Skip to main content

ताजा खबर

16 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में बड़ा हादसा, सिर में चोट लगने के बाद स्ट्रेचर पर बाहर गए हसन अली

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक डराने वाला हादसा देखने को मिला। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) गेंदबाजी के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। इस घटना ने कुछ समय के लिए पाकिस्तान टीम और फैंस की चिंता बढ़ा दी।

2. MI से हार्दिक के अलग होने की खबरों के बीच, संजय मांजरेकर ने सुझाया टीम के नए कप्तान का नाम

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने पहली बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली। उनकी कप्तानी में टीम ने सीजन की केवल चौथी जीत दर्ज की। मैच के बाद संजय मांजरेकर ने कहा कि बुमराह खेल को पढ़ने की अद्भुत क्षमता रखते हैं और यही उन्हें एक बेहतरीन कप्तान बना सकता है।

मांजरेकर के मुताबिक, बुमराह सिर्फ अपनी गेंदबाजी स्किल की वजह से खास नहीं हैं, बल्कि वह बल्लेबाजों की मानसिकता, मैच की परिस्थितियों और पिच के व्यवहार को भी बहुत अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा क्रिकेट दिमाग बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलता है।

3. IPL 2026: आईपीएल में आज केकेआर का सामना गुजरात से

आईपीएल के जारी सीजन का 60वां मैच आज 16 मई, शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच काफी महत्वपूर्ण है।

4. पूर्व दिग्गज आर अश्विन ने टेस्ट में नंबर 3 के लिए देवदत्त पडिक्कल का समर्थन किया, पढ़ें बड़ी खबर

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में आर अश्विन ने कहा- “मैं चाहता हूं कि देवदत्त पडिक्कल टेस्ट क्रिकेट में भारत के तीसरे नंबर के बल्लेबाज बनें। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और वे भारत के लिए एक स्थायी टेस्ट खिलाड़ी बनने के हकदार हैं। उन्हें लंबे समय तक मौका दिया जाना चाहिए।”

5. PAK W vs ZIM W: 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने WT20I का सबसे बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने इतिहास रच दिया है। बता दें अब वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को पीछे छोड़ा दिया है।

गौरतलब है कि डिवाइन ने भारत के खिलाफ 18 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी, लेकिन 15 मई 2026 को जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में फातिमा ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जमाते हुए यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फातिमा अब महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

6. IPL 2026, Match 60: KKR बनाम GT मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

KKR vs GT  हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  06
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते 01
गुजरात टाइटंस ने जीते  04
नो रिजल्ट/टाई 01
सबसे पहले मैच  23 अप्रैल, 2022 (जीटी ने जीता)
हालिया मैच  17 अप्रैल, 2026 (जीटी ने जीता)

7. IPL 2026, Match 60: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट का हाल

ईडन गार्डन्स, कोलकाता: पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स एक ऐसा मैदान है जहां कप्तान आमतौर पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करते हैं। भारत में इसकी पिच सबसे तेज है, और यह विशेष रूप से मैच के दूसरे भाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस मैदान पर अब तक चार मैच खेले जा चुके हैं, और पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार साबित हुई है।

8. Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषण कर दी है। टीम में पहली बार 6 नए चेहरों को शामिल किया गया है। टीम की कमान एक बार फिर फातिमा सना के हाथों में होगी।

पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप 2026 टीम:

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एयमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

আরো ताजा खबर

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...

28 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. SL vs IND सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पुजारा ने दिनुशा की तुलना संगकारा और जयवर्धने से की पुजारा ने क्रिकइन्फो पर...

SM Trends: 28 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) हाल ही में 27 अगस्त 2026 को माइकल एथरटन विवादों में घिर गए, जब स्काई स्पोर्ट्स ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान इमरान खान...

टीम इंडिया के वो 5 स्टार बल्लेबाज, जो अगले 5 साल तक मचाएंगे धमाल

5 Indian batters (Image credit Twitter – X) Future stars of Indian cricket: भारतीय क्रिकेट में हमेशा से ही शानदार बल्लेबाजों की कमी नहीं रही है। मौजूदा समय में भी...