Skip to main content

ताजा खबर

19 जून- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rohit Sharma, Virat Kohli & Smriti Mandhana (Photo Source: X/Twitter)

1. Virat Kohli को बारबाडोस में मिला छोटा फैन, कर डाली ये डिमांड; वीडियो में देखें फिर उन्होंने क्या किया

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने युवा फैन की जर्सी पर Autograph देकर उसका दिन बना दिया है। कोहली का एक वीडियो इंटरनेट पर आया है जिसमें वह GYM के कपड़ों में हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

2. बेंगलुरु में स्मृति मंधाना का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अनुभवी बल्लेबाज ने बैक टू बैक जड़े शतक

भारतीय टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए बैक टू बैक शतक जड़े। बता दें, बेंगलुरु में ही खेले गए पहले वनडे में भी स्मृति मंधाना ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के लिए 127 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 117 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

3. ‘शिक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है’, पूर्व क्रिकेटर ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का ठीकरा पीसीबी पर फोड़ा

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर आजम एंड कंपनी की हर ओर जमकर आलोचना हो रही है। दिग्गज क्रिकेटरों समेत विशेषज्ञों ने टीम की इस प्रदर्शन पर चिंता जताई है और बताया कि यह गहरा झटका है। (यह पढ़े पूरी खबर) 

4. अगर ऐसा हुआ तो गौतम गंभीर को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है: मुख्य कोच के पद को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने रखा अपना पक्ष

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा के मुताबिक गौतम गंभीर के लिए हेड कोच का पद संभालने का काम काफी मुश्किल होगा। आकाश चोपड़ा की मानें तो ऐसे कई भारतीय खिलाड़ी हैं जो बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

5. अफगानिस्तान के स्पिनर्स की क्लास लगाने के लिए तैयार हैं रोहित और विराट, नेट्स में रिवर्स स्वीप का जमकर कर रहे अभ्यास

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को बारबाडोस में नेट्स में रिवर्स स्वीप का अभ्यास करते हुए देखा गया। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

6. मुथैया मुरलीधरन भारत में लेकर आए 1400 करोड़ रुपये, Cold Drink का है चक्कर

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन कर्नाटक में भारी निवेश कर रहे हैं। मुरलीधरन ने कोल्ड ड्रिंक के उत्पादन के लिए कर्नाटक सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके जरिए कर्नाटक के चामराजनगर जिले में एक कारखाना स्थापित किया जाएगा। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

7. IPL की 5 टीमें अब इंग्लैंड की इस क्लब टीम में खरीदने वाली हैं हिस्सेदारी, क्रिकेट की दुनिया में होने वाला है हंगामा

क्रिकेट की दुनिया में एक महत्वपूर्ण विकास देखा जा रहा है क्योंकि पांच आईपीएल फ्रेंचाइजी ने हंड्रेड टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाली लॉर्ड्स स्थित टीम लंदन स्पिरिट में हिस्सेदारी हासिल करने में रुचि व्यक्त की है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

8. सुपर-8 के लिए टीम इंडिया कर रही है कड़ी तैयारी, मैदान पर खिलाड़ियों की मेहनत है जारी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, साथ ही रोहित की सेना इस टूर्नामेंट में गजब प्रदर्शन कर कर रही है। दूसरी ओर टीम ने सुपर-8 के लिए भी कड़ी तैयारी शुरू कर दी है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

9. टीम के साथ अभ्यास करने के अलावा, लोकल लोगों के साथ Sanju Samson फुटबॉल भी खेल रहे हैं

टीम इंडिया के फैन्स टी20 वर्ल्ड कप में Sanju Samson को खेलता देखने के लिए तरस गए हैं, पंत के दमदार प्रदर्शन और लगातार ऑलराउंडर को मौका मिलने के कारण संजू की अंतिम 11 में जगह नहीं बन रही है। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

10. AFG vs IND Head to Head T20Is: अफगानिस्तान vs भारत हेड टू हेड रिकॉर्ड- T20 World Cup

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 43वां मैच सुपर 8 के ग्रुप 1 की टीमें अफगानिस्तान और भारत के बीच 20 जून को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच रात 8 बजे से शुरू होगा। (यहां पढ़े पूरी खबर) 

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...