Skip to main content

ताजा खबर

20 जून- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Gautam Gambhir && WV Raman (Photo Source: X/Twitter)

1) टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर आजम ने की थी मैच फिक्सिंग, पाक पत्रकार ने लगाए संगीन आरोप

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में नहीं पहुंच पाई थी, जिसके बाद से टीम के कप्तान बाबर आजम की काफी आलोचना हो रही है। बाबर आजम समेत पूरी टीम को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। इन सबके के बीच बाबर आजम को लेकर एक और चौंकाने खुलासा हुआ है। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले राउंड से बाहर होने के बाद कप्तान बाबर आजम पर अब मैच फिक्सिंग के आरोप लग रहे हैं।(पढ़ें पूरी खबर)

2) विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज क्यों Cristiano रोनाल्डो की तरह मनाते हैं जश्न, इस वीडियो में किया खुलासा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी के साथ-साथ विकेट लेने के बाद अलग अंदाज में जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं। वो जब भी किसी बल्लेबाज को बोल्ड करते हैं तब दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह जश्न मनाते हैं। इसी बीच अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने अपने इस सेलिब्रेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) WI vs ENG: साल्ट और बेयरस्टो के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, इंग्लैंड ने जीत के साथ किया सुपर-8 का आगाज

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 42वें मुकाबले में 8 विकेट से रौंदकर सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज ने इंग्लिश टीम के सामने 181 रनों का टारगेट रखा था, जिसे फिलिप सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो की तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 17.3 ओवर में ही चेज कर लिया। सॉल्ट 47 गेंदों पर 87 तो बेयरस्टो 26 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की यह टूर्नामेंट की पहली हार है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) VIDEO: 6 गेंद, 30 रन, जब Phil Salt ने एक ही ओवर में बदल दिया मैच का नतीजा, बन गया सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

टी-20 वर्ल्ड कप में 2023 का 42वां मुकाबला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट ने तूफानी पारी खेली जिस वजह से उनकी टीम को इस मैच में एकतरफा जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने इस मैच में 180 रन बनाए जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

5) Breaking News: BCCI गौतम गंभीर और WV Raman दोनों भारतीय दिग्गजों को बनाना चाहता है कोच..!

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया को नया हेड कोच मिलने वाला है। जारी टूर्नामेंट के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। भारतीय हेड कोच बनने की रेस में गौतम गंभीर इस वक्त सबसे आगे चल रहे हैं। रिपोर्ट आई थी कि गंभीर ने 18 जून को इंटरव्यू का पहला राउंड दिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

6) NZ Central Contract: केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट और बाकी दिग्गज खिलाड़ी क्यों छोड़ रहे देश के लिए खेलना?

NZ Central Contract: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। इसके बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रस्तावित वार्षिक अनुबंध (Central Contract) को अस्वीकार कर दिया। साथ ही केन ने न्यूजीलैंड की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “तुमने नीचे भेजा…मैं तुम्हें दिखाऊंगा की मैं कौन…” विराट कोहली को ओपनिंग से हटाया गया तो वह करेंगे बवाल!

Virat Kohli: सभी प्रारूपों में भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में जाने जाने वाले विराट कोहली के पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के सफल सीजन की बदौलत विश्व कप में सलामी बल्लेबाज के रूप में वापसी करने का मौका था। लेकिन दुर्भाग्य से रन-मशीन कोहली आईपीएल में रिकॉर्ड तोड़ने वाले सीजन के बाद टी20 विश्व कप में अभी तक बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) अब सुपर 8 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है बांग्लादेश टीम, मुख्य कोच ने किया बड़ा खुलासा

इस समय खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में बांग्लादेश ने अपनी जगह पक्की कर ली है। बांग्लादेश का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में काफी अच्छा रहा था और यही वजह है कि टीम ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की। अब टीम को अपने सुपर 8 के अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 जून को एंटीगुआ में करनी है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) सुपर 8 में विराट कोहली सबको दिखाएंगे कि आखिर क्यों….: मैथ्यू हेडन ने दी सभी टीमों को कड़ी चेतावनी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की है। भले ही भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन विराट कोहली ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ी है। बता दें, विराट कोहली ने अभी तक तीन पारी में सिर्फ पांच रन बनाए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...