Skip to main content

ताजा खबर

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Pakistan and Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

1. Champions Trophy: वनडे में कैसा है पाकिस्तान का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ग्रुप-ए में हैं। टीम पहला मुकाबला 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। पिछले संस्करण में टीम सरफराज अहमद की कप्तानी में भारत को मात देकर चैंपियन बनी थी। आगामी संस्करण में पाकिस्तान टाइटल डिफेंड करना चाहेगा, लेकिन यह आसान नहीं रहने वाला है। पाकिस्तान ने अब तक 979 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 519 में जीत और 430 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 53.01 है।

2. Champions Trophy: ODI कप्तान के तौर पर कैसा है मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड? व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी डालें नजर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी 2025 से हो रही है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। यह संस्करण पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। मोहम्मद रिजवान पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। मोहम्मद रिजवान ने अब तक 12 वनडे मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की है, जिसमें से उन्हें 8 में जीत और 4 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 66.6 है।

3. पहले Team India के खिलाड़ियों ने की मजाक-मस्ती, फिर नेट्स में काटा जमकर बवाल

Team India ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसे लेकर टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस दौरान खिलाड़ियों का जोश एक अलग लेवल पर नजर आ रहा है, साथ ही खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना भी बहाया है पहले मैच के लिए।

4. अरे, अरे! सभी के फेवरेट और प्यारे MS Dhoni से ये उम्मीद तो किसी को भी नहीं थी

जब भी MS Dhoni का कोई वीडियो वायरल होता है, तो फैन्स उनको काफी सारी प्यार देते हैं। लेकिन इस बार माही का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो किसी को भी पसंद नहीं आ रहा है। लेकिन इस वीडियो पर कई सारे लाइक्स आ गए हैं, उसके बाद भी ये वीडियो फैन्स को काफी ज्यादा ही खटक रहा है। MS Dhoni से जुड़ा एक वीडियो हो रहा है इस समय काफी ज्यादा ही वायरल। वीडियो में धोनी कुर्सी पर बैठे हैं, तो उनका फैन नीचे उनके पास जमीन पर बैठा है।

5. IPL 2025: बैन के चलते मुंबई इंडियंस के लिए CSK के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे कप्तान हार्दिक, जानें क्यों हुआ ऐसा?

मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि दिग्गज खिलाड़ी पर आईपीएल 2024 के दौरान एक मैच में स्लो ओवर रेट के चलते बैन लगा है, जो इस सीजन कैरी फाॅरवर्ड हुआ है। इस वजह से वह मुंबई के लिए आईपीएल के 18वें सीजन में पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

6. Team India के फैन ने किया गजब का काम, खास मंदिर में की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए प्रार्थना

19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर Team India के फैन्स में एक अलग तरह का उत्साह नजर आ रहा है। दूसरी ओर फैन्स चाहते हैं कि भारतीय टीम हर मैच में जीत की कहानी लिखे, ऐसे में एक फैन ने टीम के लिए खास प्राथर्ना की है और उसी से जुड़ी तस्वीर सामने आई है। Team India के एक फैन से जुड़ी ये तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर काफी वायरल। फैन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत की प्राथर्ना करने के लिए पहुंचा था मंदिर में।

7. Rahane को अभी भी है टीम इंडिया में वापसी करने की उम्मीद, कहा- बहुत क्रिकेट बाकी है मेरे अंदर

Ajinkya Rahane का नाम टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाजों की लिस्ट में आता है, साथ ही इस खिलाड़ी ने टेस्ट में हमेशा से अपना बेस्ट दिया है। दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे को टीम इंडिया से क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी वो उनको टीम में वापसी की पूरी उम्मीद है और इसे लेकर उन्होंने एक बयान दिया है। रहाणे ने कहा कि- मैं काफी अनुभवी हूं लेकिन उसके भी खुद को युवा महसूस करता हूं, मैं उच्चतम स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूं।

8. Champions Trophy 2025: दुबई में टीम इंडिया को लेकर देखने को मिल रहा है तगड़ा क्रेज

लंबे समय बाद फिर से Champions Trophy खेली जा रही है, जिसे लेकर हर क्रिकेट फैन उत्साह से लबरेज है। वहीं टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में होंगे, ऐसे में वहां भी भारतीय खिलाड़ियों को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिला है और उसी से जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। ICC ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम इंंडिया से जुड़ी एक रील वीडियो शेयर की। वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी दुबई की ICC एकेडमी में अभ्यास के लिए जा रहे थे। इस दौरान देखने को मिली फैन्स की भीड़, हर कोई खिलाड़ियों को आवाज लगा रहा था।

9. जानें चैंपियंस ट्राॅफी में कौन हो सकता है भारतीय क्रिकेट टीम का बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर?

आईसीसी Champions Trophy 2025 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई की सह-मेजबानी में 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। 2013 चैंपियंस ट्राॅफी सीजन की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम ने भी दुबई में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में होगी, तो वहीं युवा शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए बेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली, बेस्ट गेंदबाज अर्शदीप सिंह और बेस्ट ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या साबित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...