Skip to main content

ताजा खबर

20 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sanjay Bangar and Rohit sharma (Image Credit- Twitter X)
Sanjay Bangar and Rohit sharma (Image Credit- Twitter X)

1. A+ ग्रेड खत्म करके रोहित-विराट की सैलरी कम करने की तैयारी में बीसीसीआई: रिपोर्ट्स

अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मौजूदा A+ ग्रेड खत्म करने की योजना बना रहा है। ना सिर्फ ये ग्रेड संशोधित हो सकता है, बल्कि खिलाड़ियों से संबंधित मौजूदा ग्रेड सिस्टम को भी बदला जा सकता है।

बता दें कि इस समय बीसीसीआई के पास खिलाड़ियों को लेकर चार ग्रेड ग्रुप हैं, जिसमें A+, A, B और C ग्रेड हैं। ए प्लस ग्रेड में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष मैच फीस के रूप में 7 करोड़ रुपए मिलते हैं, जबकि ए में 5, बी में 3 और सी ग्रुप में शामिल खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष मिलते हैं।

2. संजय बांगर ने चुनी अपनी ऑलटाइम भारत की T20 XI, रोहित शर्मा को नहीं दी जगह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर ने हाल में ही अपनी फेवरेट ऑलटाइम टी20 टीम का चयन किया है। हालांकि, बांगर ने सभी को चौंकाते हुए अपनी इस टीम में महान ओपनर और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया है। और सिर्फ रोहित ही नहीं बल्कि बांगर ने महान कप्तान एमएस धोनी को भी इस टी20 टीम में जगह नहीं दी है।

संजय बांगर की ऑलटाइम भारत टी20 11: विराट कोहली (कप्तान), शुभमन गिल, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, शिवम दुबे, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी, आशीष नेहरा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल

3. IND vs NZ: बल्लेबाज करेंगे चौके-छक्कों की बारिश या गेंदबाज होंगे हावी? जानें नागुपर की VCA स्डेडियम की पिच का मिजाज

वैसे तो वीसीए स्टेडियम की पिच काफी बैलेंस मानी जाती है। यहां पर बल्लेबाज एक बार रुककर खेलने के बाद बड़े स्कोर बना सकते हैं। भारत ने यहां पर कुल पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत ने तीन में जीत हासिल की है। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को और खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स को भी पिच से काफी उछाल मिल सकता है। इस वजह से स्पिन गेंदबाज मैच में प्रभावी हो सकते हैं। भारत ने इस मैदान पर साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार टी20 मैच खेला था, जिसमें मैन इन ब्लू ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

4. IND vs NZ 2026: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाली खिलाड़ी को टी20 सीरीज में मिली जगह

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच हाल में ही तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन हुआ है। वनडे सीरीज को ब्लैककैप्स ने 1-2 से अपने नाम किया। तो वहीं, अब वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20आई सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

दूसरी ओर, अब इस टी20 सीरीज के लिए भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले कीवी तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क (Kristian Clarke) को शामिल किया है, जिन्होंने वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाते हुए 7 विकेट हासिल किए थे।

5. IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20आई में कैसा है भारत का रिकाॅर्ड?

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में मैन इन ब्लू का शानदार ट्रैक रिकाॅर्ड है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेले गए हैं, जिसमें से भारतीय टीम ने कुल 14 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 टी20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। इसके अलावा एक टी20 मैच दोनों टीमों के बीच टाई रहा था।

6. T20 World Cup 2026: एडन मार्करम ने टॉप ऑर्डर में सफलता का ब्लूप्रिंट तैयार किया

साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मार्करम ने कहा है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का एक साफ ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार कर लिया है। उनका मानना है कि यह रणनीति 2026 में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए बहुत काम आएगी, जो भारत और श्रीलंका में फरवरी मार्च 2026 में खेला जाएगा।

काफी समय से यह बहस चल रही थी कि मार्करम की सही बल्लेबाजी पोज़िशन क्या होनी चाहिए। उनका सबसे सफल टी20 वर्ल्ड कप 2021 में रहा था, जब वे यूएई में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते थे। उस टूर्नामेंट में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, औसत 54 और स्ट्राइक रेट करीब 146 रहा। इससे यह साबित हुआ कि वे मिडिल ओवर्स में बहुत प्रभावी बल्लेबाज हैं।

7. T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को रिप्लेस करने के कयासों पर स्कॉटलैंड का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश भारत का दौरा नहीं करने को लेकर अपने रुख पर अड़ा हुआ है। आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच इस संबंध में दो बार मीटिंग हो चुकी है, लेकिन बांग्लादेश अपनी मांग से पीछे नहीं हट रहा है। बीते कुझ दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगर बांग्लादेश भारत नहीं आता है और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाता है तो उसकी जगह स्कॉटलैंड की मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री हो सकती है। वहीं, इस पर अब अभी स्कॉटलैंड क्रिकेट के अधिकारी भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अपने समकक्षों के प्रति सम्मान दिखाते हुए आईसीसी के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत शुरू करने की योजना नहीं बना रहे हैं और ना ही स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कोई संपर्क साधा है।

8. क्या बांग्लादेश के समर्थन में टी20 वर्ल्ड कप का बायकाॅट करेगा पाकिस्तान? जानें पीसीबी सोर्स ने क्या कहा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जुड़े एक करीबी सूत्र ने रेवस्पोर्ट्ज को बताया, ‘नहीं। ये पीसीबी का स्टैंड नहीं है।’ सूत्र ने स्पष्ट किया कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार के बाद विश्व कप से पहले ही 2025 की शुरुआत में सहमति बनी थी कि पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे। पीसीबी के लिए वर्ल्ड कप से पीछे हटने का कोई आधार नहीं है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एमएस धोनी ने भारत को बताया ‘सबसे खतरनाक टीम’, मैन इन ब्लू खिताब बचाने को तैयार

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को लेकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बड़ा और भरोसेमंद बयान दिया है।...

T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ मैच बायकाॅट पर भड़के श्रीकांत, बोले ‘पाकिस्तान डरा हुआ है’

T20 World Cup India Pakistan (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ा विवाद...

WPL 2026: एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह

WPL 2026, GGW vs DCW (Image Credit- Twitter X) WPL 2026 Eliminator: महिला प्रीमियर लीग के जारी चौथे सीजन का एलिमिनेटर मैच आज 3 फरवरी, मंगलवार को गुजरात जायंट्स और...

T20 World Cup 2026: इस गेंदबाज के बिना ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल तक पहुंचना मुश्किल, आकाश चोपड़ा का बड़ा दावा

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को लेकर बड़ी चिंता सामने आ रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और...