Skip to main content

ताजा खबर

17 जनवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Jasprit Bumrah & Akash Deep (Photo Source: Getty Images)

1) WPL 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, गुजरात-बेंगलुरु के बीच होगा पहला मुकाबला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग के 2025 संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 फरवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। तीसरे संस्करण में चार शहरों – बड़ौदा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई – में कुल 22 मैच होंगे, जिसका फाइनल 15 मार्च को होगा। इस सीजन की शुरुआत बड़ौदा के नए बने बीसीए स्टेडियम से होगी, जहां पहले 6 मैच खेले जाएंगे।

2) “बुमराह भाई हमारे ब्रह्मास्त्र है”- आकाश दीप ने अपने हालिया इंटरव्यू में जमकर की बुमराह की तारीफ

जसप्रीत बुमराह को लेकर अपने हालिया इंटरव्यू में आकाश दीप ने कहा कि, बुमराह भाई हमारे ब्रह्मास्त्र की तरह हैं। उनके स्पेल हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण थे। हर दौर में एक बेहतरीन खिलाड़ी होता है और टीम इंडिया के लिए इस समय बुमराह का दौर है। जो भी वह छूते हैं सोना हो जाता है। टीम को उन पर काफी भरोसा और विश्वास है। वह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, जो किसी भी स्थिति या परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

3) VHT 2024-25 में जमकर बोल रहा करुण नायर का बल्ला, 752 के अविश्वसनीय औसत से बनाए रन

इस समय खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ के कप्तान करुण नायर का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। करुण नायर ने इस पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है। बता दें कि, अनुभवी खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में विदर्भ की ओर से खेलते हुए 8 मैच की 7 पारियों में 752 के अविश्वसनीय औसत से 752 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 163* रन रहा है। करुण नायर ने अभी तक इस टूर्नामेंट में पांच शतक और एक अर्धशतक बनाया है। सोशल मीडिया पर शानदार बल्लेबाज के इस प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा हो रही है।

4) गौतम गंभीर के कोचिंग ग्रुप में नई एंट्री!, इस दिग्गज को बनाया जा सकता है टीम इंडिया का बल्लेबाजी कोच

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली शर्मनाक हार के बाद हुई रिव्यू मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर ने एक बल्लेबाजी कोच की मांग की थी, जिसे स्वीकार लिया गया है। बताया जा रहा है कि इंडिया-ए के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे सितांशु कोटक बतौर बल्लेबाजी कोच भारतीय टीम से जुड़ेंगे। सितांशु इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में बल्लेबाजों की कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।

5) VHT 2025: बल्ले के बाद विकेटकीपिंग में जितेश शर्मा ने दिखाया अपना जौहर, हवा में छलांग लगाकर लपका बेहतरीन कैच

इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा सेमीफाइनल महाराष्ट्र और विदर्भ के बीच में वडोदरा के कुटुंबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में तीन विकेट खोकर 380 रन बनाए हैं। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्र को तीसरे ओवर में ही बड़ा झटका लग चुका है। महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने उनका अविश्वसनीय कैच पकड़ा। जितेश शर्मा के इस कैच को देखकर तमाम फैंस दंग रह गए।

6) BBL 2024-25: मैच के दौरान स्टेडियम में लगी आग, दर्शकों के बीच मची अफरातफरी, देखें वीडियो

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का महत्वपूर्ण मैच ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स के बीच में खेला गया। इस मैच में होबार्ट हरिकेन्स की पारी के दौरान स्टेडियम में आग लग गई। यह आग डीजे बूथ के पास लगी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक इंसान फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से इस आग को बुझाने का प्रयास कर रहा है। यही नहीं ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में पुलिसकर्मियों को फैंस को जगह से हटाते हुए देखा गया ताकि किसी को कोई भी परेशानी ना हो।

7) केएल राहुल नहीं…IPL 2025 में ये स्टार खिलाड़ी बन सकता है दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन होगा? इससे अभी तक पर्दा नहीं उठा है। ऋषभ पंत के जाने के बाद टीम नए कप्तान की तलाश में है। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल समेत कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को रिटेन किया था। वहीं आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्होंने केएल राहुल और फाफ डुप्लेसी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदा जो टीम के कप्तान बन सकते हैं। राहुल ने पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की कमान संभाली थी।

8) फैंस ने रोका विराट कोहली का रास्ता, पूर्व कप्तान का रिएक्शन हुआ वायरल; देखिए वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय ब्रेक पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के बाद विराट कोहली अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। कोहली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस से घिरे हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उनको चलने में भी मुश्किल हो रही है, जिसकी वजह से उन्होंने लोगों को उनका रास्ता छोड़ने के लिए भी कहा।

9) गौतम गंभीर ने सरफराज खान को फंसाया तो भड़के हरभजन सिंह, बोले- कोच साहब ने ऐसा नहीं…

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “पिछले कुछ दिनों में जो कुछ भी हुआ है, चाहे वह ऑस्ट्रेलिया में हो या उसके बाद… मैदान पर हार-जीत होती रहती है। लेकिन हर दिन ड्रेसिंग रूम से नई कहानियां नहीं आनी चाहिए। आज एक रिपोर्ट आई है कि कोच साहब (गौतम गंभीर) ने कहा है कि सरफराज खान ने ड्रेसिंग रूम की बातें मीडिया को लीक की हैं। अगर कोच साहब ने ऐसा कहा है तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। अगर सरफराज खान ने ऑस्ट्रेलिया में ऐसा किया होता तो आप कोच होते तो आप उनसे बात कर सकते थे। वह एक खिलाड़ी है, उसे समझाइए। वह एक युवा खिलाड़ी है, वह भविष्य में भारत के लिए खेलेगा।”

আরো ताजा खबर

ENG vs SL 2026: इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान; डोनाल्ड और क्रोकॉम्बे को पहली बार मिला मौका

ENG vs SL: England Cricket team (Image credit Twitter – X) ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान...

‘ये क्या कर दिया तूने’: सुरेश रैना ने किया खुलासा, उनके संन्यास के तुरंत बाद रिटायरमेंट लेने पर ऐसा था एमएस धोनी का रिएक्शन

Suresh Raina Opens Up on Retiring Alongside MS Dhoni and Their Enduring Bond (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 की उस भावुक...

5 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. Women’s Asia Cup 2026: यूएई ने इंडोनेशिया पर छह विकेट से आसान जीत हासिल की शुक्रवार, 4 सितंबर को दुबई में खेले गए...

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...