
Shubman Gill (Photo Source: X)
ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जा चुके हैं और यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
अब ब्रिस्बेन टेस्ट को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2021 का चौथा टेस्ट ब्रिस्बेन में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल ने दूसरी पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए थे।
गिल के अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन का योगदान दिया था जबकि ऋषभ पंत ने 89* रन की मैच विनिंग पारी खेली थी। तीसरी टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के जबरदस्त बल्लेबाज शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है। शुभमन गिल ने तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘यह सच में Nostalgic है। पूरी टीम स्टेडियम में घूम रही थी और काफी खिलाड़ियों की यादें ताजा हो गई। विकेट के बारे में हमें तब पता चल जाएगा जब हम यहां पर खेलने उतरेंगे। सच बताऊं तो यह काफी अच्छा विकेट दिख रहा है।’
दोनों टीमें आगामी टेस्ट के लिए तैयार है
आगामी टेस्ट के लिए दोनों टीमें जमकर अभ्यास कर रही है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था जबकि दूसरे टेस्ट मैच को मेजबान ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। जहां एक तरफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था वहीं दूसरे टेस्ट में वो शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने में नाकाम रहे थे।
टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें बचे हुए तीनों मुकाबले जीतने होंगे। शुभमन गिल और ऋषभ पंत एक बार फिर से इस वेन्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त
T20 World Cup 2026 – ग्रुप स्टेज में इन 3 अंडररेटेड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया
NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच में होगी कांटे की टक्कर, जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?
‘मैं यह चैप्टर बंद करता हूं’ – राहुल चाहर ने पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की पुष्टि की!

