Skip to main content

ताजा खबर

19 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

19 दिसंबर Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब कैसे WTC Final में पहुंचेगा भारत? बस करना होगा ये काम

WTC Latest Points Table- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। मेजबान कंगारू टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने फिर पहली पारी में 260 रन बनाकर फॉलोऑन बचाया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 89/7 पर घोषित की और भारत को जीत के लिए 54 ओवरों में 275 रनों का लक्ष्य मिला था। लेकिन बारिश के चलते सिर्फ 2.1 ओवरों का खेल हो पाया और फिर पांचवें दिन का खेल रद्द कर दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. VIDEO: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद चेन्नई पहुंचे अश्विन, एयरपोर्ट पर फैंस ने घेरा…

भारतीय दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने 18 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 लेकर 500 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। तो वहीं जब वह रिटायरमेंट के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे तो फैंस ने उन्हें घेर लिया, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

3. सपोर्ट स्टाफ को गेंदबाजी के गुर सिखाते नजर आए अश्विन, वीडियो जीत लेगा आपका दिल

18 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास का ऐलान कर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और 2024 एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का आखिरी मैच खेला। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रविचंद्रन अश्विन एक-एक कर सभी सपोर्ट स्टाफ के सदस्य को गेंदबाजी कैसे करनी है यह बताते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा भी है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. “मैं CSK के लिए जितना हो सके उतना लंबे…”, संन्यास के बाद आर अश्विन का बड़ा बयान

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद अश्विन ने ANI के साथ बातचीत के दौरान कहा- मैं CSK के लिए खेलने जा रहा हूं और अगर मैं जितना हो सके उतना लंबे समय तक खेलने की कोशिश करता हूं तो हैरान मत होइए। अश्विन का क्रिकेटर के रूप में करियर खत्म नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि भारतीय क्रिकेटर के रूप में STOP बोलने का समय आ गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. BGT 2024: सुनील गावस्कर की दी गई सलाह से नाखुश हैं विराट कोहली के बचपन के कोच, राजकुमार शर्मा ने दिया हैरतअंगेज बयान

बीजीटी सीरीज में खराब बल्लेबाजी कर रहे सुनील गास्कर ने विराट कोहली को एक सलाह दी थी। तो वहीं गावस्कर की इस सलाह को लेकर विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने अपना पक्ष रखा है। राजकुमार शर्मा सुनील गावस्कर की इस सलाह से बिल्कुल भी खुश नहीं है। एनडीटीवी के मुताबिक राजकुमार शर्मा ने कहा कि, ‘सुनील गावस्कर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से हैं। वो जो भी सलाह देंगे उसका हम वेलकम करते हैं। लेकिन सुनील गावस्कर को और भी खिलाड़ियों को उनकी बल्लेबाजी के लिए सलाह देनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

6. चोटिल होने की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ बचे हुए दो वनडे मैच से बाहर हुआ दक्षिण अफ्रीका का यह अनुभवी स्पिनर

इस समय दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच आज यानी 18 दिसंबर को केपटाउन में खेला जाएगा। हालांकि, दूसरे वनडे मैच से पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। बेहतरीन स्पिनर केशव महाराज बचे हुए दो वनडे मैच से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं। बता दें कि, केशव महाराज को पहले वनडे की प्लेइंग XI में शामिल किया गया था लेकिन वार्म अप करते समय उनको चोट लग गई थी। (पढ़ें पूरी खबर)

7. ‘मेरा बेटा कब तक बेइज्जती बर्दाश्त करता’ अश्विन के रिटायरमेंट पर भावुक हुए क्रिकेटर के पिता, दिया बड़ा बयान

बता कि अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर उनके पिता ने सीएनएन न्यूज 18 के साथ बात करते हुए कहा- हमें भी इस बारे में आखिरी मिनट में पता चला। मुझे नहीं पता उसके दिमाग में क्या चल रहा था। उसने बस अपना फैसला सुना दिया और मैंने उसे मान लिया। इसे लेकर मेरी कोई भावना नहीं है। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने रिटायरमेंट लिया, उससे मेरा मन खुश नहीं था, मन चाहता है कि वह खेलता रहे। शायद टीम में उसकी जो बेइज्जती हुई, वो एक कारण हो सकता है। वह 14-15 साल मैदान पर रहा। लेकिन हमें पता था कि जिस तरह से उसकी बेइज्जती हो रही है, वह ऐसा फैसला ले सकता है। वह कब तक बेइज्जती बर्दाशत करता। शायह उसने खुद ही यह फैसला कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

8. BGT 2024-25: मेलबर्न पहुंचने पर पत्रकार पर भड़के विराट कोहली, कहा- आप मेरी मर्जी के बिना…

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मेलबर्न एयरपोर्ट पर एक पत्रकार पर जमकर भड़कते हुए नजर आए हैं। गौरतलब है कि जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज का चौथा बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच के लिए कोहली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मेलबर्न पहुंचे। हालांकि, यहां पर एक रिपोर्टर कोहली की इजाजत के बिना उनके बच्चों के साथ फोटो और वीडियो लेती हुई नजर आई, जिसपर विराट खासा नाराज दिखे। (पढ़ें पूरी खबर)

9. टॉप 10 क्रिकेटर जिन्होंने 2024 में चैरिटी में दिया है सबसे ज्यादा योगदान

क्रिकेट को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खेलों में गिना जाता है। इस खेल की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। क्रिकेट ही नहीं बल्कि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। कुछ ऐसी भी खिलाड़ी हैं जिनके पास काफी फेम है लेकिन इसके बावजूद वो कुछ ऐसे महत्वपूर्ण योगदान रोजमर्रा की जिंदगी में देते हैं जिससे तमाम लोगों को काफी मदद मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही 10 क्रिकेटर के बारे में बताते हैं जिन्होंने 2024 में चैरिटी में सबसे ज्यादा योगदान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...