Skip to main content

ताजा खबर

19 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

19 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स ने केकेआर के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 28वां मैच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी

राजस्थान राॅयल्स (RR)

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई

इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यश पुंजा

2. IPL 2026: PBKS vs LSG मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैन्स की नजर

पंजाब किंग्स 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 29वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगा। दोनों टीमें पॉइंट्स के लिए बेताब हैं, ऐसे में यह मुकाबला रात में एक जबरदस्त भिड़ंत होने का वादा करता है। आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदल सकते हैं: 1. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स), 2. मोहम्मद शमी (लखनऊ सुपर जायंट्स), 3. प्रभसिमरन सिंह (पंजाब किंग्स)

3. ‘मेरा बस एक ही मकसद था’ श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

क्रिकेट जगत में ‘सरपंच’ नाम से मशहूर हो चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी जबरदस्त वापसी की कहानी सुनाई है। 31 वर्षीय श्रेयस ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, ‘जब मुझे चोट लगी, तो हर कोई कर रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया है। मैं पहले जैसे अब नहीं रह पाऊंगा, पहले की तरह खेल नहीं पाऊंगा, लेकिन मेरा बस एक ही मकसद था। मुझे सबको गलत साबित करना था। मैंने खुद से कहा, मैं वापसी क्यों नहीं कर सकता? मैं पहले से भी ज्यादा मजबूत और बेहतर होकर लौटूंगा।’

4. बड़ी खबर, भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ा सकती है बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार उनके कार्यकाल को बीसीसीआई बढ़ा सकती है। द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म होने पर उन्हें एक्सटेंशन मिलेगा।  रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाकर जून 2027 तक कर दिया जाएगा।

5. श्रेयस अय्यर को मिल सकती है भारतीय टी20 क्रिकेट टीम की कमान: रिपोर्ट्स

फिलहाल भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। लेकिन, अब खबर है कि उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिल सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेलेक्टर्स सूर्यकुमार यादव को कप्तान ना बनाए जाने की स्थिति में भावी कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। टी20 कप्तानी की रेस नें श्रेयस अय्यर का नाम IPL में बतौर कप्तान उनके दमदार रिकॉर्ड के चलते सामने आया है।

6. IPL 2026: 18 करोड़ के गेंदबाजी की हुई केकेआर टीम में एंट्री

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हो गए हैं, जिससे इंडियन प्रीमियर लीग की तालिका में सबसे नीचे चल रही रहाणे एंड कंपनी को मजबूती मिली है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पिंडली में चोट लगी थी लेकिन अब वह फिट हैं। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट का फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी भी मिल चुकी है।

7. IPL 2026, PBKS vs LSG Pitch Report: मुल्लांपुर में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, यहां जानें

मुल्लांपुर का महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच एक संतुलित पिच है, जो बैट्समैन और बॉलर दोनों के लिए कुछ न कुछ देता है। पेसर्स को पावरप्ले में नई बॉल से मदद मिलती है, स्पिनर्स बीच के ओवरों में खेल में आते हैं, और डेथ ओवरों में ओस पड़ने पर पिच आमतौर पर आसान हो जाती है। इस जगह पर लगभग 170 रन का स्कोर बनाना मुश्किल होता है, और शाम के मैचों में ओस की वजह से चेज करने वाली टीमों को थोड़ा फायदा होता है। कप्तान यहां पर टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं।

8. IPL 2026: केकेआर ने राजस्थान राॅयल्स को 155 रनों पर रोका

जारी आईपीएल का 28वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन्स पर खेले जा रहे इस मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन ही बना पाई है। केकेआर के लिए गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी व वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा सुनील नारायण ने 2 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...

वैभव सूर्यवंशी के बाद छोटे भाई आशीर्वाद का धमाका, बिहार के लोकल मैच में ठोका शतक

Vaibhav Sooryavanshi’s younger brother Aashirwad (Image credit Twitter – X) बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बार फिर क्रिकेट प्रतिभा की चमक देखने को मिली है। इस बार चर्चा का...

बड़ी खबर! बांग्लादेशी स्पिनर नईम हसन ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया 

Nayeem Hasan (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बांग्लादेशी टीम के स्पिनर नईम हसन (Nayeem Hasan) ने पुलिस...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मोहिंदर अमरनाथ के इस रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 13 जून, शनिवार से हो रही है। वनडे सीरीज का पहल...