21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
/ 2 घंटे पहले
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से
आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ में बने रहने के लिहाज से इस मैच में जीत हासिल करना सीएसके के लिए बहुत जरूरी है। जबकि प्लेऑफ में जगह बना चुकी गुजरात टाइटंस, इस जीत के साथ टाॅप-2 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगी।
2. IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो
मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर में यॉर्कर डालने को लेकर अहम सलाह दी। आईपीएल 2026 में ईडन गार्डन्स में खेले गए KKR और MI मुकाबले के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में बुमराह युवा गेंदबाज को समझाते नजर आए कि यॉर्कर की प्रैक्टिस हमेशा तब करनी चाहिए जब शरीर पूरी तरह थका हुआ हो। उनका मानना है कि मैच के आखिरी ओवरों में गेंदबाज सबसे ज्यादा थक चुका होता है, इसलिए उसी परिस्थिति में अभ्यास करने से बेहतर नियंत्रण विकसित होता है।
3. IPL 2026: धोनी की चोट से CSK को बड़ा झटका, GT मुकाबले से पहले रांची लौटे माही
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2026 के अहम मोड़ पर बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एम.एस. धोनी अंगूठे की चोट के कारण रांची लौट गए हैं और गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए अहमदाबाद नहीं पहुंचे। यह मुकाबला 21 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
धोनी की गैरमौजूदगी की पुष्टि CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने बताया कि धोनी के अंगूठे में हल्की चोट है और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर लगातार काम कर रही है।
माइकल हसी ने कहा कि धोनी फिलहाल टीम के साथ नहीं हैं, लेकिन अगर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाती है तो वह दोबारा टीम से जुड़ सकते हैं। हसी के मुताबिक चोट गंभीर नहीं है, लेकिन गुजरात के खिलाफ मैच तक पूरी तरह फिट होना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि टीम को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में धोनी की स्थिति बेहतर होगी। ऐसे में अगर CSK नॉकआउट चरण में जगह बनाती है तो फैंस एक बार फिर उन्हें मैदान पर देख सकते हैं।
4. क्या टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट वापिस लेंगे विराट कोहली? बचपन के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
भारतीय टीम के खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में औसत प्रदर्शन के बाद, क्रिकेट फैंस यह मांग करने लगे कि कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। इस बीच विराट कोहली के बचपन के कोच का बड़ा बयान सामने आया है, जिसने फैंस के बीच एक आशा की किरण जगा दी है।
हाल में ही विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा एक्सप्रेस कैफे पाॅडकास्ट में नजर आए। इस पाॅडकास्ट में जब प्रजेंटर ने उनसे विराट कोहली के टेस्ट से वापसी पर सवाल किया तो राजकुमार ने कहा- ‘इसको लेकर विराट से बात तो हुई है, देखते हैं क्या होता है?’
5. Mohammad Amir को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ
34 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपनी ब्रिटिश पत्नी नरगिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। इससे उनके लिए आईपीएल में हिस्सा लेने का रास्ता खुल गया है, जिसमें पहले सीजन से ही पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर बैन लगा हुआ है।
एक ब्रिटिश ओवरसीज खिलाड़ी के तौर पर रजिस्टर्ड आमिर अब दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग्स में खेल सकते हैं, जिसमें आईपीएल भी शामिल है – एक ऐसा टूर्नामेंट जिसमें खेलने की उन्होंने काफी इच्छा जाहिर की है। इंडिया टुडे के अनुसार, मोहम्मद आमिर ने पहले कहा था, “अगले साल तक मुझे आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा, और अगर मौका मिला, तो क्यों नहीं? मैं आईपीएल में खेलूंगा।”
6. IPL 2026, Match 66: GT बनाम CSK से पहले जान लीडिये हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स
GT vs CSK हेड टू हेड रिकाॅर्ड
मैच खेले
9
गुजरात टाइटन्स ने जीते
5
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते
4
नो रिजल्ट/टाई
00
सबसे पहले मैच
31 मार्च, 2023 (गुजरात टाइटन्स ने जीता)
हालिया मैच
26 अप्रैल, 2026 (गुजरात टाइटन्स ने जीता)
7. IPL 2026, Match 66: GT बनाम CSK मैच से पहले जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट?
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का आखिरी मैच 12 मई, 2026 को खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया था। पिछले मैच भले ही इतना हाई स्कोरिंग न रहा हो लेकिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए एक स्वर्ग माना जाता है। यहां बल्लेबाजों का ही बोलबाला रहता है।
8. जारी आईपीएल के बीच KKR के स्टार की चमकी किस्मत, भारतीय टीम में मिला मौका
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय (Anukul Roy) को त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। बता दें अनुकूल को हर्ष दुबे की जगह पर टीम में जोड़ा गया है। हर्ष का चयन अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम में हुआ है। अनुकूल ने इस सीजन में केकेआर के लिए अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ अनुकूल बल्ले से भी अहम योगदान देने का दम रखते हैं।
Kirti Azad (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में पहली बार, वेस्टइंडीज को हराकर 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम...
Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...
SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...
Jasprit Bumrah Kartik Tyagi (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा पेसर कार्तिक त्यागी को डेथ ओवर...