

6. पाकिस्तानियों से भारतीय टीम ने नहीं मिलाया हाथ, तो PCB ने बनाया ऐड

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर टी20 सीरीज खेलने वाली है। टी20 सीरीज से पहले पाकिस्तान ने इस सीरीज को लेकर एक घटिया ऐड बनाया है जिसमें हैंडशेक का जिक्र किया है। दरअसल, पीसीबी द्वारा जारी इस प्रोमो वीडियो में पाकिस्तान की मेहमान नवाज़ी और क्रिकेट संस्कृति को दर्शाया गया है लेकिन प्रोमो में हैंडशेक के मुद्दे को भी उठाने की भरपूर कोशिश की है। प्रोमो में ये आसानी से देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस एक टैक्सी ड्राइवर से बात करता है और जब वह टैक्सी से उतरकर जाने लगता है तो पाकिस्तानी टैक्सी वाला उसे रोककर उर्दू में कहता है। ‘हैंडशेक भूल गए आप, लगता है पड़ोसियों के पास भी रुके थे, बता दें कि एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाड़ियो से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया था और शायद अब पीसीबी ने इसी प्रतिक्रिया के रूप में इस ऐड को बनाया है।

7. खराब फाॅर्म का सामना कर रहे बाबर आजम अब नहीं खेलेंगे जारी बीबीएल 2025-26

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम बिग बैश लीग के बाकी बचे हुए मैचों में नहीं खेलेंगे। वह नेशनल टीम कैंप में शामिल होने के लिए पाकिस्तान लौटेंगे। सिडनी सिक्सर्स ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सिडनी सिक्सर्स शुक्रवार को चैलेंजर मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ खेलने उतरेगी। ये मैच जीतने वाली टीम रविवार को पर्थ में बीबीएल फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ खेलेगी। हालांकि, चैलेंजर मैच से ठीक 24 घंटे पहले सिक्सर्स ने बाबर आजम के ना खेलने की पुष्टि की, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया से पहले पाकिस्तानी कैंप से जुड़ेंगे।

8. क्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ठीक हो पाएंगे तिलक वर्मा? खिलाड़ी ने दी अपडेट

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। बता दें कि इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए तिलक वर्मा तेजी से ठीक हो रहे हैं। फिलहाल, वह एनसीए में हैं और एक फोटो पोस्ट करके उन्होंने तेजी से रिकवर होने की जानकारी दी और कहा- कोई कसर बाकी नहीं, कमबैक सून

আরো ताजा खबर

‘उन्होंने पैसों को प्राथमिकता दी, लेकिन खुशी नहीं मिली’ – IPL 2027 के लिए पंत-कुलदीप ट्रेड पर सदागोपन रमेश का बड़ा बयान

Sadagoppan Ramesh’s intriguing take on Pant-Kuldeep trade for IPL 2027 (image via X) 2027 आईपीएल सीजन से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव से जुड़ी हालिया जबरदस्त ट्रेड ने क्रिकेट...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या के बदले KKR दे रिंकू सिंह! ट्रेड की खबरों पर आकाश चोपड़ा का दिलचस्प दावा

Aakash Chopra Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल...

रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर अश्विन का गंभीर को कड़ा संदेश, कही ये बड़ी बात

Gautam Gambhir Virat kohli Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन और चयन समिति से रोहित शर्मा और विराट कोहली के...

“हम पहले भी ऐसी स्थिति में रहे हैं” – बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले शफाली वर्मा को टीम इंडिया की वापसी का भरोसा

Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। दक्षिण अफ्रीका...