Skip to main content

ताजा खबर

22 गज पर वापसी कर भावुक हुए Mohammed Shami, इंस्टा पोस्ट के जरिए शेयर की मन की बात

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

लगभग एक साल के बाद Mohammed Shami फिर से प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं, जहां हाल ही रणजी ट्रॉफी के मैच के जरिए शमी की क्रिकेट में वापसी हुई है। साथ ही इस मैच शमी का प्रदर्शन शानदार रहा और उसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है।

ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर आ रही हैं कुछ रिपोर्ट्स

BGT के लिए जिस टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, उस टीम में Mohammed Shami का नाम नहीं है। दूसरी ओर शमी का रणजी मैच में प्रदर्शन दमदार रहा है, ऐसे में अब उनके ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक BGT के लिए शमी टीम इंडिया के साथ दूसरे टेस्ट मैच के बाद जुड़ सकते हैं।

अपने धाकड़ प्रदर्शन से काफी ज्यादा खुश हैं Mohammed Shami

*बंगाल टीम से रणजी मैच खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ Shami ने किया शानदार प्रदर्शन।
*टीम की जीत में निभाई अहम भूमिका, पूरे मैच में इस खिलाड़ी ने लिए कुल 7 विकेट।
*साथ ही शमी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और गेंदबाजी का वीडियो किया है पोस्ट।
*वहीं उन्होंने कैप्शन में अपनी बंगाल टीम और फैन्स के लिए काफी कुछ लिखा है।

Mohammed Shami के नए पोस्ट पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

गजब की लय में गेंदबाजी की है इस खिलाड़ी ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

1 साल पहले खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

जी हां, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 1 साल पहले खेला था, उसके बाद वो टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आए हैं चोट के कारण। वैसे शमी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, वो मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल था और 19 नवंबर को खेला गया था। बस उसके बाद शमी ने अपने टखने की सर्जरी करवाई थी, ऐसे में वो IPL 2024 के अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 नहीं खेल पाए थे। साथ ही गुजरात टीम ने भी इस गेंदबाज को रिलीज कर दिया है और अब शमी पर मेगा ऑक्शन में दाव लगेगा।

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...