Skip to main content

ताजा खबर

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. Champions Trophy: वनडे में कैसा है साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड? अब तक कितने मैचों में मिली हार?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ ग्रुप-बी में हैं। टीम पहला मुकाबला 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पिछले संस्करण में साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन की बात करें तो एबी डिविलियर्स की कप्तानी में टीम ग्रुप स्टेज राउंड में तीन में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई थी। साउथ अफ्रीका ने अब तक 665 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें 404 में जीत और 231 में हार मिली है। टीम का विनिंग प्रतिशत 63.66 है।

2. Yashasvi Jaiswal से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, बल्लेबाज अब एक बड़े मैच से हुआ बाहर

Yashasvi Jaiswal को जब भी मौका मिलता है, वो घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला था, जहां उन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी मैच खेला था, वहीं एक बार फिर से वो रणजी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरने वाले थे, लेकिन अब इस बल्लेबाज को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। टखने में चोट की वजह से मुंबई की ओर से विदर्भ के खिलाफ वह रणजी सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे।

3. दुबई जाते समय Rishabh Pant ने उठाया अखबार, पढ़ने लगे सभी खिलाड़ियों का राशिफल

मैदान के अंदर और मैदान के बाहर Rishabh Pant की मस्ती-मजाक देखने को मिल जाती है, साथ ही फैन्स को भी उनका ये अवतार पसंद आता है। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंत अपने साथी खिलाड़ियों को अखबार पढ़कर ज्ञान दे रहे हैं और वो वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

4. राशिद खान वसीम अकरम से बड़े क्रिकेटर है: पूर्व पाक क्रिकेटर ने दिया हैरतअंगेज बयान

अफगानिस्तान टीम के अनुभवी खिलाड़ी राशिद खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा वह दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी वह गेंदबाजी का जादू बिखेर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी राशिद खान ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर दबाव डाला है। हाल ही में राशिद खान को लेकर पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी राशिद लतीफ ने बड़ा बयान दिया है। राशिद लतीफ का मानना है कि राशिद खान पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम से भी बड़े हैं।

5. Champions Trophy: ODI कप्तान के तौर पर कैसा है टेम्बा बावुमा का रिकॉर्ड?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में साउथ अफ्रीका पहला मुकाबला 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बता दें, बावुमा पहली बार इस टूर्नामेंट में भी खेलने वाले हैं। बतौर कप्तान और खिलाड़ी वह टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। टेम्बा बावुमा ने अब तक 40 वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका की कप्तानी की है। जिसमें से उन्हें 21 में जीत और 18 में हार मिली है। उनका विनिंग प्रतिशत 52.50 है।

6. Yuvraj Singh ने थाम लिया है बल्ला, एक बार फिर से 22 गज पर मचाने वाले हैं हल्ला

Yuvraj Singh जब इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL खेलते थे, तो उन्होंने कई स्टार गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाए थे। वहीं एक बार फिर से युवी 22 गज पर अपना जलवा दिखाने वाले हैं, जिसे लेकर उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। जल्द ही Yuvraj Singh खेलते हुए नजर आएंगे इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025।

7. शिखर धवन ने दिया दो-टूक बयान, कहा-Team India को नहीं जाना चाहिए कभी भी पाकिस्तान

इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में हो रहा है, लेकिन Team India अपना एक भी मैच पाकिस्तान में नहीं खेल रही है। ऐसे में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है, इस बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के दौरे को लेकर काफी कुछ बोला है। धवन ने कहा कि- नहीं टीम इंडिया को क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहिए, क्रिकेट अपनी जगह है देश अपनी जगह है। आगे धवन ने कहा कि- जो हमारे देश का स्टैंड है वो पहले आगे, क्रिकेट उससे आगे नहीं है। साथ ही इस सवाल के जवाब में धवन ने ये भी कहा कि मैं कभी भी पाकिस्तान नहीं गया।

8. आज ही के दिन 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा था इतिहास, साउथ अफ्रीका को उन्हीं के घर में दी थी मात

टीम इंडिया का प्रदर्शन विराट कोहली की कप्तानी में तीनों ही फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा था। विराट की कप्तानी में ही आज के दिन यानी 16 फरवरी 2018 में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को उन्हीं के घर में वनडे सीरीज में पहली बार मात दी थी। इस वनडे सीरीज में विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और 6 मैचों में कुल 558 रन बनाए थे, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल था। पहला शतक (112) विराट ने डरबन में लगाया था, दूसरा (160*) शतक केपटाउन में आया, जबकि तीसरा शतक (129*) सुपरस्पोर्ट्स पार्क में बनाया था।

9. IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने इस स्टार अफगानी स्पिनर को टीम में किया शामिल, जानें पूरी डिटेल्स

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। अब तक टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा सकता है। इस बीच, पांच-बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फ्रेंचाइजी ने चोटिल अल्लाह गजनफर की जगह अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान को साइन कर लिया है।

আরো ताजा खबर

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...

IPL 2027 में मुंबई इंडियंस के कोच बने रहेंगे महेला जयवर्धने, हार्दिक पांड्या का भी टीम में टिकना तय!

Mahela Jayawardene Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) मुंबई इंडियंस IPL 2027 से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा घमासान: टेस्ट टीम में बदलाव से नाराज मिस्बाह-उल-हक का चयन समिति से इस्तीफा

Misbah-ul-Haq (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगातार दो हार के बाद...

AFG vs IND: टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू सैमसन की वापसी, बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर

AFG vs IND: India Unveil Squad for Afghanistan T20Is (image via getty) 1 सितंबर को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20आई...