Skip to main content

ताजा खबर

2027 वर्ल्ड कप की रेस में शमी-भुवनेश्वर, आकाश चोपड़ा ने बताई किसकी दावेदारी मजबूत

 Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter - X)
Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में वापसी आसान नहीं होगी। दोनों अनुभवी तेज गेंदबाज इस समय भारतीय वनडे टीम से बाहर हैं।

अगर उन्हें वापसी करनी है तो अगले कुछ महीनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। चोपड़ा के मुताबिक सिर्फ आईपीएल या कुछ घरेलू मैचों के दम पर किसी खिलाड़ी को सीधे वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिल सकती।

भुवनेश्वर कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती

आकाश चोपड़ा ने कहा कि भुवनेश्वर कुमार की सबसे बड़ी परेशानी उनका सीमित वर्कलोड है। वह रणजी ट्रॉफी नहीं खेलते, जिससे लंबे प्रारूप में उनकी गेंदबाजी और फिटनेस की परीक्षा नहीं हो पाती।

विजय हजारे ट्रॉफी में भी बहुत कम मुकाबले होते हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में गेंदबाज को 10 ओवर फेंकने के साथ पूरे 50 ओवर मैदान पर भी रहना पड़ता है। ऐसे में लगातार फिट रहना और लय बनाए रखना बेहद जरूरी है।

वर्ल्ड कप से पहले लंबी तैयारी जरूरी

चोपड़ा का मानना है कि 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए किसी भी खिलाड़ी को कम से कम एक साल पहले से भारतीय वनडे टीम का नियमित हिस्सा बनाना होगा। अगर कोई गेंदबाज सिर्फ आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार ओवर डालकर वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाता है, तो यह टीम प्रबंधन के लिए सही फैसला नहीं होगा। बड़े टूर्नामेंट से पहले लगातार वनडे मैच खेलना बेहद जरूरी है।

आकाश चोपड़ा के अनुसार मोहम्मद शमी का दावा भुवनेश्वर कुमार से थोड़ा बेहतर है क्योंकि उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 37 विकेट लिए हैं और अब दलीप ट्रॉफी भी खेलेंगे। हालांकि, आईपीएल प्रदर्शन की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार आगे नजर आते हैं।

चोपड़ा ने आखिर में कहा कि उनकी समझ के मुताबिक चयनकर्ता, कप्तान और कोच दोनों अनुभवी गेंदबाजों को एक साथ 2027 वर्ल्ड कप टीम में नहीं ले जाएंगे। आने वाले चार से छह महीनों में यह साफ हो जाएगा कि शमी या भुवनेश्वर में से किसे मौका मिलेगा, या फिर दोनों में से किसी को भी टीम में जगह नहीं मिलेगी।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...

PCB ने हमजा नजर पर लगाया दो साल का बैन, साथ ही साथ ठोका 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना

PCB Slaps Two-Year Ban and PKR 1 Million Fine on Hamza Nazar (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेटर हमजा नजर पर दो साल का बैन और 10...

गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं को अजिंक्य रहाणे का बड़ा संदेश, कहा टेस्ट टीम को सीनियर्स की जरूरत

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर अपनी राय...