

1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना मैदान पर खेला जाएगा। तो वहीं, इस मुकाबले के लिए आज 21 अगस्त, शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।
दूसरी ओर, इस टीम में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच खेलने वाले मैट रेनशाॅ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। रेनशॉ ने उस साल भारत में भारत के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला था। लेकिन, बांग्लादेश के खिलाफ वह कंगारू टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:
मैथ्यू रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड
2. पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर Imran Khan को शिफा इंटरनेशनल हाॅस्पिटल ट्रांसफर किया गया
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही पूर्व कप्तान व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हाॅस्पिटल ट्रांसफर करने का आदेश दिया। बता दें जस्टिस शाहिद वहीद की अध्यक्षता वाली तीन-सदस्यीय बेंच ने यह निर्देश तब जारी किया, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने खान की बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए एक याचिका दायर की। इमरान खान को 21 अगस्त, 2026 की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
3. SL vs IND: दूसरे टेस्ट मैच के लिए कोलंबो पहुंची भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच गाॅल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 165 रनों से जीत हासिल की और टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
तो वहीं, अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त के कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम कोलंबो पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के कोलंबो पहुंचने की एक वीडियो को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच खेला जाएगा।
4. ENG vs PAK: जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में तहलका, सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकाॅर्ड की बराबरी की
पाकिस्तान के खिलाफ हेंडिग्ली के लीड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में, इंग्लैंड के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट क्रिकेट में एक और नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बता दें इस मुकाबले में रूट ने 112 गेंदों में 10 चौके की मदद से 66 रनों की एक रिकाॅर्ड पारी खेली।
इस पारी को खेलते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली है। सचिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 68 अर्धशतक थे, लेकिन अब रूट ने सचिन के इस रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ भले ही रूट शतक से चूक गए लेकिन, बतौर खिलाड़ी एक बड़ा कारनामा अपने करियर में करने में वह सफल हो गए।
5. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी, नंबर 1 से बहुत ही जल्द कट सकता है सचिन का पत्ता
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी
| क्रमांक | खिलाड़ी | अर्धशतक | देश/टीम |
| 1 | जो रूट | 68* | इंग्लैंड |
| 2 | सचिन तेंदुलकर | 68 | भारत |
| 3 | शिवनारायण चंद्रपाॅल | 66 | वेस्टइंडीज |
| 4 | एलन बाॅर्डर | 63 | ऑस्ट्रेलिया |
| 5 | राहुल द्रविड़ | 63 | भारत |
6. भारत के लिए 10 वनडे मैच खेलने वाले जैकब मार्टिन 22 साल पुराने आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को पटियाला हाउस कोर्ट ने 22 साल पुराने आपराधिक मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। यह मामला 2004 में दर्ज एक FIR से जुड़ा था, जिसमें IPC की धाराओं 420, 468, 471 और 120B के साथ-साथ पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 के तहत आरोप लगाए गए थे। बता दें वडोदरा के रहने वाले जैकब पर UK इमिग्रेशन की नकली मुहर (स्टैम्प), यात्रा के इंतजाम और पैसों के लेन-देन से जुड़े आरोप साबित नहीं हो सके। कोर्ट ने पाया कि पैसों के लेन-देन या अजवा स्पोर्ट्स क्लब पर उनके मालिकाना हक या कंट्रोल के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं था।
7. ENG vs PAK: इंग्लैंड 409 रन पर ढेर, पहली पारी में बनाई 238 रनों की बढ़त, अली उस्मान ने झटके 5 विकेट
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लीड्स के हेडिंग्ली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 409 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। पाकिस्तान ने पहली पारी में मात्र 171 रन बनाए थे। इस आधार पर इंग्लैंड ने 238 रनों की बढ़त बना ली है। पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में अली उस्मान ने सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किए।
8. IND vs SL: कुलदीप यादव प्रैक्टिस करने तक नहीं आए, कोलंबो में क्या सारांश जैन को मिलेगा मौका!
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिहंली स्पोर्टस क्लब मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के लिए जब टीम इंडिया स्टेडियम में प्रैक्टिस करने पहुंची तो टीम के साथ स्पिनर कुलदीप यादव मौजूद नहीं रहे। लेकिन, इस दौरान भारतीय बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने सारांश जैन पर काफी फोकस किया। बता दें सारांश जैन रणजी ट्रॉफी में कमाल प्रदर्शन कर टीम इंडिया में आए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 30 विकेट झटके थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है।
SM Trends: 21 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी, नंबर 1 से बहुत ही जल्द कट सकता है सचिन का पत्ता
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह
SL vs IND: दूसरे टेस्ट मैच के लिए कोलंबो पहुंची भारतीय टीम, ये रही वीडियो

