Skip to main content

ताजा खबर

‘2-3% जीतने का मौका’ भारत की पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दर्ज की जीत को याद करते हुए रोहित और सूर्या

2-3 जीतने का मौका भारत की पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 में दर्ज की जीत को याद करते हुए रोहित और सूर्या

IND vs PAK (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर दर्ज की गई यादगार जीत पर, कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह यादगार मैच 23 अक्टूबर, 2022 को खेला गया, जो टी20 क्रिकेट इतिहास के कुछ बेहतरीन मैचों में से एक था।

एमसीजी पर 90 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने भारत चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 160 रनों का टारगेट भारत के सामने जीत के लिए रखा। हालांकि, जब भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही।

एक समय भारत ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, और जब मुकाबले में सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर आउट हुए, तो इस समय विनप्रेडिक्टर भारत की जीत के चांस 2-3% बता रहा था। लेकिन इसके बाद विराट कोहली (82*) और हार्दिक पांड्या के बीच 5वें विकेट के लिए 113 रनों की शानदार साझेदारी हुई। पांड्या ने 37 गेंदों में 40 रन बनाकर कोहली का अच्छा साथ दिया और विराट ने अपने टी20 करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए भारत को 4 विकेट से यादगार जीत दिलाई थी।

रोहित-सूर्या ने दी प्रतिक्रिया

दूसरी ओर, अब भारत की इस शानदार जीत को याद करते हुए रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आईसीसी द्वारा शेयर की गई वीडियो के अनुसार सूर्या ने इस जीत को याद करते हुए कहा- जब हम चार रन पर थे, मैं डगआउट में बैठा था। मैंने स्क्रीन देखी और जीत की भविष्यवाणी करने वाले ने केवल 2 से 3 प्रतिशत दिखाया और फिर विराट और हार्दिक ने वहां बहुत अच्छी साझेदारी की। इसने सब कुछ बदल दिया।

रोहित ने कहा- स्टेडियम में 90,000 लोग, हम अपनी बल्लेबाजी में थोड़ी परेशानी में थे। हमने कुछ विकेट जल्दी खो दिये। मैं बहुत घबराया हुआ इंसान था, मैं चेंजिंग रूम के अंदर बैठा था, मैं इसे लाइव नहीं देख रहा था क्योंकि जाहिर है, जब आखिरी ओवर फेंका जा रहा था, तो यह काफी टेंस था। लेकिन, मैंने बाहर आकर उस पल का भी आनंद लिया।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...