Skip to main content

ताजा खबर

19 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

19 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 7 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की है।

2. स्मृति मंधाना जल्द बनेंगी इंदौर की बहू! बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने शादी की खबर पर लगाई मुहर

संगीत निर्देशक और फिल्म निर्माता पलाश मुच्छल ने आखिरकार भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के साथ लंबे समय से चल रहे रोमांस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक मजेदार टिप्पणी के साथ, उन्होंने हाल ही में पुष्टि की कि यह जोड़ी अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा रही है और बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध जाएगी।

3. 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने खेले 500 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज 19 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपना 500वाँ अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला खेला। वह ऐसे पाँचवें भारतीय बल्लेबाज़ बने जिन्होंने यह कारनामा कर दिखाया। यह रोहित शर्मा और भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए एक बहुत बड़ा लम्हा है। रोहित ने अब तक 67 टेस्ट, 274 एकदिवसीय और 159 टी-20आई मुक़ाबले खेले हैं। 5 खिलाड़ी जिन्होंने भारत के लिए 500 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले 1. सचिन तेंदुलकर, 2. विराट कोहली, 3. एमएस धोनी, 4. राहुल द्रविड़, 5. रोहित शर्मा

4. AUS vs IND 2025: फिटनेस और खेल पर बयान देने के बाद, विराट कोहली फिर पुराने तरीके से हुए आउट

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलियाई दौरा आज 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहले एकदिवसीय मैच के साथ आरम्भ हुआ। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ की तेज़-तर्रार सतह पर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। वहीं भारतीय टीम के लिए एक लम्बे अंतराल के बाद दोनों महानतम बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर उतरे।

भारतीय टीम ने पहले दस ओवरों के भीतर ही अपने ऊपरी क्रम के तीनों बल्लेबाज़ों को गँवा दिया। एक तरफ सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 8 रनों पर आउट हुए, तो वहीं उनके साथ बल्लेबाज़ी करने उतरे गिल भी केवल 10 रन बना पाए। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली भी मिचेल स्टार्क की गेंदबाज़ी के शिकार बने और शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

5. AUS vs IND: बारिश की वजह से खेल रुका तो रोहित शर्मा के साथ पाॅपकाॅर्न खाते हुए नजर आए शुभमन गिल, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज 19 अक्टूबर, रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला वनडे मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 37 रनों पर ही भारत ने 3 विकेट गंवा दिए हैं।

लेकिन इसके बाद, जब बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा तो भारतीय डगआउट से एक खास वीडियो सामने आई है। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में नए वनडे कप्तान पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ पाॅपकाॅर्न खाते हुए नजर आए हैं।

6. ‘मैंने पिछले 15 सालों में कभी भी कोई बड़ा ब्रेक नहीं लिया’ विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

विराट कोहली ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने अपने 15 सालों के अंतर्राष्ट्रीय करियर में कभी भी कोई बड़ा ब्रेक नहीं लिया। विराट ने अपने इस चार महीने के ब्रेक से सम्बंधित बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने अपने इस ‘टाइम ऑफ’ का आनंद लिया, और उन्हें यह ब्रेक काफ़ी अच्छा लगा। वरिष्ठ बल्लेबाज़ विराट कोहली भारत के लिए अपना 551वाँ अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे, जबकि उनके लंबे समय के ओपनिंग पार्टनर रोहित शर्मा अपने 500वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में नजर आएँगे।

7. ‘हमारा मनोबल अभी भी बहुत अच्छा है’ दीप्ति शर्मा ने जारी वर्ल्ड कप में भारत की वापसी का समर्थन किया

इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला होने से पहले दीप्ति शर्मा ने जियोस्टार के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि भले ही हम दो मैच हार गए हों, फिर भी हमारा मनोबल बहुत अच्छा है। हमारे पहले दो मैच काफी अच्छे रहे, इसलिए हम हमेशा सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरते हैं।

एक टीम के रूप में, हम उस पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं जो हमने अच्छा किया है। और जैसा कि आपने गेंदबाजी के बारे में बताया, हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ी अलग-अलग भूमिकाएँ निभाते हैं। गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, चाहे वह पावरप्ले हो या स्लॉग ओवर। हर कोई योगदान दे रहा है।

8. IND vs AUS: विराट कोहली ने लंदन में बिताए अपने ब्रेक को लेकर बताई दिलचस्प बात

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरकार अपने लंबे ब्रेक और लंदन में बिताए समय को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, बल्कि कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था, ताकि वे अपने परिवार के साथ समय बिता सकें और खुद को मानसिक रूप से रीसेट कर सकें। विराट कोहली ने यह बयान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले दिया था। उन्होंने यह बात फ़ॉक्स क्रिकेट पर एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहीं।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...

13 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026, AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को धोया! 23 रनों से दी करारी शिकस्त 2026 T20 वर्ल्ड कप में तहलका...

ईशान किशन ने तोड़ा एमएस धोनी का 2007 टी20 वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं ईशान

Ishan Kishan MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली...