Skip to main content

ताजा खबर

2 साल बाद वापसी कर ऋषभ पंत ने किया बड़ा कारनामा, धोनी के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने दूसरे भारतीय

2 साल बाद वापसी कर ऋषभ पंत ने किया बड़ा कारनामा धोनी के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने दूसरे भारतीय

Rishabh Pant (Source X)

Rishabh Pant complete 4000 runs in international cricket as second Indian wicketkeeper: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में 19 सितंबर से शुरू हो चुका है। 2022 में एक भीषण सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पंत काफी समय तक टीम से बाहर रहे थे। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से उन्होंने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 25 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेला था।

ऋषभ पंत ने वापसी पर नया रिकॉर्ड किया अपने नाम 

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर पहले ही मैच में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पंत अब एमएस धोनी के क्लब में शामिल हो गए हैं। दरअसल, टीम इंडिया पहली पारी में 34 रन पर 3 विकेट खो चूकी थी।

उसके बाद ऋषभ पंत ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पारी को संभाला और विकेट गिरने से रोका। इस बीच ऋषभ पंत ने 19 रन पूरे करते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और एमएस धोनी के साथ अपना नाम भी जोड़ लिया है।

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत के 4000 रन 

दरअसल, चेन्नई टेस्ट में 19वां रन बनाते ही ऋषभ पंत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही कर पाए हैं। धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर 17092 रन हैं। धोनी के बाद अब पंत 4000 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल रनों के क्लब में शामिल हो गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर 

खिलाड़ी रन 
एमएस धोनी 17092
ऋषभ पंत 4020
सैयद किरमानी 3132
फारूक इंजीनियर 2725
नयन मोंगिया 2714
राहुल द्रविड़ 2300

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में ऋषभ पंत ने 52 गेंदों में 39 रन बनाए जिसमें 6 चौके शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...