Skip to main content

ताजा खबर

17 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Photo Source: Getty Images)

1). SL vs NZ, 2nd ODI Match Prediction: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में कौन मारेगा बाजी?

श्रीलंका (Sri Lanka) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका ने पहले वनडे में 45 रनों (DLS नियम) से जीत दर्ज की थी। मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे। अविष्का फर्नांडो ने 115 गेंदों में 100 और कुसल मेंडिस ने 128 गेंदों में 143 रन की पारी खेली थी। बारिश के चलते न्यूजीलैंड को फिर 27 ओवरों में 221 रनों का DLS टारगेट मिला, लेकिन टीम 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना पाई।

2). भारत को लगा तगड़ा झटका, Shubman Gill चोटिल होकर पर्थ टेस्ट से हुए बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू हो रही है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग चुका है। शुभमन गिल (Shubman Gill) को शनिवार (16 नवंबर) पर्थ में मैच सिमुलेशन के दौरान स्लिप में फील्डिंग करते समय उंगली में चोट लगी। रिपोर्ट्स की मानें तो, गिल के अंगूठे में फ्रैक्चर है जिसके चलते वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

3). WI vs ENG, 4th T20I Match Prediction: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मैच में कौन मारेगा बाजी?

वेस्टइंडीज (West Indies) और इंग्लैंड (England) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज सेंट लूसिया में खेला जाएगा। तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन बोर्ड पर लगाए थे। कप्तान रोवमेन पॉवेल ने 41 गेंदों में 54 रन की पारी खेली थी। वहीं, इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद और जैमी ओवरर्टन ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड ने 4 गेंदें शेष रहते हुए ही 146 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

4). Ranji Trophy 2024-25: बंगाल की जीत में चमके मोहम्मद शमी, एमपी को 11 रनों से मिली हार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चोट के लगभग 1 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर शानदार वापसी की है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलते हुए एलीट ग्रुप सी मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ सात विकेट चटकाए और जीत में अहम योगदान दिया। चोट से वापसी करने वाले मोहम्मद शमी ने अपना क्लास दिखाया और पहली पारी में 54 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट चटकाए।

5). बेटे के जन्म के बाद Rohit Sharma ने शेयर किया खास पोस्ट, जो कुछ ही देर में हो गया सुपर वायरल

टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma एक बार फिर से पिता बन गए हैं, जहां उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद रोहित के परिवार को हर कोई बधाई दे रहा है, इस बीच जूनियर हिटमैन के आने के बाद रोहित का भी पहला रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

6). Prithvi Shaw का देखने को मिलेगा नया अवतार, इस बार 22 गज पर किया बल्ले से वार

बीच रणजी ट्रॉफी से Prithvi Shaw की मुंबई टीम से छुट्टी कर दी गई थी, जिसका कारण था उनकी खराब फिटनेस और मोटापा। ऐसे में इस खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है, तो दूसरी ओर ये खिलाड़ी अगले टूर्नामेंट की कड़ी तैयारी में जुट गया है और उसकी झलक शॉ की इंस्टा स्टोरी में देखने को मिली है।

7). VIDEO: बिश्नोई और तिलक वर्मा ने जीता ‘Best Fielder’ मेडल, कप्तान सूर्या की मस्ती नहीं हो रही खत्म…

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 135 रनों से जीत दर्ज कर 3-1 से सीरीज पर कब्जा किया। भारत ने मुकाबले में तिलक वर्मा और संजू सैमसन की शतकीय पारी के चलते पहले बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बोर्ड पर लगाए थे। साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवरों में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। सीरीज खत्म होने के बाद रवि बिश्नोई को चौथे टी20 मैच और तिलक वर्मा को इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला, जिसका वीडियो फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।

8). Team India कर रही है BGT की भारी तैयारी, अभ्यास के लिए सभी को मिल रहा है मौका बारी-बारी

जल्द ही Team India और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो जाएगा, ऐसे में दोनों टीमों के फैन्स इस सीरीज के लिए हद से ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं भारतीय टीम के लिए ये दौरा आसान नहीं रहने वाला है, ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी सीरीज शुरू होने से पहले कड़ा अभ्यास करने में लगे हुए हैं।

9). “उनका एकमात्र मंत्र है शतक या शून्य”, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने संजू सैमसन की तारीफों के बांधे पुल

संजू सैमसन ( Sanju Samson) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी-20 सीरीज में दो शतक बनाए। इसके अलावा वह दो बार डक पर भी आउट हुए। हालांकि, उन्होंने सीरीज में जिस तरह की बल्लेबाजी की हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। इसी क्रम में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...