Skip to main content

ताजा खबर

2 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

2 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. PAK vs AUS: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आज लाहौर में

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर है। तो वहीं, आज 2 जून को दोनों टीमों के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर मेजबान टीम की नजर जीत हासिल करने पर होंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया पलटवार करना चाहेगी। पहले वनडे में पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

2. IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारतीय टीम में बैकअप गेंदबाज के तौर पर शामिल हुए आकिब नबी

अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में एक नया चेहरा जुड़ने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम के साथ, बैकअप खिलाड़ी के रूप में शामिल किए जाने की खबर है। हालांकि, उन्हें अभी अंतिम प्लेइंग स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया है, लेकिन भारतीय टीम के माहौल में अनुभव दिलाने और भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

3. IPL 2026: RCB की सफलता का सबसे बड़ा राज विराट कोहली हैं – वेंकटेश अय्यर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर, लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

मैच के बाद RCB के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने विराट कोहली की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कोहली की मौजूदगी ही टीम को एक अलग तरह का आत्मविश्वास देती है और खिलाड़ी दबाव की स्थिति में भी शांत रहते हैं।

4. साई सुदर्शन से लेकर हेनरिक क्लासेन तक, IPL 2026 में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले टाॅप 5 क्रिकेटर

31 मई को हुए फाइनल के साथ आईपीएल 2026 की समाप्ति हुई। मौजूदा चैंपयिन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर, लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया। तो वहीं, इस सीजन के दौरान आरसीबी और जीटी ही नहीं, बल्कि बाकी टीमों के खिलाड़ी भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए।

खैर, इस खबर में हम आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद से टीम से 2-2 और राजस्थान राॅयल्स टीम का 1 खिलाड़ी शामिल है। 1. साई सुदर्शन 8 (गुजरात टाइटंस), 2. शुभमन गिल 6 (गुजरात टाइटंस), 3. हेनरिक क्लासेन 6 (सनराइजर्स हैदराबाद), 4. ईशान किशन 6 (सनराइजर्स हैदराबाद), 5. ध्रुव जुरेल 6 (राजस्थान राॅयल्स)

5. IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन में टूटे ये बड़े रिकाॅर्ड्स, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुए कई नए अध्याय

आईपीएल के 19 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब सभी 10 फ्रेंचाइजी की ओर से कम से कम एक बल्लेबाज ने शतक लगाया। यह उपलब्धि पहले किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिली थी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस सीजन दो शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे, जबकि अन्य 13 बल्लेबाजों ने एक-एक शतक जड़ा। पूरे टूर्नामेंट में कुल 15 शतक बने, जो किसी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा हैं।

आईपीएल 2026 बल्लेबाजों के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा। अधिकांश पिचों पर गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए और इसका असर आंकड़ों में भी साफ दिखाई दिया। इस सीजन कुल 2332 चौके लगाए गए, जो आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। वहीं 1426 छक्के भी देखने को मिले, जो किसी भी संस्करण में सबसे अधिक हैं। इससे पहले चौकों का रिकॉर्ड आईपीएल 2023 और छक्कों का रिकॉर्ड आईपीएल 2024 के नाम था।

6. ऐतिहासिक! एशियन गेम्स से पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत की मेजबानी करेगी अफगानिस्तान

एशियन गेम्स 2026 से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, टीम इंडिया की तीन मैचों की टी20 सीरीज की मेजबानी करने वाली है। ये सीरीज 23 सितंबर से जापान के आइजी नागोया शहर में होने वाले एशियन गेम्स से पहले आयोजित होगी। इस सीरीज को लेकर बीसीसीआई की एक सीनियर सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया बीसीसीआई और एसीबी (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के बीच अच्छे संबंध हैं। बीसीसीआई आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसे अन्य बोर्डों की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए वहां भारतीय टीमें भेजकर उनकी मदद करता रहा है। इस संबंध में बीसीसीआई और एसीबी के बीच सहमति बन चुकी है। कुछ औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

7. आईपीएल की तर्ज पर अब एलपीएल में लागू होगा ये नियम, सचिन तेंदुलकर कर चुके हैं खिलाफत

लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के आगामी सीजन में आईपीएल की तर्ज पर इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है। यह पहली बार होगा जब एलपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल होगा। 1 जून, 2026 को प्लेयर ड्राफ्ट के दौरान सभी पांच फ्रेंचाइजियों की मीटिंग हुई, जिसके बाद एलपीएल 2026 में इस नियम का इस्तेमाल करने के लिए सभी टीमों ने सहमति व्यक्त की।

तो वहीं, अब एलपीएल दुनिया की नवीनतम T20 फ्रेंचाइजी लीग है जिसने इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू किया है। इसके तहत, टीमें मैच से पहले अपनी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की सूची घोषित करती हैं, और प्लेइंग इलेवन में से अधिकतम एक खिलाड़ी को बाहर करके बेंच से किसी अन्य खिलाड़ी को मैदान में उतारा जाता है।

8. पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी का बड़ा बयान, कहा ‘वैभव सूर्यवंशी एक दिन बड़े सुपरस्टार बनेंगे’

विजडन से बात करते हुए ललित मोदी ने सूर्यवंशी का समर्थन किया और कहा कि वह T20 क्रिकेट में दोहरा शतक बना सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार में जन्मे यह बल्लेबाज किसी भी फिल्म स्टार से भी बड़ा सेलिब्रेटी बन सकते हैं। मोदी ने कहा, “मैं उस दिन का (जब सूर्यवंशी दोहरा शतक बनाएंगे) बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। तुम 200 रन जरूर बनाओगे, मैं तुमसे वादा करता हूं। पैसे को अपने सिर पर मत चढ़ने देना।  तुम इस दुनिया के नंबर एक सुपरस्टार बनोगे, इस दुनिया के किसी भी हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार से भी बड़े।”

আরো ताजा खबर

SL vs IND: “तेंदुलकर की तरह दिख रहे हैं” – BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने की सोनल दिनुशा की जमकर तारीफ

Sonal Dinusha Draws High Praise from BCCI Vice-President (image via getty) Rajeev Shukla on Sonal Dinusha: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा...

धोनी की कप्तानी में गेंदबाज कैसे बनते हैं मैच विनर? सिमरजीत सिंह ने समझाया ‘माही’ का वर्किंग स्टाइल

Simarjeet Singh Explains How MS Dhoni Empowers Bowlers (image via X) Simarjeet Singh on MS Dhoni: क्रिकेट के बेहतरीन लीडर्स में से एक के तौर पर एमएस धोनी की पहचान...

‘मैंने सोचा शायद कभी दोबारा नहीं खेल पाऊंगी’ ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी लेवल क्रिकेट खेलने की परमिशन मिलने पर अनाया बांगर 

Anaya Bangar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय कोच व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर (Anaya Bangar) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से ऑस्ट्रेलिया में कम्यूनिटी...

टेस्ट में ‘फ्री हिट’ के नियम से सुलझ सकती है नो-बॉल की समस्या: भारतीय स्पिन कोच साईराज बहुतुले

India Bowling Coach Proposes Solution to Team’s No-Ball Problem (image via getty) Sairaj Bahutule on no ball: क्या टेस्ट क्रिकेट में “फ्री हिट” का नियम, फ्रंट-फुट ओवरस्टेपिंग की लगातार बनी...