Skip to main content

ताजा खबर

18 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

1. Champions Trophy 2025: भारत के लिए मैच विनर प्लेयर साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। भारतीय टीम पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज कर शानदार फॉर्म दिखाया है। जबकि, पिछले दो आईसीसी टूर्नामेंट्स में भी रोहित शर्मा एंड कंपनी का प्रदर्शन कमाल का रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल और मोहम्मद शमी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।

2. गजब की याददाश्त है कप्तान Rohit Sharma की, खुद के सारे ICC टूर्नामेंट याद हैं हिटमैन को

टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma चीजों को भूलने के लिए काफी मशहूर हैं, जिसे लेकर उनका साथी खिलाड़ी मजाक भी उड़ाते है। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो आया है, जिसे देख आप काफी हैरान हो जाएंगे। साथ ही अब वो वीडियो फैन्स के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

3. Pakistan ने तो भारत का Flag नहीं लगाया, उसके बाद भी BCCI ने नियमों का पालन कर बड़ा दिल दिखाया

19 फरवरी से Pakistan में चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है, वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। इस बीच टीम का फोटोशूट हुआ है, ऐसे में अब ये फोटोशूट तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। जिसका कारण है टीम इंडिया की जर्सी और उसपर लिखा एक नाम।

4. कभी एटीट्यूड तो कभी मस्ती-मजाक, कुछ ऐसा था Team India का फोटोशूट सेशन

Team India के खिलाड़ियों से लेकर फैन्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए काफी उत्साहित हैं, साथ ही खिलाड़ी भी नेट्स में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें भारतीय टीम के खिलाड़ियों का अलग ही अवतार नजर आ रहा है और ये वीडियो फैन्स को भी पसंद आ रहे हैं।

5. WPL 2025: बीच टूर्नामेंट में बदल गए नियम, विवादित रनआउट की वजह से लेना पड़ा फैसला

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के दूसरे ही मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला था। ये विवाद रन आउट को लेकर हुआ था, जिसका खामियाजा मुंबई इंडियंस को भुगतना पड़ा था। उस मैच में थर्ड अंपायर की चूक के कारण तीन फैसले दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में गए थे। ऐसे में अब इस नियम में एक बड़ा बदलाव किया गया है। WPL 2025 के लिए मौजूदा नियमों में बेल के डिसलॉज के बारे में बताया गया है। इस नियम को लेकर कहा गया है, “जहां एलईडी विकेट का इस्तेमाल किया जाता है, वहां जिस क्षण विकेट को नीचे रखा जाता है, उसे पहला फ्रेम माना जाएगा, जिसमें एलईडी लाइटें जलती हैं और बाद के फ्रेम में स्टंप के ऊपर से बेल को स्थायी रूप से हटा हुआ दिखाया जाएगा।”

6. Champions Trophy शुरू होने से पहले भारत को लगा एक और झटका, अब कोच ने छोड़ा टीम का साथ

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम इस वक्त दुबई में है और जोर-शोर से टूर्नामेंट की तैयारी कर रही है। इस बीच टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है जिसमें बताया जा रहा है कि टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के दुबई से रवाना होने की संभावना है। वो जल्द ही दुबई छोड़कर वापस दक्षिण अफ्रीका लौटेंगे। मोर्ने मोर्केल के स्वदेश लौटने के पीछे की वजह पर्सनल इमरजेंसी है।

7. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और टूर्नामेंट का पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से ठीक पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं वहीं उनकी जगह काइल जैमीसन को टीम में शामिल किया गया है।

8. Ranji Trophy Elite 2024-25: शिवम दुबे ने सेमीफाइनल में गेंदबाजी में दिखाया अपना दम, झटके 5 विकेट, मोहम्मद अजहरूद्दीन ने जड़ा केरल के लिए शतक

रणजी ट्रॉफी एलिट 2024-25 के सेमीफाइनल मैच 17 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल केरल और गुजरात के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम A ग्राउंड पर खेला जा रहा है जबकि दूसरा सेमीफाइनल विदर्भ और मुंबई के बीच नागपुर के विदर्भ क्रिकेटर एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है। पहले सेमीफाइनल मैच की बात की जाए तो केरल की ओर से खेल के दूसरे दिन मोहम्मद अजहरूद्दीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ दिया है।

9. Champions Trophy 2024-25: क्रिकेट फैंस को हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी कमेंट्री सुनने में भी आएगा मजा, Commentators की लिस्ट के बारे में जाने यहां

19 फरवरी से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कमेंट्री पैनल के लिस्ट की घोषणा हो चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हिंदी कमेंट्री पैनल में सुरेश रैना, हरभजन सिंह, वकार युनिस, रॉबिन उथप्पा, मोहम्मद कैफ, अंबाती रायडू, वहाब रियाज, पियूष चावला, वरुण एरॉन, जतिन सप्रू, आकाश चोपड़ा, संजय मांजरेकर, संजय बांगर, दीप दास गुप्ता को मौका मिला है।

10. ‘पाकिस्तान एक सुरक्षित देश है’ चैंपियंस ट्राॅफी से पहले रमीज राजा ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) करीब 29 सालों बाद, देश में कोई आईसीसी टूर्नामेंट आयोजित करने वाला है। तो वहीं, अब पाकिस्तान द्वारा आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करने को लेकर हाल में ही पूर्व पीसीबी चेयरमैन और खिलाड़ी रमीज राजा (Ramiz Raja) ने बड़ा बयान दिया है।  चैंपियंस ट्राॅफी के शुरू होने से पहले रमीज राजा ने न्यूज एजेंसी AFP के हवाले से कहा- दुनिया को यह समझाने के लिए कि पाकिस्तान एक सुरक्षित देश है और वह प्रशासन के दृष्टिकोण से इस तरह की वैश्विक घटना को अंजाम देने में सक्षम है, इसके लिए गंभीर मेहनत और विश्वास की जरूरत है। विश्व ने अब हमारे नजरिए को समझना शुरू कर दिया है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 18 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 मुकाबले के लिए, एक...

T20 WC 2026, IND vs NED: T20 फॉर्मेट में किसका पलड़ा भारी? देखें हेड टू हेड आंकडें

T20 WC 2026, IND vs NED: head to head records (image via X) भारत 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...

18 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की दीपेंद्र सिंह ऐरी की नाबाद फिफ्टी की मदद से नेपाल...

T20 World Cup 2026, IND vs NED: भारत बनाम नीदरलैंड मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

T20 WC 2026, IND vs NED: 3 key players to watch out for (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप A मुकाबले में आज...