Skip to main content

ताजा खबर

2 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. बेन स्टोक्स बनाम रोहित शर्मा: टेस्ट क्रिकेट में कौन था बेहतर कप्तान?

बेन स्टोक्स बनाम रोहित शर्मा: टेस्ट कप्तानी के आंकड़े:

आंकड़े (कप्तान के तौर पर) रोहित शर्मा बेन स्टोक्स
मैच 24 44
जीत 12 24
हार 9 18
ड्रॉ 3 2
जीत का प्रतिशत 50% 54.54%

2. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर बढ़ेगा दबाव, सुनील गावस्कर ने कहा डेब्यू के तुरंत बाद ही करना पड़ेगा प्रदर्शन

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि जितना अधिक वैभव के डेब्यू में देरी होगी, उतना ही उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जब भी वैभव को मौका मिलेगा, उनसे तुरंत प्रभाव छोड़ने की उम्मीद की जाएगी। हालांकि, 15 साल की उम्र में खिलाड़ी ज्यादा दबाव के बारे में नहीं सोचते और यही बात उनके लिए फायदेमंद हो सकती है।

गावस्कर ने यह भी कहा कि वैभव फिलहाल भारतीय टीम के साथ रहकर काफी कुछ सीख रहे हैं। ड्रेसिंग रूम में मौजूद अनुभवी खिलाड़ियों के साथ समय बिताना उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित होगा और इससे उन्हें भविष्य में फायदा मिलेगा।

3. शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप ने रचा इतिहास, अमेरिका में बनाया अपना खुद का क्रिकेट स्टेडियम

शाहरुख खान के सह-स्वामित्व वाले नाइट राइडर्स ग्रुप (केआरजी) ने क्रिकेट जगत में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। ग्रुप दुनिया का पहला ग्लोबल क्रिकेट ब्रांड बन गया है, जिसने अपना अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया है। लॉस एंजलिस में बने नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में पहली बार मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का मुकाबला खेला गया, जहां लॉस एंजलिस नाइट राइडर्स और वॉशिंगटन फ्रीडम आमने-सामने थे।

यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें मुख्य मैदान पर आठ पिचें तैयार की गई हैं और मैदान का आकार भी आईसीसी के मानकों के अनुसार है। रात के मुकाबलों के लिए 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर लगाए गए हैं। इसके निर्माण के दौरान करीब 32,000 मीट्रिक टन मिट्टी का इस्तेमाल किया गया, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके।

4. IPL 2027: हार्दिक पांड्या को लेकर MI और CSK के बीच नहीं चल रही कोई बात, दोनों टीमों ने ट्रेड की खबरों को नकारा

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2027 आईपीएल से पहले हार्दिक पांड्या के लिए ट्रेड के जुडी बातचीत की रिपोर्टों का खंडन किया है। यह अटकलें एमआई के खराब 2026 सीजन के बाद थीं, जहां वे पंड्या की कप्तानी में नौवें स्थान पर रहे थे। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से कहा, “हमने अभी कोई फैसला नहीं लिया है और यह बात अभी सोची भी नहीं गई है। हमें पता है कि कौन-कौन से खिलाड़ी ट्रेड के लिए उपलब्ध हैं, और हम सीजन की समीक्षा पूरी होने के बाद ही इस पर चर्चा करेंगे। यह समीक्षा अभी चल रहे एमएलसी के बाद ही होगी। इसके लिए अभी काफी समय है।”

5. ‘वह भारत के पुराने ‘बॉस बेबी’ हैं’ इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी पर बोले अजय जडेजा

पूर्व भारतीय कप्तान अजय जडेजा टी20 टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बता दें इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला गया, जिसमें अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रनों की धुआंधार पारी खेली। अभिषेक की इस पारी को लेकर जडेजा ने उन्हें भारत का पुराना ‘बेबी बाॅस’ बताया है।

अजय जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा- “हम ‘बॉस बेबी’ के बारे में बात कर रहे थे। वह हमारा पुराना ‘बॉस बेबी’ है। जब से वह आया है, उसका अंदाज वैसा ही रहा है। अच्छी बात यह है कि उसका अंदाज बिल्कुल भी नहीं बदला है। उसकी बैटिंग में ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वह चौके और छक्के मारने के लिए जोर लगा रहा है। उसका फ्लो बहुत शानदार है।”

6. ‘वो खेलना चाहिए था यार! वो उनकी पैंट उतार देता’ – 15 साल के सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर रवि शास्त्री का फूटा गुस्सा

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए शास्त्री ने कहा, “अरे, वो खेलना चाहिए था यार। वो बहुत धीमा और स्पंजी पिच था। वो बहुत छोटा ग्राउंड था। वो उनकी पैंट उतार देता। उसे वहां पक्का खेलना चाहिए था। अब, वो इंग्लैंड में खेलता है या नहीं, मुझे पक्का नहीं पता। लेकिन उसे जल्द से जल्द एक गेम दो। उसने आईपीएल में सबको धूल चटाई है। उसने कौन सा फास्ट बॉलर छोड़ा? और तुम उसे बेंच पर बिठा रहे हो।”

7. “हर किसी में यह काबिलियत नहीं होती” – इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की पारी की इरफान पठान ने की जमकर तारीफ

भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई में आक्रामक अर्धशतक बनाने के लिए अभिषेक शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस ओपनर में अपने बल्ले को बहुत कंट्रोल के साथ चलाने की अनोखी काबिलियत है। चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर, अभिषेक ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन बनाए थे, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। उन्होंने भारत को 20 ओवर में 189/7 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। हालांकि, बारिश के कारण मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

जिओहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान पठान ने कहा, “मैच शुरू होने से पहले ही हम कह रहे थे कि उनका खेलने का तरीका नहीं बदलना चाहिए क्योंकि उनमें आक्रामक तरीके से खेलने की काबिलियत है। बल्ले पर उनका जो कंट्रोल है और जिस तरह से वे उसे घुमाते हैं, वैसी काबिलियत हर किसी में नहीं होती। लेकिन अभिषेक शर्मा में यह काबिलियत है।”

8. “इंग्लैंड में मेरा सही इस्तेमाल नहीं हुआ, मैं और मौके पाने का हकदार था” – शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान

शार्दुल ठाकुर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में उनका उपयोग कैसे किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें “अंडर बोल्ड” किया गया और गलत समय पर खेल में लाया गया। उनका मानना ​​है कि टीम मैनेजमेंट की टैक्टिकल और कैलक्युलेशन संबंधी गलतियों ने उन्हें अपना सामान्य प्रभाव डालने से रोक दिया था।

क्रिकबज के अनुसार ठाकुर ने कहा, “मैं 100 प्रतिशत भारत के लिए फिर से खेलना चाहता हूं। यह बात हमेशा मेरे जहन में रहती है। भले ही आपको टीम से बाहर कर दिया जाए, मुझे लगता है कि ‘उम्मीद’ एक बहुत मजबूत शब्द है। जब तक उम्मीद जिंदा है, सब कुछ मुमकिन है।”

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले एक्शन में विराट कोहली, पूर्व कोच संजय बांगर के साथ ट्रेनिंग का वीडियो वायरल!

Viral video of Virat Kohli training with Sanjay Bangar drops ahead of England series (image via X) इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज की तैयारी के लिए, विराट कोहली...

SM Trends: 2 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ की महाराजा ट्राॅफी में खेलते हुए एक वीडियो काफी तेजी से...

‘संजू सैमसन को बाहर करने की जरूरत नहीं’ – संजू के सपोर्ट में उतरे पुजारा, सूर्यवंशी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें टी20आई के टॉप ऑर्डर में लंबे समय...

बीबीएल टीम होबार्ट हरिकेन्स के खिलाड़ी आरोन समर्स ने अदालत में कबूला जुर्म, नाबालिग से यौन शोषण मामले में हुई जेल

Hobart Hurricanes(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर आरोन समर्स को नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में जेल की सजा का सामना करना पड़ेगा। समर्स ने...