Skip to main content

ताजा खबर

20 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

WI vs BAN, Australia Team, Smriti Mandhana, Reema Malhotra & SA vs PAK (Photo Source: X)

1. “बुमराह दाएं हाथ के वसीम अकरम हैं”- तेज गेंदबाज की तारीफ में बोले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

जस्टिन लैंगर ने द नाइटली से कहा, “मुझे उनका सामना करना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह वसीम अकरम की तरह हैं। मेरे लिए, वह दाएं हाथ के वसीम अकरम हैं और हर बार जब मुझसे पूछा जाता है कि ‘आपने अब तक का सबसे अच्छा गेंदबाज कौन सा खेला है’, तो मैं कहता हूं, वसीम अकरम।” (पढ़ें पूरी खबर)

2. “मेरे पिता को मीडिया से बात करने की ट्रेनिंग नहीं दी गई, उन्हें अकेला छोड़ दें”- आर अश्विन

अश्विन के पिता ने ‘सीएनएन न्यूज18’ के हवाले से कहा कि, ‘‘मुझे भी आखिरी समय में पता चला। जिस तरह से उन्होंने संन्यास लिया उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद अपमान के कारण।’’ अश्विन ने सोशल मीडिया पर उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”मेरे पिता को मीडिया से बातचीत करने के लिए ट्रेनिंग नहीं दी गई है। आप सभी से अनुरोध है कि उन्हें माफ कर दें और अकेला छोड़ दें।” (पढ़ें पूरी खबर)

3. VIDEO: बांग्लादेश के साथ हुई पाकिस्तान वाली घटना, ये रन आउट की वीडियो देख छूट जाएगी आपकी भी हंसी

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला किंग्सटाउन में खेला गया। इस मैच के दौरान एक हैरान करने वाली घटना देखने को मिली। अगर आप उसका वीडियो देखेंगे तो आपकी भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, इस मैच में बांग्लादेश के दो खिलाड़ी रन लेते हुए एक ही छोर की ओर दौड़ने लगे। बांग्लादेशी बल्लेबाजों को ऐसा करता देख फैंस को पाकिस्तान की याद आ गई। (पढ़ें पूरी खबर)

4. “उसने दिखाया कि क्यों हम उसे क्लास प्लेयर…”, स्मृति मंधाना की तारीफ में बोलीं रीमा मल्होत्रा

रीमा मल्होत्रा ने मैच के बाद Sports18 पर बात करते हुए कहा, “यह एक मास्टरक्लास था। यह एक कप्तान की पारी थी। वह जानती थी कि दूसरे छोर पर उनके पास एक नया ओपनिंग पार्टनर है और हरमनप्रीत कौर लाइनअप में नहीं थी। विचारों की स्पष्टता तब देखी गई जब स्मृति आज बल्लेबाजी कर रही थी। ऐसा तभी होता है जब आप अच्छे फॉर्म में होते हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

5. आखिरी दो टेस्ट के लिए AUS ने किया अपने स्क्वॉड का ऐलान, 19 साल के धाकड़ बल्लेबाज को मेडन कॉल-अप

भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम- पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड (उपकप्तान), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर (पढ़ें पूरी खबर)

6. इवेंट में RCB फैंस को लेकर CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बोल दी ऐसी बात

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे। वह स्टेज पर खड़े थे और अचानक से उनका माइक बंद हो जाता है। इसके बाद एंकर पूछते हैं कि “आप ऋतुराज का माइक कैसे बंद कर सकते हैं?” फिर ऋतुराज गायकवाड़ मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि “हो सकता है RCB से कोई हो”। ऋतुराज के ऐसा कहने के बाद वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं और माहौल बन जाता है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बताया, आखिर कैसे अश्विन बने महानतम गेंदबाज

आईसीसी के हवाले से रवि शास्त्री ने कहा, “मुझे लगता है कि मेरे लिए सबसे खास बात यह थी कि वह हर समय विकसित होने की चाह रखते थे।” उन्होंने कहा, “वह ऐसे व्यक्ति नहीं थे जो अपनी शुरुआत से ही संतुष्ट रहते थे।” अश्विन अपने खेल को विकसित करने, नई गेंदों पर काम करने और अपने एक्शन पर काम करने के लिए जाने जाते थे, यहां तक ​​कि अपने करियर के आखिरी दौर में भी। (पढ़ें पूरी खबर)

8. विराट के संन्यास वाले ट्वीट पर अश्विन ने दिया अब जवाब, नोट पढ़कर गद-गद हो जाएगा आपका दिल

9 दिसंबर को अश्विन के रिटायरमेंट पर कोहली ने इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में विराट ने अश्विन को “भारतीय क्रिकेट का दिग्गज” कहा और टेस्ट क्रिकेट में उन्हें सबसे बड़ा मैच विनर बताया। वहीं आर अश्विन ने कोहली के पोस्ट के जवाब में लिखा, “धन्यवाद दोस्त! जैसा कि मैंने आपको बताया, मैं आपके साथ MCG में बल्लेबाजी करने के लिए उतरूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)

9. मैदान में हेनरिक क्लासेन और रिजवान के बीच हुई तीखी बहस, बीच में आए बाबर और फिर…

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में 19 दिसंबर को खेला गया। मुकाबले में 81 रनों से जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस बीच, मैच के दौरान हेनरिक क्लासेन और मोहम्मद रिजवान के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...