Skip to main content

ताजा खबर

17 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

17 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli, Akash Deep, Jasprit Bumrah, Steve Smith (Photo Source: X)

1. “मुझे नहीं पता कि उनके साथ मानसिक रूप से क्या हो रहा है”- विराट के खराब फॉर्म पर बोले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज

एलन बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट के हवाले से कहा कि, “आज का आउट होना, आम तौर पर ऐसी गेंद है जिसे वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होने पर छोड़ देते हैं। मुझे यकीन नहीं है कि विराट के साथ मानसिक रूप से क्या हो रहा है (और) क्या वह बस अपनी धार खो चुके हैं?” (पढ़ें पूरी खबर)

2. NZ vs ENG: न्यूजीलैंड ने 423 रनों के अंतर से जीता तीसरा टेस्ट, लेकिन सीरीज हुआ इंग्लैंड के नाम

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो गई है। सीरीज का आखिरी मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड ने 423 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। हालांकि, आखिरी मैच हारने के बावजूद भी ये सीरीज इंग्लैंड के नाम हुई, क्योंकि पहले दो मैच इंग्लैंड ने ही जीते थे। इस तरह ये सीरीज 2-1 से इंग्लैंड के नाम रही। (पढ़ें पूरी खबर)

3. Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, फिर से चोटिल हुए हेजलवुड, ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

ब्रिसबेन के गाबा में भारत के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन खेल से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज जोश हेजलवुड फिर से चोटिल हो गए हैं। हालांकि, वे दिन के खेल के पहले घंटे में मैदान पर नजर आए और एक ओवर गेंदबाजी भी की, लेकिन फिर वो मैदान से बाहर चले गए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ा झटका इस मैच में लगा है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. गाबा टेस्ट के चौथे दिन नेट्स में पसीना बहाते हुए नजर आए विराट और गिल

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और युवा शुभमन गिल मंगलवार की सुबह नेट्स में नजर आए। जब केएल राहुल तीसरे टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का डटकर सामना कर रहे थे, तब विराट नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे थे। कोहली और गिल ने ब्रिस्बेन के प्रतिष्ठित गाबा में एक एक्स्ट्रा ट्रेनिंग सेशन में नेट्स में जमकर बैटिंग प्रैक्टिस की। (पढ़ें पूरी खबर)

5. वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी को हराकर फिर DDCA अध्यक्ष बने रोहन जेटली, 800 वोटों से जीते

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) चुनाव में लगातार दूसरी बार रोहन जेटली ने बाजी मार ली है। एक बार फिर वो DDCA के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 1577 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कीर्ति आजाद को सिर्फ 777 वोट ही मिले। इससे पहले 2020 में, रोहन को निर्विरोध डीडीसीए अध्यक्ष चुना गया और एक साल बाद उन्होंने वकील विकास सिंह को हराया। (पढ़ें पूरी खबर)

6. स्टीव स्मिथ ने स्लिप पर पकड़ा हैरतंगेज कैच, केएल राहुल 84 पर लौटे पवेलियन

भारत की पहली पारी का 43वां ओवर नाथन लियोन ने डाला था। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आए थे और तीसरी गेंद पर केएल राहुल विकेट गंवा बैठे। राहुल ने कट मारने की कोशिश की थी, लेकिन आउटसाइड एज लगा और फर्स्ट स्लिप पर तैनात स्टीव स्मिथ ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन शतक से चूक गए। उन्होंने 139 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

7. “अब एक फैन की तरह…”, टिम साउदी हैमिल्टन में आखिरी टेस्ट मैच के बाद हुए इमोशनल

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, फैंस और दिग्गज सर रिचर्ड हेडली ने शानदार अंदाज में टिम साउदी को विदाई दी। हैमिल्टन में आखिरी टेस्ट के बाद गेंदबाज काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और उन्होंने कहा कि अब वह एक फैन की तरह इस फॉर्मेट का मजा लेने वाले हैं। साउदी का संन्यास न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक युग का अंत है, क्योंकि साउदी, ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर टेस्ट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. AUS vs IND, 3rd Test: फॉलोऑन नहीं ले पाया ऑस्ट्रेलिया, राहुल-जडेजा के बाद आकाश दीप ने बचाई भारत की लाज

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा टेस्ट मैच गाबा, ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ट्रैविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) की शतकीय पारी के बल पर 445 रन बनाए हैं। टीम इंडिया ने तीसरे दिन के अंत तक 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए थे। चौथे दिन भारतीय टीम मुसीबत में नजर आई, लेकिन टीम फॉलोऑन से बचने में कामयाब रही। टीम ने दिन के अंत तक 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। आकाश दीप (27*) और जसप्रीत बुमराह (10*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

9. AUS vs IND: बुमराह और आकाशदीप की साझेदारी देख झूम उठा भारतीय ड्रेसिंग रूम

चौथे दिन टीम इंडिया ने केएल राहुल (84) और रविंद्र जडेजा (77) की उपयोगी पारियों की वजह से थोड़ी वापसी की है। दूसरी ओर, इन दोनों के बाद दिन के खेल के आखिरी में तेज गेंदबाज आकाशदीप (27)* और जसप्रीत बुमराह (10*) थोड़ी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। दोनों के बीच इस साझेदारी को देखकर भारतीय ड्रेसिंग रूप झूम उठा, जिसकी वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

10. टेस्ट कप्तान के रूप में पैट कमिंस ने रचा इतिहास, दिग्गज सर गैरी सोबर्स को छोड़ा पीछे

भारत के खिलाफ पहली पारी में पैट कमिंस 20.5 ओवरों में 80 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं। इसी के साथ कमिंस टेस्ट की 55 पारियों में 119 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले सर गैरी सोबर्स इस स्थान पर थे, जिन्होंने 69 पारियों में 117 टेस्ट विकेट लिए थे। सूची में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी (187 विकेट) पहले और रिची बेनाउड (138) दूसरे स्थान पर है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...