Skip to main content

ताजा खबर

22 गज पर बोला Shubman Gill का बल्ला, अभ्यास मैच में इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से मचाया हल्ला

22 गज पर बोला Shubman Gill का बल्ला, अभ्यास मैच में इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से मचाया हल्ला

Shubman Gill (Pic Source-X)

चोट के कारण Shubman Gill ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो दूसरे टेस्ट मैच के जरिए 22 गज पर अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब हैं। इस बीच गिल ने एक ऐसी पारी खेल दी है, जिसने टीम इंडिया के साथ-साथ फैन्स को भी बड़ी राहत देने का काम किया है।

टीम इंडिया ने लिखी जीत की कहानी

टीम इंडिया और प्राइम मिनिस्टर इलेवन के बीच 46-46 ओवर का मैच खेला गया था, जो डे-नाइट था और पिंक बॉल से खेला गया था। जहां इस मैच में भारतीय टीम ने जीत अपने नाम की, पहले खेलते हुए प्राइम मिनिस्टर इलेवन ने 240 रन बनाए थे। जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर टारगेट अपने नाम कर लिया। इसी मैच में Shubman Gill का बल्ला जमकर चला और वो देख हर कोई खुश हो गया।

Shubman Gill ने पिंक बॉल के खिलाफ बनाए जमकर रन

*चोट से सही होने के बाद Shubman Gill ने की 22 गज पर दमदार वापसी।
*प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ गिल अर्धशतक लगाकर हुए रिटायर्ड हर्ट।
*शुभमन ने 62 गेंदों का सामना करते हुए बनाए 50 रन और लगाए 7 चौके भी।
*ऐसे में अब खिलाड़ी का दूसरा टेस्ट मैच खेलना लगभग-लगभग पक्का हो गया है।

कमाल की बल्लेबाजी की है Shubman Gill ने

खास ट्रॉफी के साथ कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

Cheteshwar Pujara ने Pink Ball को लेकर बड़ा बयान दिया

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 तारीख से खेला जाएगा, डे-नाइट होने वाले इस मैच में Pink Ball का इस्तेमाल होगा और इसे लेकर चेतेश्वर पुजारा ने एक बड़ा बयान दिया है। पुजारा ने कहा कि- पिंक बॉल की चुनौती अलग है और टीम इंडिया के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति होगी। आगे पुजारा बोले कि- पिंक के खिलाफ रिएक्शन जल्दी करने हैं, Foot Work ज्यादा करना है और Pink Ball से ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को ज्यादा फायदा होगा। आखिरी में इस खिलाड़ी ने बताया कि पिंक बॉल के खिलाफ भारतीय टीम को हर चुनौती को Adapt करना होगा, वैसे इस बार चेतेश्वर BGT में हिंदी कमेंट्री कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...