Skip to main content

ताजा खबर

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने

अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला मैच 18 फरवरी, बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ है। भारत और नीदरलैंड के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह जारी टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का आखिरी लीग मैच होगा। भारत पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है। इस वजह से भारत के लिए यह मैच उतना अहम नहीं है, जितना नीदरलैंड के लिए है।

2. ‘निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप जीतेगें’ पाकिस्तान के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत के बाद बोले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला

कोलंबो में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद, राजीव शुक्ला ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ इतने बड़े अंतर से जीतना, मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, और आज मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से हमारे लड़कों ने खेला है, हम निश्चित तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतेंगे। कभी ईशान किशन अच्छा प्रदर्शन करता है, कभी अभिषेक अच्छा प्रदर्शन करता है, सभी लड़के अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसलिए हमारी टीम इतनी मजबूत है कि हम निश्चित रूप से वर्ल्ड कप जीतेंगे।

3. T20 World Cup 2026: चोटिल जोश हेजलवुड को ऑस्ट्रेलियाई टीम में रिप्लेस करेंगे स्टीव स्मिथ

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की इवेंट तकनीकी समिति ने स्टीव स्मिथ को जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के रूप में ऑस्ट्रेलियाई खेमे में शामिल करने की इजाज़त दे दी है। गौरतलब है कि हेजलवुड पिंडली में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, इसलिए स्मिथ को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। टीम की मेडिकल टीम को उम्मीद थी कि हेजलवुड टूर्नामेंट के अंतिम चरणों में खेलने के लिए समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।

4. T20 World Cup 2026: यूएई को 5 विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने सुपर 8 उम्मीदों को जिंदा रखा

अफगानिस्तान और यूएई के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वां मैच आज 16 फरवरी, सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पांच विकेट से जीत हासिल करते हुए सुपर 8 की उम्मीदों को जिंदा रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में यूएई ने 161 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए रखा, जिसके बाद में अफगान टीम ने अजमतुल्लाह उमरजई (40* रन, 21 गेंद) के शानदार प्रदर्शन की वजह से पांच विकेट रहते हासिल कर लिया।

5. T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 28 में ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) अफगानिस्तान के लिए यूएई के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए जर आए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उमरजई ने मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड (POTM) भी अपने नाम किया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की तेज पिच पर भी उमरजई ने कसी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 15 रन खर्चे और चार बड़े विकेट हासिल किए। इसके बाद उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौके और 3 शानदार छक्कों की मदद से 40* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

6. T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद अपने ‘दामाद’ पर आगबबूला हुए शाहिद अफरीदी, कर दी ये अजीब मांग

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ 61 रनों से शर्मनाक हार के बाद, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर और शाहीन अफरीदी के ससुर शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर बात करते हुए सीधे तौर पर कहा कि, यदि मैं फैसला लेना चाहुं तो मैं शाहीन, बाबर और शादाब को टीम से बाहर करने का फैसला करूंगा। मैं नए खिलाड़ी को मौका दूंगा। यहां यदि सीनियर खिलाड़ी परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं तो नए खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। हम सब इतने अर्से से देख रहे हैं कि ये लोग खेले जा रहे हैं और परफॉर्म नहीं कर रहे हैं। मैं चाहूंगा कि नए खिलाड़ी सामने और और उन्हें मौका मिले।

7. T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव बने नंबर 1 भारतीय कप्तान, टूटा रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड

जारी टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराते ही 37वीं जीत हासिल कर ली और इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल सूर्या पहले 46 टी20 मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने पहले 46 मैचों में 37 टी20 मैच जीते हैं, 7 में उन्हें हार मिली और 2 मैच बेनतीजा रहे। रोहित ने पहले 46 मैचों में 36 मैच जीते थे और 10 में उन्हें हार मिली थी।

8. T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने इटली के सामने जीत के लिए रखा 203 रनों का मजबूत लक्ष्य

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन का 29वां मैच इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर कुल 202 रन बनाए है। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने 22 गेंदों में 53* रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। साथ ही जैक्स अब इंग्लैंड की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, बॉडीगार्ड से किया फैन का बचाव, देखें वायरल वीडियो 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल...

महिला क्रिकेटर्स की प्रेग्नेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी पर ICC ने उठाया बड़ा कदम, जारी की 6 चरणों वाली गाइडलाइंस

female cricketers (Image credit Twitter – X) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेटरों के लिए एक नई पहल शुरू की है। आईसीसी ने ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस’ जारी...

महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर संजू सैमसन की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘स्टैंडर्ड काफी ऊंचे….’

Sanju Samson India’s 2025 Women’s World Cup (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2025 महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को याद...

क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन...