Skip to main content

ताजा खबर

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

चाहे कोई भी खेल हो अगर कोई खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजर रहा होता है तो कई लोग उनकी जमकर आलोचना करते हैं। हालांकि कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो घरेलू फॉर्मेट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय टीम में धमाकेदार वापसी करते हैं और तमाम फैंस का दिल जीत लेते हैं।

2024 में भी हमने ऐसे कई शानदार कमबैक देख जिसकी क्रिकेट जगत में काफी बातचीत हुई। आज हम आपको 6 अविश्वसनीय कमबैक के बारे में बताते हैं जो 2024 में देखने को मिले।

6- इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में की वापसी

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

Imad Wasim. (Image Source: Getty Images)

पाकिस्तान सुपर लीग में पिछले काफी समय से इमाद वसीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। हालांकि इसके बावजूद इमाद वसीम को पाकिस्तान टीम से खेलने का मौका नहीं मिला। निराश होने के बाद 2023 की शुरुआत में इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले चयनकर्ताओं ने इमाद वसीम से यह अपील की कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर से खेलने के लिए उतरे और अनुभवी खिलाड़ी ने वैसा ही किया। हालांकि उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही एलिमिनेट हो गई। इमाद वसीम ने दिसंबर 2024 में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

5- वाशिंगटन सुंदर ने टेस्ट क्रिकेट में की बेहतरीन वापसी

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)

वाशिंगटन सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि कई शानदार खिलाड़ियों की वजह से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। वाशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में दूसरे टेस्ट में फिर से वापसी की।

इस मैच में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। यही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। यही नहीं सुंदर ने बल्लेबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

4- मोहम्मद अब्बास ने टेस्ट में की जबरदस्त वापसी

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

Mohammad Abbas. (Photo by RANDY BROOKS/AFP via Getty Images)

मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान के लिए अपना टेस्ट डेब्यू 2017 में किया था। 2021 तक मोहम्मद अब्बास को पाकिस्तान टीम में कई मौके मिले लेकिन उसके बाद उनका चयन नहीं हुआ।

सेंचुरियन में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने 6 विकेट झटके और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। भले ही पाकिस्तान को इस मैच में हार झेलनी पड़ी हो लेकिन मोहम्मद अब्बास की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। अभी तक मोहम्मद अब्बास ने 26 टेस्ट मैच में 97 विकेट झटके हैं।

3- मोहम्मद आमिर

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

Mohammad Amir (Photo Source: X/Twitter)

इमाद वसीम की तरह मोहम्मद आमिर ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। यही नहीं मोहम्मद आमिर ने बाबर आजम की कप्तानी पर भी सवाल उठाए थे लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अनुभवी तेज गेंदबाज ने फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मन बनाया।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मोहम्मद आमिर ने चार मैच में 7 विकेट झटके। हालांकि दिसंबर 2024 में मोहम्मद आमिर ने फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

2- साल 2024 रहा संजू सैमसन के नाम

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

Sanju Samson (Photo Source: X)

पिछले काफी समय से संजू सैमसन की भारतीय टीम में जगह को लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे थे। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की ओर से शानदार शतक जड़ा।

यही नहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी संजू सैमसन ने दो शतक जड़ इतिहास रच दिया। उन्होंने 2024 में 13 टी20 मैच खेले जिसमें धाकड़ खिलाड़ी ने 436 रन बनाए। एक कैलेंडर ईयर में टी20 में तीन शतक जड़ने वाले संजू सैमसन पहले खिलाड़ी बने।

1- ऋषभ पंत

2024 के 6 शानदार कमबैक जिसने क्रिकेट जगत को कर दिया पूरी तरह से हैरान

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

2022 में ऋषभ पंत कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसके बाद उन्हें काफी चोट आई थी। तमाम लोगों का यही कहना था कि ऋषभ पंत अब वापस प्रोफेशनल क्रिकेट में भाग नहीं ले पाएंगे। हालांकि धाकड़ खिलाड़ी ने सभी को गलत साबित किया और इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 13 मैच में 446 रन बनाए जिसकी वजह से उनकी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम इंडिया में जगह पक्की हुई।

यही नहीं ऋषभ पंत ने टेस्ट टीम में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट है और इस समय खेली जा रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में वो भी भाग ले रहे हैं।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...