Skip to main content

ताजा खबर

16 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 59वां मैच खेला गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीत हासिल की।

तो वहीं, एलएसजी को यह जीत दिलाने में सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 188 रनों का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 90 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी वजह से यह मैच एकतरफा पहले 10 ओवरों में ही हो गया। साथ ही इस हार के बाद सीएसके की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।

2. IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच, इस दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह (Robin Singh) ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने लंबे एसोसिएशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। रॉबिन 2010 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। हालांकि, 2022 के बाद वे आईपीएल टीम से अलग हो गए, लेकिन उन्होंने इसकी सहयोगी फ्रेंचाइजी, एमआई एमिरेट्स के साथ आईएलटी20 में काम करना जारी रखा।

इससे पहले वह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की तीन सीजन 2010 से 2012 तक कोचिंग भी कर चुके हैं। साल 2013 में उन्हें जाॅन राइट ने रिप्लेस किया। इसके बाद वह टीम में फील्डिंग कोच की भूमिका में नजर आए।

3. बांग्लादेश को झटका! अनुभवी मुश्फिकुर रहीम ने वनडे वापसी से किया इनकार, बोले- ‘अब टीम को मेरी जरूरत’

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने साफ कर दिया है कि वह वनडे क्रिकेट में वापसी नहीं करने वाले हैं। साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मुश्फिकुर ने कहा कि अब टीम को उनकी जरूरत नहीं है, और नई टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले सिलहट में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुश्फिकुर ने कहा कि उन्हें वनडे टीम में लौटने का संदेश जरूर मिला था, लेकिन वह मानते हैं कि अब बांग्लादेश टीम आगे बढ़ चुकी है और युवा खिलाड़ी लगातार बेहतर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह टीम की प्रगति देखकर खुश हैं और भविष्य में भी यही सिलसिला जारी रहेगा।

4. IPL 2026: मुंबई इंडियंस का अर्शदीप सिंह पर तंज? ‘अंधेरा’ वाले विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद चर्चा में आ गया है। मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स पर जीत दर्ज करने के बाद एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया, जिसे फैंस ने अर्शदीप सिंह पर तंज के रूप में देखा। खास बात यह रही कि वीडियो में बॉलीवुड गाने ‘चन्ना मेरेया’ की लाइन ‘अंधेरा तेरा मैंने ले लिया’ इस्तेमाल की गई, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।

दरअसल कुछ दिन पहले एक स्नैपचैट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अर्शदीप मजाकिया अंदाज में तिलक वर्मा को ‘अंधेरे’ कहकर चिढ़ाते नजर आए थे। वीडियो में उन्होंने सनस्क्रीन को लेकर मजाक किया और फिर नमन धीर की तरफ इशारा करते हुए उन्हें पंजाब का असली ‘नूर’ बताया। हालांकि, यह बातचीत मजाक में हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे नस्लीय टिप्पणी से जोड़कर आलोचना शुरू कर दी थी।

5. IPL 2026: इंग्लैंड टेस्ट की तैयारी के लिए रचिन रवींद्र ने छोड़ा KKR का साथ, इस सीजन नहीं खेल पाए कोई मैच

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र, इंग्लैंड के रेड-बॉल दौरे से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप से अलग हो गए हैं। 25 वर्षीय यह बाएं हाथ का बल्लेबाज, आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करने के लिए अपने घर लौट रहा है। इस सीरीज का पहला मैच 4 से 8 जून तक लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जिसके बाद द ओवल (17 से 21 जून) और नॉटिंघम (25 से 29 जून) में टेस्ट मैच होंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार, 15 मई को रवींद्र के टीम छोड़ने की पुष्टि की। आईपीएल 2026 की नीलामी में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदे गए इस ऑलराउंडर को इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। भारतीय खिलाड़ियों से सजी मजबूत बैटिंग लाइनअप और विदेशी मिडिल-ऑर्डर में कैमरन ग्रीन की मौजूदगी की वजह से, पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्हें खेलने के बहुत कम मौके मिले।

6. “खुद को बार-बार साबित करना पड़े तो….” – विराट कोहली का 2027 वर्ल्ड कप पर बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहली बार खुलकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अपनी सोच साझा की है। फिलहाल आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे विराट ने साफ कहा कि अगर वह क्रिकेट खेल रहे हैं तो उनका लक्ष्य भारत के लिए खेलना ही रहेगा।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह अब अपने करियर के उस दौर में हैं, जहां बार-बार खुद को साबित करने की जरूरत महसूस नहीं करना चाहते। आरसीबी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान विराट ने कहा कि अभी 2027 वर्ल्ड कप में काफी समय बाकी है, लेकिन वह निश्चित तौर पर भारत के लिए खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीम और माहौल को लगता है कि वह अभी भी योगदान दे सकते हैं, तो वह खुशी-खुशी टीम का हिस्सा बनेंगे।

7. “हर खिलाड़ी खुद को टीम का अहम हिस्सा मानता था” – टेस्ट कप्तानी पर विराट कोहली ने की खुलकर बात

आरसीबी पॉडकास्ट के एक टीजर में विराट ने बताया कि उस समय टीम में मौजूद ज्यादातर खिलाड़ी लगभग एक ही उम्र के थे। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और सभी के बीच दोस्ती जैसा रिश्ता था।

विराट ने कहा कि टीम में सीनियर और जूनियर का फर्क बहुत कम महसूस होता था। हर खिलाड़ी खुद को टीम का अहम हिस्सा मानता था और सभी के मन में यही सोच थी कि आने वाले कई सालों तक भारतीय टेस्ट टीम को दुनिया की सबसे मजबूत टीम बनाना है। यही कारण था कि खिलाड़ी खुद से सवाल पूछते थे कि वे टीम को बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं।

8. PAK W vs ZIM W: 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने WT20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कर लिया अपने नाम

पाकिस्तानी महिला कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। बता दें अब वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को पीछे छोड़ा दिया है। डिवाइन ने भारत के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी, लेकिन 15 मई 2026 को जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में फातिमा ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जमाते हुए यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

 

আরো ताजा खबर

PAK W vs ZIM W: 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने WT20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

Fatima Sana (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। बता दें अब वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज...

IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया 

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 59वां मैच खेला गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी...

LSG vs CSK, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs CSK: top 10 memes (image via X) मिचेल मार्श ने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और सात छक्के शामिल थे। उनकी...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच, इस दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ 

Robin Singh (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह (Robin Singh) ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने लंबे एसोसिएशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। रॉबिन...