Skip to main content

ताजा खबर

19 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

19 दिसंबर Morning News Headlines आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

R Ashwin, Sachin Tendulkar, Virat Kohli, Joe Root & Siraj (Photo Source: X)

1. ‘आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी’ रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट पर रिएक्शन देते हुए महान सचिन तेंदुलकर

अश्विन के रिटायरमेंट के बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सचिन ने लिखा- अश्विन, मैंने हमेशा इस बात की प्रशंसा की है कि आपने अपने दिल और दिमाग के साथ सही तालमेल बिठाकर कैसे खेल खेला। कैरम बॉल में महारत हासिल करने से लेकर महत्वपूर्ण रनों में योगदान देने तक, आपने हमेशा जीतने का रास्ता ढूंढ लिया। आपको एक होनहार प्रतिभा से भारत के बेहतरीन मैच विनर में से एक बनते देखना अद्भुत रहा है। आपकी यात्रा दर्शाती है कि सच्ची महानता प्रयोग करने और विकास करने से कभी न डरने में निहित है। आपकी विरासत सभी को प्रेरित करेगी। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. ICC Rankings: मैन्स क्रिकेट में बल्लेबाजों की लिस्ट में फिर से टाॅप पर पहुंचे जो रूट, पढ़ें बड़ी खबर

जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की श्रेणी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) को बड़ा फायदा पहुंचा है। वह एक बार फिर से नंबर एक की पोजिशन पर काबिज हो गए हैं। यह दिग्गज बल्लेबाज के टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 10वीं बार है, जब वह नंबर 1 पर पहुंचे हैं। जो रूट को हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। रूट से पहले, पहले नंबर पर इंग्लैंड के ही युवा ऑलराउंडर हैरी ब्रूक थे, जो इस नंबर पर सिर्फ 1 हफ्ते तक मौजूद रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

3. BGT 2024: रविचंद्रन अश्विन की फेयरवेल स्पीच सुन ड्रेसिंग रूम में भावुक हुए सभी भारतीय खिलाड़ी

मैच खत्म होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने अपनी फेयरवेल स्पीच से सभी भारतीय खिलाड़ियों को स्तब्ध कर दिया। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें रविचंद्रन अश्विन कह रहे हैं कि, ‘सच बताऊं तो मुझे नहीं समझ आ रहा कि कैसे शुरुआत करूं। टीम हडल में बोलना आसान है लेकिन यहां बहुत ही मुश्किल। यह मेरे लिए बहुत ही इमोशनल समय है। 2011-12 में मैंने यहां का दौरा किया था लेकिन ऐसा लग रहा है कि मैं इस समय यही हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

4. BGT 2024: जैसे ही ट्रेविस हेड हुए आउट, युवा फैन ने मोहम्मद सिराज के सेलिब्रेशन की उतारी नकल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मुकाबले के दौरान जैसे ही ट्रेविस हेड का विकेट गिरा वैसे ही एक नन्हा भारतीय फैन मोहम्मद सिराज के सेलिब्रेशन की नकल उतारता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो जमकर हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. रोहित शर्मा को पता था कि रविचंद्रन अश्विन रिटायरमेंट लेने वाले हैं, कहा- मैंने किसी तरह उसे पिंक बाॅल टेस्ट…

गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा- ऐश के बारे में बात करूं, तो वह (अश्विन) इस फैसले को लेकर बहुत आश्वस्त थे। जब मैं पर्थ आया तो मैंने यह सुना। जाहिर है, मैं टेस्ट मैच के पहले तीन या चार दिन वहां नहीं था, लेकिन तब से यह बात उनके दिमाग में थी। जाहिर तौर पर इसके (रिटायरमेंट) पीछे बहुत सी चीजें हैं, लेकिन मुझे पूरा यकीन है जब वह ऐसी स्थिति में आएगा, तो इसका उत्तर देने में सक्षम होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

6. ‘वह एक चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं’, रविचंद्रन अश्विन के संन्यास की घोषणा के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस

रविचंद्रन अश्विन द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद, पैट कमिंस ने एनडीटीवी के हवाले से कहा- थोड़ा आश्चर्य की बात है, वह (अश्विन) उनके लिए एक चैंपियन खिलाड़ी रहा है। वह उन महान खिलाड़ियों में से एक है, जिन्होंने पिछले 10 से अधिक वर्षों में बहुत क्रिकेट खेला। उनका करियर शानदार रहा है और उनके करियर के लिए हमारे चेंज रूम से उन्हें बहुत सम्मान मिला है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. Vijay Hazare Trophy 2024-25: संजू सैमसन को केरल टीम से किया गया बाहर, बड़ी वजह आई सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के इनफाॅर्म विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को आगामी विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 के लिए केरल टीम में नहीं चुना गया है। गौरतलब है कि संजू इस 50 ओवर टूर्नामेंट से पहले केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) द्वारा आयोजित एक तीन दिवसीय कैंप में शामिल नहीं हुए थे। शायह यही वजह रही कि उन्हें केरल टीम में जगह नहीं मिली।

Vijay Hazare Trophy 2024-25 के लिए केरल टीम का फुल स्क्वाॅड– सलमान निजार (कप्तान), रोहन एस कुन्नुमल, शॉन रोजर, मोहम्मद अजहरुद्दीन एम (विकेटकीपर), आनंद कृष्णन, कृष्णा प्रसाद, अहमद इमरान, जलज सक्सेना, आदित्य सरवटे, सिजोमन जोसेफ, बेसिल थम्पी, बेसिल एनपी, निधिश एमडी, ईडन एप्पल टॉम , शराफुद्दीन एनएम, अखिल स्कारिया, विश्वेश्वर सुरेश, वैशाख चंद्रन, अजनास एम (विकेटकीपर) (पढ़ें पूरी खबर)

8. अरे भाई, सिर्फ अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है: पत्रकार के पूछे गए सवाल पर रोहित शर्मा ने दिया मजाकिया जवाब

दरअसल, तीसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या चेतेश्वर पुजारा, रवि अश्विन और अजिंक्य रहाणे अलग-अलग भूमिका में नजर आएंगे?’ इस पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया कि, ‘अरे भाई, खाली रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास की घोषणा की है। तुम लोग मरवा दोगे मुझे, वो दोनों एक्टिव हैं और कभी भी आ सकते हैं परफॉर्म करके।’ (पढ़ें पूरी खबर)

9. BCCI ने रविचंद्रन अश्विन को शानदार करियर के लिए बधाई दी

भारतीय क्रिकेट टीम और दुनिया के बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाजों में शुमार रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में हुए तीसरे टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रिटायरमेंट के बाद अश्विन आईपीएल खेलना जारी रखेंगे। दूसरी ओर, अब आर अश्विन को उनके शानदार क्रिकेट करियर के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...