Skip to main content

ताजा खबर

181.6 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंककर DSP सिराज ने किया सभी को हैरान, क्या है पूरा मामला यहां जानिए

181.6 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंककर DSP सिराज ने किया सभी को हैरान, क्या है पूरा मामला यहां जानिए

Mohammed Siraj (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट के पहले दिन जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मुकाबले के पहले एक तकनीकी खराबी भी सामने आई, जिसके कारण भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद आश्चर्यजनक रूप से 181.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दिखाई दी। 24वां ओवर फेंकते हुए, सिराज की अंतिम गेंद ने रिकॉर्ड तोड़ने वाली गति दिखाई, जो स्पष्ट रूप से एक गलती थी, जिससे सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

सिराज के उसी ओवर में ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और उनके बीच कहासुनी देखने को मिली। दरअसल साइट स्क्रीन के पास एक दर्शक जा रहा था, जिसे देखकर मार्नस का ध्यान भटक गया था और उन्होंने सिराज को गेंद डालने से रोक दिया, जिससे सिराज नाखुस दिखे और जानबूझकर गेंद को स्टंप की तरफ फेंका। हालांकि गेंद सीधे कीपर के हाथों में चली गई।

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन दिखा गेंदबाजों का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में एक विकेट पर 86 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा। मेजबान टीम अब भारत के पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 94 रन से पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ उस्मान ख्वाजा (13) का विकेट गंवाया है, जिन्हें जसप्रीत बुमराह (13 रन पर एक विकेट) ने स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। स्टंप के समय सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी 38 जबकि मार्नस लाबुशेन 20 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़ चुके हैं।

मुकाबले की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबाद देखने को मिला। मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया की पहली पारी को 180 के स्कोर पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।

भारत की ओर से केएल राहुल (37), शुभमन गिल (31) और नीतीश रेड्डी (42) ने अच्छी पारी खेली। भारतीय बल्लेबाजों की तरह पहले दिन के आखिरी सेशन में गेंदबाजों ने भी निराश किया और सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके। ऐसे में भारतीय गेंदबाज दूसरे दिन हर हाल में वापसी करना चाहेंगे और उनकी कोशिश जल्द से जल्द ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट करने की होगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...