Skip to main content

ताजा खबर

22 गज पर गेंद से नहीं बना काम, तो अब Mohammed Shami ने लिया बल्ला थाम

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

Mohammed Shami ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है, जहां इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज का वो हिस्सा हैं। ऐसे में शमी की 22 गज पर वापसी ज्यादा शानदार नहीं रही, जिसका नजारा तीसरे टी20 मैच में दिख गया है। वहीं अब चौथे टी20 मैच की बारी है और उससे पहले शमी ने खास तैयार की है।

कैसा रहा था Mohammed Shami का प्रदर्शन?

Mohammed Shami ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए तीसरे टी20 मैच के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन इंग्लिश टीम के खिलाफ शमी संघर्ष करते हुए नजर आए। इस दौरान शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 ओवर डाले थे, लेकिन उनको एक भी विकेट नहीं मिला और उन्होंंने कुल 25 रन दिए थे। टीम इंडिया में वापसी से पहले ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहा था और शानदार प्रदर्शन कर रहा था, दूसरी ओर अब शमी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

Mohammed Shami ने गेंद छोड़ थाम लिया बल्ला

*आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेला जाएगा सीरीज का चौथा टी20 मैच।
*इस मैच से ठीक पहले शमी ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 नई तस्वीरें शेयर की।
*पहली तस्वीर में Shami बल्ले के साथ नजर आए, नेट्स में किया काफी अभ्यास।
*बल्ले से देना चाहते हैं शमी योगदान, घरेलू क्रिकट में की थी शानदार बल्लेबाजी।

ये पोस्ट शेयर किया है Mohammed Shami ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

टीम इंडिया का फोकस वापसी पर है

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज शानदार तरीके से किया था, इस दौरान SKY की टीम ने पहले 2 टी20 मैच अपने नाम किए थे। वहीं तीसरा टी20 मैच इंग्लिश टीम जीत गई थी, लेकन उसके बाद भी सीरीज में अभी टीम इंडिया 2-1 से आगे है। ऐसे में टीम इंडिया के पास आज पुणे में होने वाले टी20 मैच में वापसी का मौका है और टीम इंडिया चौथा टी20 मैच जीत जाती है तो सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना लेगी।

एक नजर डालते हैं भारतीय टीम की इन तस्वीरों पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

22 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सुपर 8 मैच बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना हुआ रद्द जारी आईसीसी टी20...

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच से पहले जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के 42वें मैच में इंग्लैंड और श्रीलंका 22 फरवरी, रविवार को पल्लेकेले...

IND vs SA: सुपर 8 मैच से पहले पूर्व साउथ अफ्रीकी का बड़ा बयान, स्पिन के दम पर भारत साउथ अफ्रीका से आगे

India vs South Africa (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले से पहले पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज नील मैकेंजी...

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मैच रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका...