Skip to main content

ताजा खबर

22 गज पर Mohammed Siraj ने किया ऐसा काम, जिसे देख विरोधी बल्लेबाज हो गए हैरान

(Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तेज गेंदबाज Mohammed Siraj ने मेजबान बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है, जहां सिराज ने गेंद के साथ-साथ अपनी जुबान से भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को तोड़ने का प्रयास किया है। वहीं चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ ऐसा हो गया, जिसे देख हर कोई हैरान था और अब वो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Mohammed Siraj और हेड के बीच हुआ था गजब का पंगा

जी हां, एडिलेड टेस्ट मैच में Mohammed Siraj और ट्रैविस हेड के बीच जमकर जुबानी जंग देखने को मिली थी, जिसके बाद सिराज ने हेड पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। बाद में मैदान पर दोनों लगे भी लगे थे, लेकिन फिर हेड को फटकार लगाई गई थी और सिराज पर ये लड़ाई करने के लिए जुर्माना भी लगा था।

“टोटका” काम आ गया Mohammed Siraj का

*Mohammed Siraj ने चौथे टेस्ट के पहले दिन फिर बदली Stumps की Bails
*इस दौरान सिराज ने मार्नस लाबुशेन को आवाज लगाई थी और कहा था देखो ये।
*42.2 ओवर में मोहम्मद सिराज ने Bails बदलने का काम किया था 22 गज पर।
*जिसके बाद 44.1 ओवर में बुमराह ने अपनी गेंद पर कर दिया उस्मान ख्वाजा को आउट।

Mohammed Siraj का ये वायरल वीडियो आप भी देखो

Siraj’s trick 🤝 Bumrah’s magic

Will it bring more good luck to #TeamIndia? 🤔#AUSvINDOnStar 👉 4th Test, Day 1 | LIVE NOW! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/s1ROwb7Q6O

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 26, 2024

एक नजर डालते हैं इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

अपने खेल को लेकर बात की विराट कोहली ने

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट ने अभी तक एक ही शतक लगाया है, वहीं बाकी पारियों में वो संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। इस बीच विराट ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले रवि शास्त्री से बात करते हुए एक बयान दिया, जो उनकी बल्लेबाजी से जुड़ा था। कोहली ने कहा कि- पिछली दो या तीन पारियां वैसी नहीं रहीं जैसा मैं चाहता था, जैसा कि मैंने कहा मैं क्रीज पर टिके रहने और वास्तव में कड़ी मेहनत करने के लिए पर्याप्त अनुशासित नहीं रहा हूं और यही वह चुनौती है जो टेस्ट क्रिकेट लेकर आता है। आगे विराट कोहली ने अपने बयान में ये भी कहा कि-पिछली बार जब उन्होंने आस्ट्रेलिया में खेला था, तब की तुलना में अब ऑस्ट्रेलिया की पिचें अधिक जीवंत हो गई हैं।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...