
Team India, Mohammed Shami, Sania Mirza & Shan Massod (Photo Source: X/Twitter)
1. मोहम्मद शमी से शादी करने वाली है सानिया मिर्जा..? टेनिस स्टार के पिता ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर इस वक्त टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और क्रिकेटर मोहम्मद शमी की शादी की खबरें जोरों पर चल रही है। इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए सानिया मिर्जा के पिता ने बड़ा बयान दिया है। सानिया मिर्जा के पिता इमरान ने शादी की अफवाहों को बकवास बताते हुए नाराजगी जााहिर की है।
2. टी20 वर्ल्ड कप 2024: दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में….: आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी
आकाश चोपड़ा के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इंग्लैंड जीत दर्ज कर सकती है। बता दें, जहां एक तरफ इंग्लैंड ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराया था वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की थी। अब जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो लगभग इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
3. India tour of South Africa : नवंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, CSA ने शेड्यूल किया जारी
साउथ अफ्रीका ने हाल ही में भारत के साथ सीरीज की घोषणा की है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ऐलान किया है कि टीम इंडिया नवंबर 2024 में चार मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। यह दौरा न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद और ऑस्ट्रेलिया टूर से पहले होगा।
4. किस्मत हो तो शान मसूद जैसी, एक ही गेंद पर हिट विकेट और रनआउट होने के बावजूद अंपायर का फैसला रहा Not Out
टी20 ब्लास्ट 2024 में 20 जून को यॉर्कशायर और लंकाशायर के बीच बेहतरीन मुकाबला खेला गया था। यॉर्कशायर की ओर से कप्तान शान मसूद ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग अर्धशतक जड़ा। यॉर्कशायर की पारी के 15वें ओवर में एक हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। इस ओवर की एक गेंद पर शान मसूद हिट विकेट भी हुए और रनआउट भी।
5.“गेंदबाजी कोच भी उसे कुछ नहीं बोलते…”- जसप्रीत बुमराह को लेकर अक्षर पटेल ने किया बड़ा खुलासा
अक्षर पटेल ने बताया कि गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने जसप्रीत बुमराह को पूरी छूट देकर रखी है। बॉलिंग को लेकर कोच बुमराह से ज्यादा बातें भी नहीं करते हैं, क्योंकि वो नहीं चाहते कि उनके दिमाग में कोई भी कन्फ्यूजन हो।
6. टीम इंडिया का मैच देखने पहुंचे रिंकू सिंह थे काफी उदास, कैमरा देखते ही दी झूठी मुस्कान
रिंकू सिंह ने टीम इंडिया से हर मौके को भुनाने का काम किया था, लेकिन उसके बाद इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए प्रमुख टीम में नहीं चुना गया। वहीं इस फैसले से बल्लेबाज के फैन्स काफी नाराज थे, दूसरी ओर इस समय रिंकू टीम के साथ मेगा टूर्नामेंट में बतौर रिजर्व खिलाड़ी मौजूद है और वो हर मैच में टीम को दिल से सपोर्ट करते हैं।
7. Virat Kohli घटिया प्रदर्शन करने के बाद भी टेंशन फ्री हैं, ड्रेसिंग रूम में हल्ला मचाते आए नजर
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Virat Kohli अभी तक अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, ग्रुप स्टेज के बाद अब सुपर-8 में अफगानिस्तान के खिलाफ भी वो दमदार बल्लेबाजी नहीं कर पाए। लेकिन कोहली को अपने प्रदर्शन की ज्यादा चिंता नहीं है और वो ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते हुए स्पॉट हुए।
8. बांग्लादेश के खिलाफ 1 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, बने वर्ल्ड कप के ‘किंग’
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 44वें मुकाबले में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया का आमना सामना हुआ। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक विकेट लेकर ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में 4 ओवर के कोटे में मात्र 21 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया। इस एक विकेट के साथ वह टी20 और वनडे वर्ल्ड कप मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
9. कुलदीप यादव ने पहले मैदान पर किया कमाल, फिर सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
ये तो पहले ही साफ हो गया था कि सुपर-8 के पहले मैच में कुलदीप यादव या फिर युजी चहल में से किसी एक को मौका मिलेगा, अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में हुआ भी कुछ ऐसा ही। जहां कुलदीप को अंतिम 11 में जगह मिली, वहीं पहला ही मैच खेलते हुए इस खिलाड़ी ने खुद को साबित भी कर दिखाया और फिर सोशल मीडिया पर स्वैग भी दिखाया।
Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच
IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई
पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

