Skip to main content

ताजा खबर

18 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sourav Ganguly and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

1) SL vs NZ: टी20 के बाद वनडे सीरीज को भी किया श्रीलंका ने अपने नाम, दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3 विकेट से हराया

SL vs NZ: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम समय श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 17 नवंबर, रविवार को दोनों टीमों के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हरा दिया है। मुकाबले को अपने नाम करने के बाद, श्रीलंका ने वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

2) ‘तेरी टीम में जगह नहीं बनती’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान बाबर आजम को ट्रोल करते हुए पाकिस्तानी फैंस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए दूसरे टी20 मैच में कुछ पाकिस्तानी फैंस, अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) को जमकर ट्रोल करते हुए नजर आए हैं। आजम को ट्रोल करते हुए वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूसरे टी20 मैच में स्टैंड्स में बैठे कुछ फैंस बाबर को जमकर ट्रोल करते हुए कहते हुए नजर आए कि ‘तेरी टी20 टीम में जगह नहीं बनती है।’

3) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में मुंबई की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर: रिपोर्ट्स

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने कथित तौर पर आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को कप्तान नियुक्त किया है, जबकि पृथ्वी शॉ को भी टीम में जगह मिली है। 23 नवंबर से शुरू होने वाली सीनियर चयन समिति ने रविवार को यह निर्णय लिया। तो वहीं इस फैसले को लेकर अगर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स की मानें, तो अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी देने की नियुक्ति सबसे छोटे प्रारूप में उनके प्रभावशाली ट्रैक रिकॉर्ड के कारण की गई है।

4) ‘बहुत अधिक’ की उम्मीद नहीं IPL 2025 ऑक्शन से पहले बिडर्स को लेकर रिशाद हुसैन

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस ऑक्शन से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 22 वर्षीय युवा स्पिनर रिशाद हुसैन (Rishad Hossain) का बड़ा बयान सामने आया है। हुसैन का कहना है कि उन्हें ऑक्शन में ज्यादा पैसा मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने की इच्छा जताई है।

5) एशेज में मैथ्यू हेडन को आउट करने पर माइकल वॉन ने अब जाकर मांगी हास्यास्पद माफी, जानें पूरा मामला

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) हाल में ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन से मजाकिया तौर पर मांफी मांगते हुए नजर आए हैं। बता दें कि एशेज सीरीज के दौरान हुए एक मैच में हेडन के आउट होने पर, वाॅन को उनकी कप्तानी के लिए शाबाशी मिली थी, लेकिन हेडन किसी और ही वजह से आउट हुए थे। वाॅन ने हाल में ही इस मजेदार वाक्या का खुलासा Club Prairie Fire Podcast में किया है।

6) गौतम गंभीर के पाॅन्टिंग पर तीखे कमेंट का सौरव गांगुली ने किया बचाव, जानें दादा ने क्या कहा?

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पाॅन्टिंग ने पूर्व कप्तान और इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे, विराट कोहली को लेकर चिंता जाहिर की थी। पाॅन्टिंग के इस बयान पर भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि वह कोहली की फाॅर्म की चिंता छोड़ें और ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ध्यान दें। दूसरी ओर, गंभीर को अब इस बयान पर पूर्व भारतीय कप्तान और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का साथ मिला है। गांगुली का कहना है कि जो कुछ भी गंभीर ने कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है।

7) ‘KKR अभी भी उनकी सर्विस के लिए बोली लगा सकती है’ IPL 2025 ऑक्शन से पहले श्रेसस अय्यर को लेकर सुनील गावस्कर

आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन इस बार 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है। इस ऑक्शन में शामिल सभी 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की खरीद, अपनी-अपनी बची टीम को पूरा करना चाहेंगी। दूसरी ओर, इस ऑक्शन के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा बयान दिया है। गावस्कर का कहना है कि KKR अभी भी उनकी सर्विस के लिए बोली लगा सकती है।

8) Starc को बहुत प्यार आ रहा है Shreyas Iyer पर, बल्लेबाज के लिए बड़ा बयान दिया है दिग्गज ने

इस साल IPL का खिताब KKR टीम ने जीता था, वहीं टीम के कप्तान Shreyas Iyer थे और इस बार KKR टीम में Mitchell Starc भी थे। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ने श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जो हर जगह सुर्खियां बन रहा है और इस बयान को सुन एक बार के लिए आप भी हैरान हो जाएंगे।

9) Salman Butt और Mohammed Amir लंबे समय बाद दिखे साथ, तो फैन्स को याद आया वो ‘कांड’

एक समय था जब Salman Butt और Mohammed Amir पाकिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी थे, लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद ये दोनों खिलाड़ियों के करियर पर काफी लंबा ब्रेक लग गया था। इस स्पॉट फिक्सिंग कांड में मोहम्मद आसिफ भी शामिल थे, जो पाक टीम के बेस्ट तेज गेंदबाज थे। वहीं इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद फैन्स ने आमिर और सलमान को खूब Troll किया है।

10) ऑस्ट्रेलिया में पूरी मौज काट रहे हैं Team India के तेज गेंदबाज, आप खुद देख लो नजारा

इन दिनों Team India के खिलाड़ी Perth में पहले टेस्ट मैच की तैयारी करने में जुटे हैं, वहीं अभ्यास के अलावा टीम के खिलाड़ी खूब सैर-सपाटा भी कर रहे हैं। जिसका नजारा खिलाड़ियों के सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है और कुछ तेज गेंदबाजों ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...