Skip to main content

ताजा खबर

21 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. T20 WC 2026, NZ vs PAK: बाबर आजम को किया जाएगा बाहर? दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें नजर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 स्टेज का 41वां मैच 21 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज से तीन-तीन जीत के साथ मजबूती से आगे बढ़ीं, जिससे सुपर 8 का रोमांचक ओपनर तैयार हो गया है।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आग़ा, ख्वाजा नफे, शादाब खान, बाबर आजम, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

न्यूजीलैंड: टिम साईफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

2. NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच में होगी कांटे की टक्कर, जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?

हेड टू हेड

मैच खेले 49
न्यूजीलैंड जीता 23
पाकिस्तान जीता 24
टाई / कोई नतीजा नहीं 02

3. T20 World Cup 2026, NZ vs PAK: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 स्टेज की शुरुआत 21 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में एक ब्लॉकबस्टर मैच से होगी, जिसमें न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इन दो बराबर की टीमों के बीच धमाकेदार मुकाबला होने वाला है, जिसमें 3 शानदार खिलाड़ी पलड़ा भारी करने के लिए तैयार हैं। आइए इन 3 खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं कि वे इस गेम पर कितना असर डाल सकते हैं। 1. साहिबजादा फरहान, 2. उस्मान तारिक, 3. टिम साईफर्ट

4. T20 WC 2026, ENG vs SL: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका सुपर 8 मैच के लिए, दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें एक नजर

इंग्लैंड (ENG):

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद

श्रीलंका (SL):

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेल्लालगे, दुशन हेमंथा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका और प्रमोद मदुशन

5. ‘तूफानी अंदाज में ही खेलूंगा’ सुपर 8 में साउथ अफ्रीका मैच से पहले बोले अभिषेक शर्मा

जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले, स्टार स्पोर्ट्स के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिषेक शर्मा बहुत ही कॉंफिडेंट लग रहे हैं और उन्होंने अपने बयान से ये बता दिया है आने वाले मुकाबलों में उनका बल्ला बोलेगा, अभिषेक ने कहा, “मैं अपना प्रोसेस और माइंडसेट कभी नहीं बदलूंगा”, इस बयान से ये साफ है की अभिषेक शर्मा को खुद पर ‘विश्वास’ है की वो आने वाले मुकाबलों में प्रदर्शन करेंगे।

6. अगर ये कर दिया, तो भारत सुपर 8 में साउथ अफ्रीका को हरा देगी, गेंदबाजी कोच मार्ने मोर्केल ने दिया जीत का फाॅर्मूला

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला 22 फरवरी, रविवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा बयान देते हुआ कहा- क्षेत्ररक्षण पर हमें सबसे ज्यादा काम करने की जरूरत है. अच्छी फील्डिंग के दम पर हम दो रन और बाउंड्री को रोक सकते हैं. टूर्नामेंट के आखिरी फेज में कैचिंग काफी अहम रोल अदा करने वाली है. कोई भी कैच आसान नहीं होता है और सभी खिलाड़ी इस पर काफी काम कर रहे हैं।” मोर्केल के इस बयान से साफ है कि अगर भारत ने सुपर 8 मैचों में शानदार फील्डिंग की, तो उन्हें जीतने के कोई नहीं रोक सकता।

7. T20 World Cup 2026: अगर बारिश की वजह से सुपर 8 मैच धुले तो क्या होगा? जानें क्या कहता है आईसीसी का नियम

जारी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज की तरह सुपर 8 राउंड के मैच भी भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे।  कोलंबो में लगातार हो रही बारिश के चलते हर किसी के मन में सवाल है कि मुकाबला रद्द होने पर क्या होगा? गौरतलब है कि इस बार सुपर 8 के मैचों में रिजर्व डे की कोई व्यवस्था नहीं है, जो ग्रुप स्टेज की तरह ही है। इसको लेकर ICC के नियमों के मुताबिक, टी20 मैच में नतीजे के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने जरूरी हैं। ऐसे में अंपायर्स की कोशिश होगी कि किसी तरह कम से कम 5 ओवर का खेल तो हो पाए। लेकिन अगर बारिश की वजह से मुकाबला 5-5 ओवर का भी नहीं हो पाता है, तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा, और दोनों टीमों में 1-1 पाॅइंट बांट दिया जाएगा।

8. AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 में 17 रनों से हराकर, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20आई सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला एडिलेड ओवल, मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 17 रनों से जीत हासिल की, और तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम भी किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार हाफ सेंचुरी की बदौलत 177 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 159 रन ही बना पाई। साथ ही साल 2017 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को घर पर किसी द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026, Super 8: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

England vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मैच रविवार, 22 फरवरी को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका...

T20 WC 2026, IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच के लिए, दोनों टीमों की संभावित XI पर डालें एक नजर

IND vs SA (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला 22 फरवरी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम...

T20 WC 2026: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान सुपर 8 मैच बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना हुआ रद्द

R.Premadasa Stadium (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण की आज 21 फरवरी, शनिवार से शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान...

T20 WC 2026, IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज? यहां पढ़ें रिपोर्ट 

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें...