Skip to main content

ताजा खबर

17 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हैडर, पंजाब आरसीसी से तो दिल्ली राजस्थान से भिड़ेगी

आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को दो मुकाबले देखने को मिलेंगे। पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। जबकि शाम को 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक और रोमांचक मैच खेला जाएगा। आज के मैचों के बाद प्लेऑफ की समीकरण कुछ हद तक साफ हो जाएंगे।

2. IPL 2026: हाईस्कोरिंग मुकाबले में केकेआर ने गुजरात को 29 रनों से हराया

आईपीएल 2026 का 60वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में केकेआर ने ईडन गार्डन्स पर हुए हाईस्कोरिंग गेम में 29 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने 248 रनों का लक्ष्य गुजरात के सामने जीतने के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए गिल एंड कंपनी 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 218 रन ही बना सकी।

3. ‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय स्पिनर और धोनी के लंबे समय तक साथी रहे रविचंद्रन अश्विन ने संकेत दिए हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में धोनी इस सीजन का अपना पहला मैच खेल सकते हैं।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि हैदराबाद के खिलाफ मैच में धोनी मैदान पर उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन मुकाबलों से धोनी खेलने के लिए तैयार थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट शायद कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता था।

4. IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बना लिया था। लेकिन इसके बाद पंजाब किंग्स की लय पूरी तरह बिगड़ गई और टीम लगातार पांच मुकाबले हार गई। अब पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस खराब दौर के पीछे टीम के होम वेन्यू बदलने को बड़ी वजह बताया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आईपीएल की सबसे सफल टीमें हमेशा एक ही होम ग्राउंड पर खेलती हैं। अश्विन ने उदाहरण देते हुए मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम लिया।

अश्विन ने कहा कि इन टीमों ने मिलकर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं और इनकी सफलता का एक बड़ा कारण अपने घरेलू मैदान पर लगातार खेलना भी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बाकी सफल फ्रेंचाइजी अपना होम वेन्यू नहीं बदलतीं, तो पंजाब किंग्स ऐसा क्यों करती है।

5. IPL 2026: फाइनल के बीच अहमदाबाद में ICC बैठक, मोहसिन नकवी की भारत यात्रा पर बढ़ी हलचल

आईसीसी की आगामी बैठकों और आईपीएल 2026 फाइनल के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का नाम चर्चा का केंद्र बन गया है। 30 और 31 मई को अहमदाबाद में होने वाली ICC बोर्ड मीटिंग उसी सप्ताह आयोजित होगी, जब आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मोहसिन नकवी भारत आएंगे या नहीं?

पहले यह बैठक कतर की राजधानी दोहा में होने वाली थी, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता के कारण ICC ने आयोजन स्थल बदलकर भारत कर दिया। अब ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी की वर्चुअल बैठक 21 मई को होगी, जबकि बोर्ड मीटिंग अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी।

6. Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषण कर दी है। पाकिस्तान अपने पहले मैच में 14 जून को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना एजबस्टन में करेगी। तो वहीं, एक बार फिर से टीम की कमान हरफनमौला फातिमा सना के हाथों में सौंपी गई है, जिन्होंने 15 मई को जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में महिला टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। साथ ही विकेटकीपर की भूमिका के लिए मुनीबा अली को चुना गया है।

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए पाकिस्तानी टीम:

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, ऐमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली (विकेटकीपर), तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

7. IPL 2026, KKR vs GT: इतिहास बन गया गुजरात-केकेआर का मैच, 19 साल में पहली बार हुआ ऐसा

आईपीएल 2026 का रोमांच क्रिकेट फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। जारी टूर्नामेंट का 60वां मुकाबला शनिवार 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला गया। जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम हाई स्कोरिंग मुकाबले में 29 रनों से बाजी मारने में कामयाब रही। मैच के दौरान एक विशेष रिकॉर्ड भी बना। दोनों टीमों की तरफ से कुल मिलाकर छह बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। आईपीएल के इतिहास में पहली बार यह कारनामा हुआ है जब दोनों टीमों की तरफ से मिलाकर कुल छह बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया है।

8. IPL 2026 में अब नहीं खेलेंगे फिल सॉल्ट? RCB vs PBKS मुकाबले से पहले इस अपडेट ने खड़ा किया सस्पेंस

पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी मुकाबले से पहले फिल सॉल्ट पर जो अपडेट सामने आया है, उसने उनके IPL 2026 में आगे खेलने पर सस्पेंस लटका दिया है। सॉल्ट को लेकर पहले खबर थी कि वो भारत लौट चुके हैं। लेकिन, अब जो अपडेट सामने आई है, उसके मुताबिक वो अब भी UK में ही हैं। खिलाड़ी के भारत लौटने की खबर तब सुर्खियों में आई जब क्रिकबज के एक्सपर्ट ने उस बारे में जानकारी दी। क्रिकबज के एक्सपर्ट ने कहा कि फिल सॉल्ट भारत लौट आए हैं और RCB के साथ जुड़ भी चुके हैं। लेकिन, अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक फिल सॉल्ट इंडिया नहीं लौटे हैं बल्कि अभी इंग्लैंड में ही है।

আরো ताजा खबर

‘हम उसे जल्दी आउट करना चाहेंगे’ DC vs RR मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोला पूर्व दिग्गज 

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन में आज 17 मई, रविवार को होने वाले डबल हैडर का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से दिल्ली कैपिटल्स और...

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...