Skip to main content

ताजा खबर

21 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

R Ashwin with wife Prithi. (Image Source: Instagram)

1) मुझे याद है कि…अश्विन के रिटायरमेंट पर पत्नी ने ‘लव लेटर’ लिखकर मांगा एक वादा, क्या ये बोझ उतरेगा?

दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने हाल ही में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। उन्होंने तीसरे टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने फैसले के बारे में बताया। 38 वर्षीय स्पिनर ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आया। अश्विन के रिटायरमेंट पर पत्नी प्रीति नारायणन ने एक लंबी-चौड़ी इमोशनल पोस्ट लिखी है। उन्होंने अपने पति से एक वादा मांगा है। प्रीति चाहती हैं कि अश्विन 14 साल के इंटरनेशनल करियर के बाद अब सिर्फ अपनी शर्तों पर जिंदगी जिएं।

2) जसप्रीत बुमराह के निशाने पर आर अश्विन का ये ICC रिकॉर्ड, क्या MCG में रचा जाएगा इतिहास?

ICCकी ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 890 की रेटिंग्स के साथ पहले पायदान पर बने हैं। वहीं आर अश्विन के नाम बतौर भारतीय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग लेने का रिकॉर्ड है। अश्विन 2016 में सर्वाधिक 904 रेटिंग हासिल कर चुके हैं। अश्विन और बुमराह में सिर्फ 14 ही रेटिंग का अंतर है, अगर बुमराह एमसीजी में अपनी पिछले प्रदर्शन को दोहराते हैं तो जरूर वह अश्विन के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। जसप्रीत बुमराह के नाम मौजूदा BGT में सर्वाधिक 21 विकेट हैं। उन्होंने यह विकेट मात्र 10.90 के औसत और 25.14 के स्ट्राइक रेट से लिए हैं। इस सीरीज में उनका कोई सानी नहीं है।

3) रॉबिन उथप्पा मुश्किल में फंसे, लाखों की धोखाधड़ी के चलते जारी हुआ अरेस्ट वारंट

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के खिलाफ कथित ईपीएफओ धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, रॉबिन उथप्पा पर सेंचुरी लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड का प्रबंधन करते समय कर्मचारियों के वेतन से 23 लाख की कटौती करने लेकिन उनके भविष्य निधि योगदान को जमा करने में विफल रहने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दिसंबर की शुरुआत में उथप्पा के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया था, मगर वह अपने घर पर नहीं थे जिस वजह से वह वापस कर दिया गया।

4) BGT 2024-25: नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर किए जाने पर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में तकरार!

ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी दो मुकाबलों के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। इसमें नाथन मैकस्वीनी का नाम शामिल नहीं है। उन्हें पहले तीन मैचों में खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया है। मैकस्वीनी ने इस सीरीज से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी, लेकिन इस तरह बाहर किए जाने के बाद चयनकर्ताओं पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं इस पर मैकस्वीनी ने भी प्रतिक्रिया दी और चैनल 7 पर कहा कि मुझे लगा कि मेरा सपना पूरा हो गया, लेकिन ये उस तरह से काम नहीं किया, जिसकी मैंने उम्मीद की थी।

5) रोहित शर्मा ने वाइफ रितिका को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश, रोमांटिक पोस्ट हुआ वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और रितिका के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं रित्स। मैं जीवन भर यह जानकर आभारी हूं कि आप मेरे साथ हैं। आपका दिन शुभ हो।

6) जहीन खान की तरह गेंदबाजी करती हुई आई ये युवा लड़की, सचिन तेंदुलकर भी हुए वीडियो शेयर करने पर मजबूर

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक लड़की गेंदबाजी करते हुए नजर आ रही है। सचिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगातार युवा प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देते हुए नजर आते हैं। उन्होंने सुशीला मीना की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह गेंदबाजी करते हुए दिख रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को भी टैग किया है और जहीर से जानना चाहा कि क्या उसकी गेंदबाजी एक्शन में उनकी झलक दिखती है।

7) VHT में आया श्रेयस अय्यर का तूफान, 51 गेंदों में ठोका शतक, लगाए 10 गगनचुंबी छक्के

मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, अय्यर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड में कर्नाटक के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान सिर्फ 51 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ा। बल्ले से और कप्तान के रूप में 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अय्यर ने सिर्फ 55 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और पांच चौके लगाए।

8) “अगर मेरे और उनके बीच में कभी कोई लड़ाई-झगड़ा होता….”- अश्विन संग ‘खटास’ पर हरभजन ने तोड़ी चुप्पी

हरभजन सिंह ने अश्विन के साथ अपने दोस्ती को लेकर सारी सच्चाई खोलकर रखी दी है। बता दें कि 38 वर्षीय अश्विन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। उन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट चटकाए। वह अनिल कुंबले (619) के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन (417) भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

9) गंभीर ने मुझसे कहा…सैमसन ने खोला ड्रेसिंग रूम का वो राज, जिससे सातवें आसमान पर पहुंचा कॉन्फिडेंस

विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था लेकिन वह भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे। ऐसे में सैमसन के भविष्य पर भी सवाल उठने लगे। हालांकि, गौतम गंभीर के टीम इंडिया का हेड कोच बनने की बाद सैमसन में अलग लेवल का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। उन्होंने हाल ही में भारत के टी20 सलामी बल्लेबाज के रूप में तीन शतक जड़कर सफलता का नया स्वाद चखा। उन्होंने दो शतक तो साउथ अफ्रीका दौरे पर लगाए। 30 वर्षीय क्रिकेटर ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सफलता मिलने के बाद गंभीर की मेंटोरशिप को श्रेय दिया है।

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...