Skip to main content

ताजा खबर

18 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. न्यूजीलैंड ने Mitchell Santner को नियुक्त किया व्हाइट-बॉल कप्तान, इस दिन से संभालेंगे कार्यभार

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आई। टीम को सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन आखिरी मैच में 423 रनों से जीत दर्ज कर टीम ने घरेलू फैंस का दिल जीत लिया, क्योंकि यह दिग्गज खिलाड़ी टिम साउदी का आखिरी टेस्ट मैच था। इस बीच, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बोर्ड ने मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) को नया व्हाइट-बॉल कप्तान नियुक्त कर दिया है। वह केन विलियमसन का कार्यभार संभालेंगे जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद पद छोड़ दिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

2. रविचंद्रन अश्विन के संन्यास की अफवाहों के बीच विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में अनुभवी ऑलराउंडर के गले मिलते हुए देखा गया, यह रही वीडियो

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि बारिश की वजह से इसका रिजल्ट नहीं निकला। हालांकि मैच के दौरान भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली को अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को गले मिलते हुए देखा गया जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. BGT 2024-25: गाबा टेस्ट के बाद रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने ब्रिसबेन टेस्ट के ड्रॉ पर समाप्त होते ही अपने संन्यास का ऐलान किया। इससे पहले विराट कोहली और अश्विन का ड्रेसिंग रूम से इमोशनल वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके संन्यास की बातें होने लगी थीं। अब इस बात की पुष्टि अश्विन ने खुद कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. AUS vs IND, 3rd Test: ब्रिस्बेन की बारिश ने बिगाड़ा सारा खेल, गाबा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से ब्रिस्बेन, गाबा में खेला गया। खेल के पांचों दिन बारिश मैच में विलेन बनी और अंत में मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन 260 रन बनाकर टीम उसे टालने में कामयाब रही। दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 89/7 पर पारी घोषित की और भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला था। (पढ़ें पूरी खबर)

5. “हर चीज के लिए शुक्रिया दोस्त, आप दिग्गज…”, अश्विन के संन्यास के बाद विराट कोहली हुए इमोशनल

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर कहा- मैंने आपके साथ 14 साल तक खेला है और जब आपने आज मुझे बताया कि आप रिटायर हो रहे हैं, तो मैं थोड़ा इमोशनल हो गया और साथ में खेले गए उन सभी सालों की यादें मेरे सामने आ गईं। मैंने आपके साथ यात्रा के हर पल का आनंद लिया है, आपकी स्किल और भारतीय क्रिकेट में मैच जीतने का योगदान बेमिसाल है और आपको हमेशा भारतीय क्रिकेट के दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

6. BGT 2024-25: अरे भाई, सिर्फ अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है: पत्रकार के पूछे गए सवाल पर रोहित शर्मा ने दिया मजाकिया जवाब

ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में ड्रॉ रहा। तीसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या चेतेश्वर पुजारा, रवि अश्विन, और अजिंक्य रहाणे अलग-अलग भूमिका में नजर आएंगे?’ इस पर रोहित शर्मा ने जवाब दिया कि, ‘अरे भाई, खाली रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास की घोषणा की है। तुम लोग मरवा दोगे मुझे, वो दोनों एक्टिव है और कभी भी आ सकते हैं परफॉर्म करके। (पढ़ें पूरी खबर)

7. जानें हाल में ही इंटनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले Ravichandran Ashwin कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार अश्विन करीब 132 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं। इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से प्रतिवर्ष उनका 10 करोड़ का काॅन्ट्रैक्ट और मैच फीस शामिल है। इसके अलावा वह आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के लिए पिछले तीन वर्षों में 5 करोड़ रुपए के काॅन्ट्रैक्ट में क्रिकेट खेलते थे। हालांकि, आईपीएल 2025 के लिए अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 9.75 करोड़ रुपए की मोटी डील हासिल की है।

इसके अलावा अश्विन कुछ फेमस ब्रांड का प्रचार भी करते हैं, जैसे Myntra, Oppo और Coca-Cola आदि। ब्रांड प्रचार से भी अश्विन काफी पैसा कमाते हैं। इसके अलावा अश्विन ने रियल एस्टेट में करीब 26 करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है। साथ ही चेन्नई में अश्विन के पास 9 करोड़ रुपए का एक लग्जरी घर भी है। तो वहीं अश्विन राॅयल्स राॅयस और Audi Q7 जैसी कार के भी मालिक हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. दूसरे टी20 में बांग्लादेशी गेंदबाजों ने मचाई तबाही, वेस्टइंडीज को मिली सीरीज में करारी शिकस्त

सेंट विंसेंट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रन से करारी शिकस्त दी। इस मैच में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज दूसरे टी20 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 102 रन पर ढेर हो गई। टीम के साथ सबसे खराब बात यह थी कि उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

9. Vijay Hazare Trophy 2024-25: संजू सैमसन को केरल टीम से किया गया बाहर, कैंप में नहीं हुए थे शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के इनफाॅर्म विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को आगामी विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 के लिए केरल टीम में नहीं चुना गया है। गौरतलब है कि संजू इस 50 ओवर टूर्नामेंट से पहले केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) द्वारा आयोजित एक तीन दिवसीय कैंप में शामिल नहीं हुए थे। शायह यही वजह रही कि उन्हें केरल टीम में जगह नहीं मिली। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...