Skip to main content

ताजा खबर

21 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

21 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: वसीम जाफर ने चुनी RCB की संभावित प्लेइंग XI, स्टार इंग्लिश ओपनर को नही मिली जगह!

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने आईपीएल 2026 से पहले, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए अपनी अनुमानित प्लेइंग XI बताकर हलचल मचा दी है। उन्होंने पिछले सीजन के स्टार इंग्लिश ओपनर फिल सॉल्ट को अपनी टीम से बाहर रखा है।

वसीम जाफर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, यश दयाल।

2. जून में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर होगी भारत, BCCI ने पोस्ट आईपीएल शेड्यूल किया जारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 21 मार्च को भारत के आयरलैंड दौरे की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया का यह दौरा आईपीएल 2026 के खत्म होने के ठीक बाद होगा। इस बार आईपीएल फाइनल रविवार 31 मई को खेला जाएगा। तो वहीं, भारत के इस दौरे की जानकारी को बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर दी। भारत के आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 26 जून को भारतीय समयनुसार 26 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच रविवार 28 जून को आयोजित होगा। दोनों ही मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे।

3. IPL 2026 में शुभमन गिल करेंगे अपने आलोचकों की बोलती बंद? चेतेश्वर पुजारा का बड़ा बयान!

भारत की टी20 विश्व कप टीम में जगह न मिलने के बाद, शुभमन गिल आईपीएल 2026 में कड़ी निगरानी के बीच उतर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान को टीम से बाहर किए जाने पर बहस छिड़ गई है, लेकिन भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि इससे यह सीजन और भी जबरदस्त होने वाला है।

जियोहॉटस्टार के ‘गेम प्लान – नो योर टीम’ पर बात करते हुए, चेतेश्वर पुजारा ने समझाया कि गुजरात के कप्तान के लिए वर्ल्ड कप टीम से बाहर होना एक जबरदस्त प्रेरणा का काम क्यों करेगी। टी20 वर्ल्ड कप टीम में न चुने जाने की बात शुभमन गिल को निश्चित रूप से और ज्यादा जोश से भर देगी। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो तीनों फार्मेट के लिए एकदम सही हैं।

4. IPL 2026: उन्होंने पिछले दो महीनों में किया क्या है? – आकाश चोपड़ा ने स्टार्क के बाहर रहने पर सवाल उठाया

कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की उस कथित फैसले के लिए आलोचना की है, जिसमें उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट की चिंताओं का हवाला देते हुए मिचेल स्टार्क को आईपीएल के शुरुआती राउंड से बाहर रखने का निर्णय लिया है। स्टार्क से दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद थी, लेकिन अब उनका शुरुआती कुछ मैच न खेल पाना तय है। चोपड़ा ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की योजना पर सीधे-सीधे सवाल उठाया है, क्योंकि वे आईपीएल के बाद क्रिकेट के 12 महीनों के थकाने वाले दौर से पहले अपने मुख्य तेज गेंदबाजों को आराम दे रहे हैं।

5. IPL 2026 जीतने के लिए विराट कोहली ने भरी हुंकार, खिताब बचाने के लिए आरसीबी को दिया जीत का मूलमंत्र

आईपीएल के 19वें सीजन में आरसीबी अपने खिताब को बचाती हुई नजर आएगी। पिछले साल टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद, आईपीएल खिताब को अपने नाम किया था। दूसरी ओर, सीजन शुरू होने से पहले टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम को जीत का मूलमंत्र दिया व टीम में जोश भरा। हाल में ही आरसीबी ने टीम के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित प्रैक्टिस सेशन की एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में विराट कोहली ने कहा- पिछले साल हमने जो हासिल किया, उसके लिए हमने पिछले दो-तीन सीजन में बहुत मेहनत की है।

6. व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ईशान-संजू का होना भारतीय क्रिकेट की खुशकिस्मती – गौतम गंभीर

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और संजू सैमसन की तारीफ करते हुए उन्हें देश के व्हाइट-बॉल क्रिकेट के भविष्य का अहम स्तंभ बताया है। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में मिली सफलताओं के बाद, गंभीर ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग, दोनों में उनके दोहरे कौशल को रेखांकित किया और कहा कि भारतीय क्रिकेट का यह सौभाग्य है कि उसके पास ये दोनों खिलाड़ी हैं।

7. IPL 2026: आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले टॉप 5 प्लेयर्स पर डालें नजर

विराट कोहली आईपीएल क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं और 71 अर्धशतकों के साथ, उनके नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखें

1. विराट कोहली (259 पारियों में 71 अर्धशतक)

2. डेविड वॉर्नर (184 पारियों में 66 अर्धशतक)

3. शिखर धवन (221 पारियों में 53 अर्धशतक)

4. रोहित शर्मा (267 पारियों में 49 अर्धशतक)

5. केएल राहुल (136 पारियों में 45 अर्धशतक)

8. IPL 2026: “अगले दो सालों में एक और खिताब जीत सकती है RCB” – CSK के पूर्व स्टार का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना ​​है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास आईपीएल के मौजूदा तीन साल की साइकिल के दौरान एक और खिताब जीतने का प्रबल मौका है। 2025 में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के बाद, बेंगलुरु को आगामी सीजन के लिए पहले से ही प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “बेंगलुरु इस टीम के साथ अगले दो सालों में एक और खिताब अपने नाम कर सकती है। आईपीएल जीतना आसान नहीं है, लेकिन उनके पास जिस तरह के बुनियादी तत्व हैं, जिस तरह के एक जैसे विकल्प मौजूद हैं, और जिस तरह से उन्होंने टीम के कॉम्बिनेशन में मौजूद कमियों को दूर किया है – यह सब मिलकर उन्हें टॉप-2 में जगह बनाने के लिए एक बेहतरीन पैकेज बनाता है।”

9. IPL 2026: ‘मेरी नजरें ट्रॉफी पर है’ – चोट से वापसी के बाद श्रेयस अय्यर का लक्ष्य IPL जीतना

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिछले साल उपविजेता रहने के बाद, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक कदम और आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। भारत के वनडे उप-कप्तान, जिन्होंने पंजाब को उसके दूसरे फाइनल और तीसरे प्लेऑफ तक पहुंचाया, ने कहा कि वह टीम से जुड़ी चुनौतियों और उम्मीदों, दोनों को स्वीकार कर रहे हैं।

क्रिकबज के अनुसार, टीम की ऑफिशियल जर्सी लॉन्च इवेंट में श्रेयस ने कहा, “उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, जो कि मजेदार है। मुझे चुनौतियां पसंद हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी हम मैदान पर उतरें, तो हमें जीतना ही है। मेरी नजर ट्रॉफी पर है।”

আরো ताजा खबर

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...