Skip to main content

ताजा खबर

16 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

16 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. “उन्होंने मेरी वापसी कराई” – IPL 2010 में टीम से बाहर हो गए थे अश्विन, फिर धोनी के एक फैसले ने बदल दिया करियर

भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआती दौर को संवारने का श्रेय एमएस धोनी के अटूट भरोसे और टैक्टिकल फ्रीडम को दिया है। आकाश चोपड़ा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान, अश्विन ने 2010 के इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े अपने करियर के एक अहम मोड़ के बारे में बात की।

अश्विन ने बताया कि 2010 के सीजन में धोनी के चोटिल होने से पहले, वह सीएसके के शुरुआती तीन या चार मैचों में खेले थे। सुरेश रैना के स्टैंड-इन कप्तान बनने पर, अश्विन को अचानक प्लेइंग इलेवन और टीम, दोनों से ही बाहर कर दिया गया था। हालांकि, जब धोनी ठीक होकर वापस कप्तान बने, तो उन्होंने तुरंत तमिलनाडु के इस युवा स्पिनर को वापस टीम में बुलाने और उसे नई गेंद सौंपने का फैसला किया।

2. AUS vs ENG: दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 135 रनों से रौंदा, सीरीज में की 1-1 से बराबरी

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 15 नवंबर, रविवार को एडिलेड ओवल मैदान पर खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी के बाद, बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर, मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 135 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। तो वहीं, इस जीत के बाद इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी भी कर ली।

3. “आक्रामकता दिखानी है तो ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से भिड़ो” – भारतीय अंडर-19 टीम के सेलिब्रेशन पर संजय मांजरेकर का तीखा हमला

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने 2026 एसीसी अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान पर एक विकेट से जीत के बाद अग्रेसिव सेलिब्रेशन मनाने के लिए भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम की कड़ी आलोचना की है। मांजरेकर ने एक्स पर लिखा, “अगर भारतीय क्रिकेट को मैदान पर ‘आक्रामकता’ दिखानी है तो उन्हें अब अपने साइज के लोगों को चुनना चाहिए। पाकिस्तान अब एक सॉफ्ट और इजी टारगेट है। मैं ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को सुझाव देता हूं।”

4. सचिन तेंदुलकर ने पूरे किए इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू के 37 साल, शेयर की खास तस्वीर

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू को 37 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। उस समय सचिन की उम्र सिर्फ 16 साल और 205 दिन थी। आज 53 साल की उम्र में भी क्रिकेट के प्रति उनका प्यार पहले जैसा ही है।

इस खास मौके पर सचिन ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी याद अपने फैंस के साथ साझा की। उन्होंने अपने बचपन के पहले क्रिकेट बैट के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। खास बात यह है कि उनका यह पहला बल्ला पिछले 49 सालों से उनके पास सुरक्षित है। सचिन ने तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा, ‘पहले बैट की बात है, 49 साल बाद भी मेरे साथ है!’ उनकी इस पोस्ट ने फैंस को उनके क्रिकेट सफर के शुरुआती दिनों की याद दिला दी।

5. NZ vs IND 2026: ODI सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज काफी रोमांचक रही। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले, दूसरे और पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में शानदार जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी की कोशिश की थी।

इस पूरी सीरीज में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। ज्यादातर मुकाबलों में गेंद स्विंग और सीम हो रही थी, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मुश्किल हुई। इसके बावजूद कुछ खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों के बारे में: 3. विराट कोहली, 2. टिम साइफर्ट , 1. विल यंग

6. तौहीद हृदोय के शतक से संभला बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 327 रन बना लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। दिन का खेल समाप्त होने तक लिटन दास 92 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

7. ICC का 2035 तक का मेंस क्रिकेट कैलेंडर जारी, जानें भारत-बांग्लादेश कब करेंगे वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC ने 2035 तक होने वाले प्रमुख मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इंडोनेशिया के बाली में हुई ICC बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगा दी गई है। इसमें वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का कार्यक्रम शामिल है। इस घोषणा के साथ क्रिकेट प्रशंसकों को आने वाले कई वर्षों के बड़े टूर्नामेंटों की तस्वीर साफ हो गई है।

ICC की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, 2028 में होने वाला मेंस टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक खेला जाएगा। 2031 में भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक खेला जाएगा।

8. वैभव सूर्यवंशी के घर गूंजे छठी मैया के गीत, महापर्व की पूजा में जुटा युवा क्रिकेटर का पूरा परिवार

क्रिकेट की 22 गज की पट्टी पर अपनी बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी, इन दिनों एक अलग वजह से सुर्खियों में हैं। बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित उनके पैतृक गांव मोतीपुर से छठ महापर्व की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  वीडियो में वैभव का परिवार छठ पूजा की तैयारियों और अनुष्ठानों में शामिल दिखाई दे रहा है। घर में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं, जबकि उनकी मां आरती कुमारी पूरे विधि-विधान से महापर्व का व्रत कर रही हैं।

আরো ताजा खबर

मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए प्रिंस विलियम और केट, देखें वायरल वीडियो 

Prince William and Sachin Tendulkar (Image Credit- Twitter X) मुंबई का बैलार्ड एस्टेट इलाका उस समय क्रिकेट का अनौपचारिक क्रिकेट ग्राउंड बन गया। जब इस जगह पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भी भारतीय टीम को नहीं भूलनी चाहिए ये 3 गलतियां

New Zealand ODI series (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की। सीरीज का आखिरी मुकाबला 15...

16 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ICC ने जारी किया 2035 तक मैन्स क्रिकेट कैलेंडर, इस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे भारत-बांग्लादेश हाल में ही इंडोनेशिया के...

SM Trends: 16 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में...